राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गैर-प्रशासनिक सेवाओं से IAS चयन की UPSC सूची को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- मुख्यमंत्री जी, आखिर आपकी सरकार को माननीय न्यायालय से कितनी बार फटकार खानी पड़ेगी? गैर-प्रशासनिक सेवाओं से आईएएस चयन की यूपीएससी सूची को जनवरी से लटकाए बैठी भाजपा सरकार को आज एक बार फिर माननीय उच्च न्यायालय ने फटकार लगाई है और 15 दिन में कानूनसम्मत निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं, मुख्यमंत्री जी, मैंने जुलाई में भी कहा था कि आखिर सरकार निर्णय क्यों नहीं ले रही? क्या सरकार निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं या हर फैसले के लिए दिल्ली से पर्ची आने का इंतजार करना पड़ता है? कांग्रेस नेता ने आगे कहा- आज माननीय उच्च न्यायालय की फटकार के बाद प्रदेश की जनता फिर वही सवाल पूछ रही है, आखिर माजरा क्या है? एक प्रशासनिक निर्णय लेने में महीनों लग रहे हैं, तो प्रदेश की सरकार आखिर कैसे चल रही है? आज प्रदेश की जनता कह रही है कि राजस्थान में सरकार नहीं चल रही है, ये केवल दिल्ली से आने वाली पर्चियों के सहारे समय काट रहे है
'सरकार चला रहे हैं या दिल्ली की पर्चियों का इंतजार कर रहे हैं?'- टीकाराम जूली

Tikaram Jully, Tikaram Jully News, Bhajanlal Sharma, Rajasthan News, Rajasthan Politics, IAS Selection List, Rajasthan High Court, UPSC News









