‘वो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और…’- गांधी घराने को लेकर फिर बरसे PM मोदी

असम विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच बयानबाजी हुई तेज, असम के डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जनसभा, पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर साधा निशाना, पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में गांधी परिवार को बताया भ्रष्ट परिवार, पीएम ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस की जो तथाकथित शाही परिवार है, वो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है, असली लैंड ATM तो वो है, इन लोगों पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में नेशनल हेराल्ड घोटाला करके हजारों करोड़ रुपये की जमीन हड़पने का आरोप है, इसको लेकर अदालत में केस चल रहे हैं, एक राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट है, जिस पर उद्योगों के लिए दी गई जमीन कब्जाने के आरोप लगे हैं।, एक जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड है, उसपर भी दिल्ली में प्रमुख स्थान पर जमीन कब्जाने को लेकर केस हुए हैं, ये इस शाही परिवार के कुकर्म हैं, इसके साथ ही पीएम मोदी ने आगे कहा- कांग्रेस ने सालों तक महिला आरक्षण के मामले को भी लटकाए रखा था, NDA ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया था इससे देश की संसद और असम की विधानसभा में भी 33% आरक्षण बहनों-बेटियों को मिल पाएगा, अभी 16,17 और 18 अप्रैल को संसद का होना है विशेष सत्र इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन पर की जाएगी चर्चा, ऐसे प्रावधान किए जाएंगे कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कम से कम महिलाएं सांसद बनेंगी