PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सचिन पायलट सहित राजस्थान के इन दिग्गज नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

29 जून 2026
साझा करें:
सचिन पायलट सहित राजस्थान के इन दिग्गज नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान कांग्रेस में बदलाव के संकेत, सचिन पायलट समेत कई नेताओं को मिल सकती है बड़ी भूमिका

Rajasthan Congress: कांग्रेस में इन दिनों राष्ट्रीय महासचिवों, सचिवों और राज्यों के प्रभारियों के बदलाव को लेकर मंथन का दौर है जारी, बीते दिनों आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 3 राज्यों के प्रभारी और सेवादल में भी किया है फेरबदल, राजस्थान में भी आगामी विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर पार्टी आलाकमान कर सकता है बडे फेरबदल, कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम में काम कर रहे प्रदेश के नेताओं के कामकाज और परफॉर्मेंस की हो रही है समीक्षा, पॉलिटॉक्स के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच इसको लेकर हो चुकी है चर्चा, राजस्थान के भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, रेहाना रियाज, दानिश अबरार, संजना जाटव, धीरज गुर्जर, दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम में अलग—अलग पदों पर कर रहे हैं काम, इनमें से जिन नेताओं का प्रदर्शन रहा है अच्छा उन्हें दी जाएगी बडी जिम्मेदारी वहीं जिनका प्रदर्शन रहा है कमजोर उनकी जिम्मेदारी में किया जा सकता है प्रदर्शन, एआईसीसी में काम कर रहे भंवर जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट हैं राष्ट्रीय महासचिव, जबकि हरीश चौधरी हैं मध्य प्रदेश के प्रभारी, प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सचिन पायलट को फिर से बनाया जा सकता है प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, ऐसा इसलिए भी संभव है क्योंकि पायलट ने पीसीसी चीफ रहते हुए साल 2018 के​ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला था प्रचंड बहुमत और सत्ता में कांग्रेस की हुई थी वापसी, ऐसे में अगर पायलट को बनाया जाता है राजस्थान का पीसीसी चीफ तो एआईसीसी में उनकी जगह दूसरे किसी वरिष्ठ नेता को मिल सकती है ज़िम्मेदारी, हालांकि पायलट को लेकर फिलहाल आलाकमान ने नहीं लिया है कोई फैसला

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal