राजस्थान और हरियाणा के बीच आज यमुना जल समझौते पर हुए एमओए, इस एमओए के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आज का दिन मेरे लिए है अत्यंत भावनात्मक, मेरे प्रदेशवासी, विशेषकर शेखावाटी अंचल के लाखों परिवार, कई दशकों से यमुना के जल की कर रहे थे प्रतीक्षा, पेयजल, सिंचाई और उद्योग, हर क्षेत्र में पानी की कमी ने विकास की गति को किया प्रभावित, आज ऐसा प्रतीत होता है मानो यमुना माता ने राजस्थान को अपना आशीर्वाद किया है प्रदान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा राजस्थान सरकार के अथक प्रयासों से आज यमुना जल परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन हेतु एमओए पर हुए हस्ताक्षर, यह केवल एक समझौता नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की वर्षों पुरानी आशाओं, विश्वास और संघर्ष की है जीत, यह ऐतिहासिक कदम राजस्थान के विकास, जल सुरक्षा और समृद्ध भविष्य का लिखेगा नया अध्याय, आने वाली पीढ़ियाँ इस दिन को राजस्थान के इतिहास में एक स्वर्णिम और युगांतकारी क्षण के रूप में सदैव रखेंगी याद, राजस्थान के 8 करोड़ नागरिकों की ओर से इस ऐतिहासिक पहल को साकार करने में सहयोग देने वाले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित सभी महानुभावों का हृदय से आभार
यमुना जल समझौते पर MOA होने के बाद CM भजनलाल शर्मा का बडा बयान

Bhajanlal Sharma I Amit Shah I Nayab Saini I C R Paatil I Indian Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I Bjp Goverment I








