Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत के मामले में दिया बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए इसकी CBI जांच की मांग की, सांसद हुनमान बेनीवाल ने कहा- अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु हो जाना अत्यंत गंभीर घटना है, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जगन की हुई है हत्या, जगन की हत्या की घटना राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है, यह घटना प्रथम दृष्टया जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की ओर संकेत करती है, साथ ही, इस पूरे मामले में किसी प्रकार की मिलीभगत या साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसी परिस्थितियों में केवल विभागीय जांच से निष्पक्ष एवं पारदर्शी सत्य सामने आने की संभावना कम प्रतीत होती है, इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma से अपील है कि इस मामले की जांच तत्काल प्रभाव से CBI से करवाई जाए, ताकि घटना के पीछे की साजिश, जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका का पर्दाफाश हो सके, सांसद बेनीवाल ने कहा- पिछले कुछ समय से राजस्थान की जेलों से मुख्यमंत्री को धमकियां दिए जाने, आम नागरिकों एवं व्यापारियों से रंगदारी और वसूली की धमकियां देने, नशे के कारोबार संचालित होने तथा संगठित अपराधों के संचालन जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, ऐसे घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि कई माफिया एवं हार्डकोर अपराधी जेलों के भीतर से भी अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित करते हुए राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहे है जो कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है अत्यंत गंभीर
जगन गुर्जर की मौत पर सांसद बेनीवाल ने उठाए सवाल, CM भजनलाल से की CBI जांच की मांग, देखें क्या कहा?

जगन गुर्जर की मौत पर बेनीवाल का बड़ा बयान, जेल प्रशासन पर खड़े किए गंभीर सवाल








