PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

’56 इंच के सीने का दावा करने वाले…’ -PM मोदी पर भड़के अशोक गहलोत, कही ये बड़ी बात

06 अगस्त 2025
साझा करें:
’56 इंच के सीने का दावा करने वाले…’ -PM मोदी पर भड़के अशोक गहलोत, कही ये बड़ी बात

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, डॉनल्ड ट्रम्प के लगातार आ रहे बयानों पर बोले अशोक गहलोत, कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में भारत चौतरफा घिर रहा है, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प लगातार भारत के खिलाफ अनर्गल बोल रहे हैं, ट्रम्प अभी तक 30 बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा कर चुके हैं। अब वो भारत के व्यापारिक हितों के खिलाफ फैसले कर रहे हैं। इस सबके बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक बार भी उनका नाम लेकर अपना बयान नहीं दे सके हैं, चीन और पाकिस्तान अब खुलकर भारत … Read more

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, डॉनल्ड ट्रम्प के लगातार आ रहे बयानों पर बोले अशोक गहलोत, कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन में भारत चौतरफा घिर रहा है, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प लगातार भारत के खिलाफ अनर्गल बोल रहे हैं, ट्रम्प अभी तक 30 बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा कर चुके हैं। अब वो भारत के व्यापारिक हितों के खिलाफ फैसले कर रहे हैं। इस सबके बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक बार भी उनका नाम लेकर अपना बयान नहीं दे सके हैं, चीन और पाकिस्तान अब खुलकर भारत के खिलाफ साथ आ चुके हैं, हमारी सेनाओं ने मजबूती से उनको मुंहतोड़ जवाब दिया परन्तु राजनैतिक एवं राजनयिक मोर्चे पर भारत अकेला पड़ गया। यह मोदीजी की असफलता है, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आगे कहा- मोदीजी संसद में भी स्पष्ट जवाब देने की बजाय बातें घुमाते दिखे, उनकी सरकार देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद में बहस तक नहीं कर पा रही है, नौकरी देने में मोदीजी पूरी तरह विफल हुए हैं, बेरोजगारी से युवाओं में हाहाकार मचा हुआ है, 56 इंच के सीने का दावा करने वाले श्री नरेन्द्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal