इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, वही स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई दिग्गजों ने दिए भाषण, इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर और राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, अमित शाह ने कहा- स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना अफसोसजनक, क्योंकि स्पीकर किसी एक दल के नहीं है, वे सभी के हैं, राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी बजट सत्रों में अकसर चले जाते हैं विदेश, अब जो आदमी जर्मनी, इंग्लैंड या सिंगापुर में है, वो यहां कैसे बोलेगा, यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का नहीं है कोई प्रावधान, शाह ने आगे कहा- ये PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं, आंख मारते हैं, फ्लाइंग किस देते हैं, मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है, किसी के भी सामने हम एक अंगुली दिखाते हैं तो 4 अंगुलियां अपनी तरफ भी दिखती है, किस तरह से ये आचरण की बात करते हैं जब कांग्रेस के सर्वोच्च नेता ही फ्लाइंग किस देते हैं, शाह ने इसके बाद तुरंत कहा-मेरा कोई शब्द संसद प्रणाली के अनुकूल नहीं है तो इसे हटा सकते हैं, इसके बाद विपक्ष ने माफी मांगों के लगाए नारे










