कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को एसईएम कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दोनों को हिरासत में भेजा गया तिहाड़ जेल, आशुतोष और सौरव पर बेल बॉन्ड नियम उल्लंघन करने का लगा है आरोप, सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ अजिंक्य शिंदे को भी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बिना इजाजत के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए लिया था हिरासत में, वही अजिंक्य शिंदे को कोर्ट ने सशर्त कर दिया रिहा, मंगलवार सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिरंगा लहराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर की थी नारेबाजी, वही दिल्ली पुलिस का आरोप है कि इन नेताओं ने बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश किया, बैरिकेडिंग पार की और पहले से लागू शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया, पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और बिना अनुमति प्रवेश करने सहित कई आरोपों में की थी कार्रवाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पड़ी भारी! CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को भेजा तिहाड़ जेल

CJP Protest Delhi, Saurav Das, Ashutosh Ranka, CJP Leaders Arrested, Gyanesh Kumar Resignation, CJP Jantar Mantar Protest, Saurav Das Ashutosh Ranka Judicial Custody, Tihar Jail










