PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

वोट चोरी के आरोपों के बीच अमित शाह दावा- 2029 में लगातार चौथी बार हार के लिए हो जाएं तैयार

13 अक्टूबर 2026
साझा करें:
वोट चोरी के आरोपों के बीच अमित शाह दावा- 2029 में लगातार चौथी बार हार के लिए हो जाएं तैयार

Amit Shah I Delhi I Rahul Gandhi I Congress I Amit Shah Big Statement I 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान, अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना, प्रेस वार्ता में अमित शाह ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का किया जिक्र,  अमित शाह ने दावा किया कि गांधीनगर नगरपालिका में भाजपा के वोट शेयर में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, इसके साथ ही शाह ने राहुल गांधी से आत्मनिरीक्षण करने को कहा और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस की हार को एसआईआर का परिणाम बताया जाएगा, अमित शाह ने कहा- आम आदमी पार्टी ने 32 सीटें लड़ीं, और 32 सीटों पर जमानत जब्त कराई है,  गुजरात में जो प्रचंड विजय आई थी, वह मतदाताओं का मूड बताया है,  भारत और गुजरात का मतदाता मोदीजी के साथ चट्टान के साथ खड़ा है, गांधीनगर नगरपालिका में भाजपा ने 10 फीसदी वोट की बढ़ोतरी की, मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं और खासकर राहुल जी को पहुंचाना चाहता हूं कि 41 साल बाद भी यहां नहीं जीत पाई, वह आखिरी चुनाव गुजरात में 1985 में जीते थे, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह एसआईआर का परिणाम है, अमित शाह ने आगे कहा- राहुल गांधी उपचुनाव भी नहीं जीत पाते और 2029 में लगातार चौथी बार हार के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाएं, हाल ही में देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए, मैं देश की जनता को यह भी बताना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई, नगांव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने 1,42,000 वोटों से जीत हासिल की और कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सीट छीन ली, नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार ने 76% वोट और 1,22,000 वोटों की भारी बढ़त के साथ जीत हासिल की, पश्चिम बंगाल के रेजीनगर में बीजेपी ने 75,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की और यह सीट तृणमूल कांग्रेस से छीन ली, पुडुचेरी में NDA की सहयोगी पार्टी AINRC के उम्मीदवार ने 8,482 वोटों से जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस पार्टी को केवल 22% वोट ही मिल पाए, राजस्थान में भी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की, ​​बीजेपी ने 90% नगर निगमों, 66% नगर परिषदों पर कब्ज़ा किया और 65% नगर पालिकाओं में बड़ी जीत हासिल की, ​​ये चुनाव राहुल गांधी के लिए एक सबक है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal