लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बड़ी बैठक हुई खत्म, राहुल गांधी ने सभी नेताओं को बुलाया था चाय पर चर्चा के लिए, इंडिया अलायन्स की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, वही बैठक के बाद गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं ने की प्रेस वार्ता, सभी ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा- SIR और वोट चोरी को लेकर जो चल रहा है आंदोलन वह आगे भी रहेगा जारी, NCP-SP नेता सुप्रिया सुले ने कहा-INDIA गठबंधन एकसाथ है, संविधान की हत्या हुई है और आज हमारा संविधान खतरे में है, आज हमारी लड़ाई जारी रहेगी, हम आंदोलन करते रहेंगे, हम प्रत्येक भारतीय को उसका अधिकार देकर रहेंगे, वही सांसद संजय राउत ने कहा- ज्ञानेश कुमार एक माफिया है, RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया, हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं, इसके लिए जो कुर्बानी देनी होगी हम सभी देंगे, यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह का देश है, ये लोग इस देश की संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने का प्रयास कर रहे हैं, ये डरे हुए लोग हैं, हम सभी लोग आगे इस लड़ाई को जारी रखेंगे, वही अंत में राहुल गांधी ने कहा- हम सब यहां एक साथ खड़े हैं, जैसा कि मैंने कल कहा था, यह एक ही विरोध है जिसका एकमात्र मकसद है भारत में लोकतंत्र की बहाली, इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है, हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं,सरकार ने तय किया है कि अब जंतर-मंतर का इस्तेमाल हमारी मांग रखने के लिए नहीं किया जा सकता, हम भारत के उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो हमारे साथ खड़े रहे, लोकतंत्र की हत्या की गई है, पीएम मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं
‘ज्ञानेश कुमार एक माफिया हैं, मोदी- शाह को छोड़ेंगे नहीं'- राहुल गांधी के घर चाय पर चर्चा के बाद विपक्ष का बड़ा हमला

Rahul Gandhi I INDIA Alliance I Delhi I Sanjay raut I Tejwshwi yadav I Neha Bora








