PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत के CM बनने के नारों पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं!

13 अक्टूबर 2026
साझा करें:
गहलोत के CM बनने के नारों पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं!

Madan Rathore I Ashok Gehlot I Rajasthan I Congress I Bikaner 

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे के दौरान चौथी बार सीएम बनने के लगे नारे, बीकानेर से पहले जयपुर में भी लग चुके है नारे, वही आज जब बीकानेर में गहलोत के सामने समर्थकों ने चौथी बार सीएम बनने के नारे लगाए तो उन्होंने कहा- ऐसे नारे नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में गलतफहमी पैदा होती है, वही अशोक गहलोत के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कसा तंज, मदन राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत सपने देखते रहें, उन्हें सपने देखने से कौन रोक सकता है, इसके साथ ही  राठौड़ ने दावा किया कि इन दिनों गहलोत की छवि भी कमजोर हुई  और जनता उन्हें परख रही है, वही राठौड़ ने सवाल उठाया कि अशोक गहलोत अपने नेता राहुल गांधी के बारे में क्यों नहीं सोचते, जब राहुल गांधी तरह-तरह के बयान दे रहे हैं तो गहलोत उनके साथ क्यों खड़े हैं? राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत राहुल गांधी से वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें अपने नेता को सही बात बतानी चाहिए, वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह भी दावा किया कि गहलोत कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं और उनकी राजनीति बहुत खतरनाक है,  मदन राठौड़ ने आगे कहा- कहीं ऐसा तो नहीं कि गहलोत चाहते है कि राहुल गांधी और खरगे की छवि अपने इन आचरणों से खराब हो जाए, और उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाए, जैसा कि गहलोत ने पहले भी इसका जिक्र करते हुए कहा था कि पायलट ने बनने नहीं दिया, नहीं तो बन जाता  


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal