जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, जयपुर में हाईजैक अलर्ट के बाद फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे इस विमान को सुरक्षा कारणों के चलते जयपुर की ओर किया गया डायवर्ट, मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान से संबंधित मिला था अलर्ट, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हुई सतर्क, बताया जा रहा है कि विमान के पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए स्क्वॉक-7500 (Squawk 7500) कोड प्रसारित किया था, जिसका इस्तेमाल विमान के अपहरण या उस पर अवैध कब्जे की स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है, इस कोड के सामने आने के बाद संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया सुरक्षित, जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया, जहां उसे अन्य विमानों से अलग रखा गया, ताकि सुरक्षा एजेंसियां आवश्यक कर सकें जांच, फिलहाल विमान में हाईजैक का वास्तविक खतरा था या पायलट की ओर से गलती से यह कोड प्रसारित हुआ, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का है इंतजार, वही पॉलिटॉक्स न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार पायलट की ओर से गलती से हाईजैक अलर्ट का बटन दब गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान को जयपुर में उतारा गया
जयपुर में फ्लाइट हाईजैक का अलर्ट! एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग

Jaipur Flight Hijack Alert, Air India Flight AI-2030, Jaipur Airport Emergency Landing, Air India Flight Diverted to Jaipur, Frankfurt to Delhi Flight








