बीजेपी सांसद का बयान: मेरे हाथ में होता तो रेप करने वालों को मार देता

उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. महिलाओं पर होने वाले अपराधों में वृद्धि हुई है. अपराध की बढ़ती घटनाओं पर आज कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो बलात्कार और हत्या की घटना सामने आ रही है, उसको लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है.सरकार इन घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठा रही हैं. फिर भी बलात्कार जैसी घटनाएं रोज सामने आ रही हैं. पचौरी ने कहा, ‘यदि कानून मेरे हाथ में होता तो मैं खुद ऐसी वारदातें करने वालों को मार देता. ऐसे लोगो को सभ्य समाज में मौजूद रहने की कोई जरुरत नहीं है. उनको मार देना … Read more

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास पर सीबीआई की छापेमारी

PoliTalks news

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर सीबीआई ने आज छापेमारी की है. सीबीआई की टीम अमेठी स्थित गायत्री प्रजापति के आवास पर पहुंची. माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने अवैध खनन के मामलों को लेकर गायत्री प्रजापति के आवास पर छापेमारी की है. फिलहाल सीबीआई की टीम घर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. गायत्री प्रजापति सपा सरकार में खनन मंत्री रहे हैं. उन पर कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगे थे जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध खनन से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. प्रजापति पर भ्रष्टाचार के अलावा … Read more

उत्तर प्रदेश में अब गैर जमानती धारा में भी मिलेगी जमानत

PoliTalks news

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब यूपी में गैर जमानती अपराधों में भी अपराधियों को जमानत मिल सकेगी. साथ ही अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान अभियुक्त का उपस्थित रहना आवश्यक नहीं है. आवेदक मामले से जुड़े गवाहों और अन्य व्यक्तियों को अब धमका नहीं सकेंगे और न ही किसी तरह का प्रलोभन दे सकेंगे. हालांकि योगी सरकार नें अग्रिम जमानत के फैसले का उपयोग अपराधी कई धाराओं में नहीं कर पाएंगे. फैसले के मुताबिक, अग्रिम जमानत की व्यवस्था आतंकी गतिविधियों, नारकोटिक्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और मौत की सजा से जुड़े मुकदमों में लागू नहीं होगी. सरकार ने अग्रिम जमानत के फैसले में … Read more

UP: शामली में जीआरपी इंस्पेक्टर ने की पत्रकार से मारपीट

PoliTalks

उत्‍तर प्रदेश के शामली में जीआरपी पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है. जीआरपी पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर लगातार कारवाई की मांग उठ रही है. इस वीडियो में जीआरपी के एसओ राकेश कुमार एक समाचार चैनल के पत्रकार की जबरदस्त पिटाई कर रहा है. दबंग एसओ के साथ उसके छह अन्य पुलिसकर्मी भी पत्रकार के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं.

हुआ कुछ यूं कि पत्रकार अमित कुमार को ट्रेन के डिरेल होने की सूचना मिली तो वह कवरेज के लिए पहुंच गया. जब वह हादसे को अपने कैमरे में कैद कर रहा था, उसी दौरान एसओ राकेश कुमार भी मौके पर आ गए और खबर कवरेज करने का विरोध करने लगे. इसके बाद एसओ राकेश कुमार ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके कैमरे पर हाथ मार दिया और मारपीट शुरू कर दी.

पत्रकार अमित कुमार ने बताया कि वह धिमनपुरा के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने को कवर कर रहे थे.  पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे. कवरेज के दौरान एसओ ने उनका कैमरा तोड़ दिया. कैमरा तोड़ने के बाद भी एसओ नहीं रुका. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुझसे मारपीट की. मारपीट के बाद मुझे थाने ले गए. मुझे लॉकप में बंद कर दिया और फिर से मेरे साथ मारपीट की.  पत्रकार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने कुछ दिन पहले शामली रेलवे स्टेशन पर सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों की खबर चलाई थी. इस खबर के बाद जीआरपी पुलिस की फजीहत हुई थी. इसी के चलते एसओ राकेश कुमार ने मेरे साथ मारपीट की है. घटना को लेकर दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है.

बता दें, बीते शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से जुड़े एक वीडियो को शेयर करने के मामले में पत्रकार प्रशांत कनौजिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. कल ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रिहा करने के आदेश जारी किए हैं.

‘यदि झूठी रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई तो मीडिया के दफ्तर खाली हो जाएंगे’

politalks.news

पत्रकार और एक्टिविस्ट प्रशांत कनौजिया को आज सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने के आदेश जारी किए हैं. उनपर यूपी सीएम योगी ​आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट करने का आरोप लगा था. उनकी गिरफ्तारी का कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. आज उनका यह मामला जमकर वायरल हो रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो ममता बनर्जी सहित कई राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनका समर्थन किया है और बीजेपी पर निशाना साधा है. @RahulGandhi If every journalist who files a false report or peddles fake, vicious RSS/BJP sponsored propaganda about me is put in jail, most newspapers/ … Read more

यूपी सीएम पर पोस्ट लिखने वाले पत्रकार को रिहा करने के आदेश

PoliTalks news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले पत्रकार प्रशांत कनौजिया को सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रिहा करने के निर्देश दिए हैं. आज हुई एक सुनवाई में कोर्ट ने पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि एक नागरिक के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता है, उसे बचाए रखना जरूरी है. ऐसे में उन्हें तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाना चाहिए. कोर्ट ने एक तरह से फटकार लगाते हुए कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट पर विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन गिरफ्तारी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत कनौजिया की पत्नी से इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने को भी कहा … Read more

मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, मेदांता अस्पताल में भर्ती

PoliTalks news

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बिगड़ते स्वास्थ्य के के चलते उन्हें कल शाम 7.30 बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल शाम स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें प्राइवेट चार्टेड विमान से दिल्ली लाया गया. जहां से मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि मुलायम सिंह हाई शुगर और कार्डियो की समस्या से ग्रसित हैं. अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव को सोमवार शाम 7.50 बजे मेदांता अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर स्थित आईसीयू के वॉर्ड में भर्ती कराया गया है. विशेष डॉक्टर की टीम उनकी देखरेख कर रही … Read more

सीएम योगी ने घर जाकर जाना मुलायम का हाल, शिवपाल-अखिलेश रहे मौजूद

PoliTalks news

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे और मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी. मुलायम सिंह को रविवार दोपहर में तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था. उनका ब्लड-शुगर लेवल काफी ज्यादा हो गया था जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर जरूरी टेस्ट्स किए. तबीयत सही होने पर उन्हें रात दो बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई. मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके निजी आवास पहुंचे थे.इस मौके पर सीएम योगी ने मुलायम को कुंभ की पुस्तिका भेंट की. मुलाकात के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव … Read more

आपराधिक घटनाओं को रोकने में फिसड्डी ​लेकिन बयानों में आगे हैं योगी के मंत्री

PoliTalks news

यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच योगी सरकार के मंत्रियों के संवेदनहीनता भी सामने आ रही है. वो इन मामलों को लेकर मीडिया के सामने शर्मनाक बयान दे रहे हैं. जिसके चलते अपराधियों के हौंसले और बुलंद हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कई स्थानों से मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं की खबर आ रही है. लेकिन सरकार के नुमांइदें इन घटनाओं को काबू में करने की बजाय विवादित बयान देने में व्यस्त हैं. राज्य सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘रेप का भी अलग-अलग नेचर होता है. अब जैसे अगर कोई नाबालिग लड़की के साथ रेप जैसी … Read more