पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल पर पलटवार करते हुए विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत जब पांच साल सत्ता से बाहर थे, तब सचिन पायलट के नेतृत्व में दर्जनभर बार धरना प्रदर्शन किए गए, लेकिन एक भी एक भी आंदोलन में गहलोत ने भाग नहीं लिया. राठौड़ के अलावा सतीश पूनिया और गुलाब चंद कटारिया ने भी गहलोत सरकार को निशाने पर लिया.
Vasundhara Raje
Vasundhara Raje news and updates, Vasundhara Raje Photos and Images, Vasundhara Raje videos, Vasundhara Raje stories, Vasundhara Raje News Headlines, Vasundhara Raje news related to Politics in India, Vasundhara Raje in Indian Politics | Politalks
मनमोहन सिंह जी ने कहा था नोटबंदी देश को बर्बाद कर देगी, आज उनकी बात सही हुई- गुजरात में बोले मुख्यमंत्री गहलोत
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को अहमदाबाद के दौरे पर रहे (Ashok Gehlot in Gujarat). दिल्ली से सुबह गुजरात गए एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने एक निजी अस्पताल का उदघाटन किया साथ ही प्रवासी राजस्थानियों के कार्यक्रम में शिरकत भी की. वहीं केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में गुजरात कांग्रेस की ओर से किए गये जन-वेदना कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री गहलोत ने भाग लिया. मुख्यमंत्री गहलोत (Ashok Gehlot in Gujarat) के अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर पत्रकारों के देश में चल रही आर्थिक मंदी और केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन के सवाल पर कहा कि 8 नवंबर 2016 को जब नोटबंदी … Read more
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के हल्लाबोल पर बीजेपी का पलटवार, पूनिया ने बताया ‘फ्लॉप शो’ तो चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस का विधवा विलाप
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों व गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के हल्लाबोल कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा ने फ्लॉप शो करार दिया. कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को अपनी नीतियों को सुधारने की सलाह दी. पूनिया ने कहा कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी, अधिकारी, कर्मचारियों को पांबद किया, इसके बावजूद भीड़ नहीं आई. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने ये भी कहा कि जो वादे कांग्रेस सरकार ने चुनाव में जनता से किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए. सतीश पूनिया ने निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत … Read more
देश की गिरती अर्थव्यवस्था और गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाए जाने को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केंद्र सरकार की आर्थिक नीतीयों व गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाये जाने को लेकर कांग्रेस (Congress on Declining Economy) पार्टी में भारी रोष है. इसी के चलते राजधानी जयपुर में कांग्रेस नेता शुक्रवार को सडकों पर उतरे. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर सिविल लाइन फाटक तक कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध पर्दशन किया. पीसीसी चीफ सचिन पायलट के नेतृत्व में पीसीसी मुख्यालय से शुरू हुए इस पैदलमार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, सहित सरकार के कई मंत्री, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का पैदल सिविल … Read more
मोदी है तो मुमकिन है सहित कई मुद्दों पर गहलोत ने ली मोदी सरकार की जमकर क्लास
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान विधानसभा के दो दिवसीय हंगामेदार विशेष सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया. संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर बुलाए गये इस विशेष सत्र के दौरान देश के संविधान पर खुलकर चर्चा की गई. सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Gehlot on Modi Government) ने अपने संबोधन में कहा कि देश के संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान के बारे में, संविधान की उपलब्धियों के बारे में हम सबको सोचने का और आत्मचिंतन करने का मौका मिला. इस चर्चा के दौरान सभी सदस्यों ने सदन की गरिमा को बनाये रखा थोड़ी बहस भी हुई जिसमें मैं मानता हूं विपक्ष का कोई कसूर नहीं. सीएम गहलोत … Read more
मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान- ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया बना सकते हैं अपनी नई पार्टी!’
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के सियासी घमासान के पटाक्षेप के आखिर क्षण यानि उद्वव ठाकरे की शपथग्रहण से पहले देश के दूसरे बड़े राज्य मध्यप्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक हलचल बहुत तेज हो गई और मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी कांग्रेस से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पार्टी छोड़ नई पार्टी बनाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया. कांग्रेस विधायक सुरेश राठखेड़ा ने एक ऐसा बयान दिया जिससे मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है. हालांकि बाद में राठखेड़ा ने क्लियर किया कि ऐसा उनका खुद का मत है, सिंधिया ने ऐसा कुछ नहीं कहा है. शिवपुरी जिले की पोहारी से विधायक सुरेश … Read more
राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र की हंगामेदार शुरूआत, धारीवाल पर भड़के दिलावर और राठौड़
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर बुलाये गए राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) के दो दिवसीय विशेष सत्र की हंगामेदार शुरूआत हुई. इस विशेष सत्र में चर्चा का मुख्य विषय था ‘देश का संविधान कैसे मजबूत हो‘ लेकिन सत्र की शुरुआत एक दूसरे पर टीका टिप्पणी से हुई. और सत्र के शुरूआत में ही सदन में हंगामा हो गया. दरअसल सदन में जब संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने जब भारतीय संविधान पर बोलना शुरू किया तो उन्होंने गुरु गोलवलकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘बंच और थॉट्स‘ का हवाला देकर विपक्ष पर निशाना साधा जिस पर विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय … Read more
राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कल से, देश के संविधान पर होगी खुलकर चर्चा
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) का विशेष दो दिवसीय शीतकालीन सत्र 28 नवंबर गुरूवार से शुरू होगा. विधानसभा सचिवालय इसकी अधिसूचना पूर्व में ही जारी कर चुका है. विधानसभा के इस 28 और 29 नवंबर को चलने वाले संक्षिप्त सत्र के दौरान विधायी कामकाज निपटाने के साथ ही संविधान पर भी चर्चा होगी. बुधवार को विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी ने सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक बुलाई जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीजेपी से उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचेतक महेश जोशी, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे. सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि विधानसभा (Rajasthan … Read more
वीडियो खबर: पायलट ने BJP पर लगाया लोगों को डराकर करोड़ों का चंदा इक्ट्ठा करने का आरोप
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट (Pilot Sachin) ने बीजेपी पर लोगों को डरा धमकाकर हजारों करोड़ रुपये का चंदा इक्ट्ठा करने का आरोप लगाया. पायलट (Pilot Sachin) ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के जरिए भाजपा के खातों में कुल मिले चंदे का 97 फीसदी भाग गया है जो किसी भी तरह से विश्वास करने योग्य नहीं है जिसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने इस बात को लोकसभा और राज्यसभा में उठाने की सलाह भी दी.