योगी के दांव में फंसी सपा को लगने लगा मुलायम से खतरा! संस्थापक को बिसराने की रणनीति फाइनल!

img 20211113 wa0282

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है. लेकिन समाजवादी पार्टी वर्तमान समय में अपने जन्म से लेकर अब तक की सबसे बड़ी उलझन और संकट के दौर से गुजर रही है. भाजपा ने सपा के सामने ऐसा चक्रव्यूह बनाने के संकेत दिए हैं, जिससे पार्टी को अपने संस्थापक को पीछे करना पड़ रहा है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत ठीक नहीं रहती है. उम्र की वजह से मुलायम बहुत कमजोर और बीमार भी हैं. हालांकि पिछले दिनों अपने समधी लालू प्रसाद यादव के साथ मुलाकात में वे काफी ठीक लग रहे थे. सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या … Read more

सरयु किनारे सियासी दिवाली में योगी के शब्दबाण- पहले रामभक्तों पर चली थीं गोलियां, अब होगी पुष्पवर्षा

सरयु किनारे योगी की 'सियासी' दिवाली!

Politalks.News/Uttrapradesh. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल रामभक्तों का स्वागत किया और सपा पर जमकर निशाना साधा. योगी ने कहा कि, ‘यह आप सब की ही ताकत है कि आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है, योगी ने संतों से पूछा कि, ‘आप खुश हैं या नहीं?‘ जवाब हां में आने पर कहा कि यह श्रीराम की ताकत ही है कि जिन लोगों ने कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं वो भी अब राम के दर्शन कर रहे हैं’. दरअसल आज अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है. राम की पौड़ी पर 9 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए हैं. तो योगी ने … Read more

एक ‘नाव’ में मिशन-2022 पार करेंगे BJP-निषाद, गठबंधन किया पर सीटें तय नहीं, जल्दबाजी क्यों?

एक 'नाव' में मिशन 2022 पार करेंगे भाजपा-निषाद

Politalks.News/Uttarpradesh.  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपना जातीय समीकरण और सियासी गठजोड़ बनाने में जुट गई है. ऐसे में बीजेपी ने 2022 के चुनाव के लिए अपना दल (एस) के अलावा संजय निषाद की निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यूपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है. प्रधान ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, ‘भाजपा का निषाद पार्टी से गठबंधन हो चुका है. यूपी चुनाव में भाजपा और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगी. अपना दल पहले से इस गठबंधन का हिस्‍सा है’. हालांकि.निषाद पार्टी सूबे में कितनी विधानसभा … Read more

SDM को जूते मारकर सही कर दूंगा…! भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, नतमस्तक दिखे अफसर

SDM को जूते मारकर सही कर दूंगा...!

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश के सीतापुर में महोली से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाजपा विधायक एसडीएम को जूतों से मारने की बात कहते नजर आ रहे हैं. भाजपा एमएलए शशांक त्रिवेदी एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी वीडियो में कहते साफ सुनाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है 4 सितंबर को शशांक त्रिवेदी महोली तहसील के पकरिया पांडेपुर पहुंचे थे, जहां पर एसडीएम की मौजूदगी में तहसील प्रशासन द्वारा दिव्यांग का मकान गिराया गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक ने खुद बैठकर दिव्यांग का मकान बनवाया था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 दिन … Read more

मैडम राजे ने अलीगढ़ जाकर दी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि, कहा- मेरा सौभाग्य उनके मार्गदर्शन में किया काम

मेरा सौभाग्य उनके मार्गदर्शन में किया काम-मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ पहुंच कर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान कर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. मैडम वसुंधरा राजे आज सुबह हैलिकॉप्टर से दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचीं और मैरिस रोड स्थित पूर्व सीएम कल्याण सिंह की कोठी, राज पैलेस पहुंचीं. यहां मैडम राजे ने स्व0 कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह एवं परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व मंत्री यूनुस खान, विधायक पुष्पेन्द्र बाली और गोविंद रानीपुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. … Read more

कल्याण सिंह के निधन पर AMU के VC ने जताया शोक तो हुआ बवाल, विरोध में कैंपस में लगे पोस्टर

AMU के VC ने जताया शोक तो हुआ बवाल

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पर एएमयू कुलपति तारिक़ मंसूर की कैम्पस के अंदर भूचाल आ गया है. एएमयू के वाइस चांसलर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक संदेश जारी किया था लेकिन अब इसपर ही विवाद हो गया है. शोक जाहिर करने पर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने ही अपने वाइस चांसलर का विरोध किया है. इसको लेकर एएमयू कैंपस में कुछ जगह पर्चे भी चिपकाए गए हैं. पर्चे किसने चिपकाये हैं अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. कैम्पस में लगे इन पर्चों को एएमयू प्रशासन की तरफ से हटा दिया गया हैं. दरअसल 22 अगस्त … Read more

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, सपाई पहुंचे बैलगाड़ी से तो कांग्रेसी लाए रिक्शा-ठेला साथ

सपाई पहुंचे बैलगाड़ी से तो कांग्रेसी लाए रिक्शा-ठेला साथ

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित हो गई. सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने महंगाई, कानून व्यवस्था, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा के अंदर धरना प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी विधायक ने कहा- ‘हम लोग यहां बेरोज़गारी, नौजवानों के साथ अत्याचार, किसानों का उत्पीड़न और आजम खान पर फर्जी मुकदमों का विरोध कर रहे हैं’ सपाई बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे गन्ना यूपी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. अनूठा विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक बैलगाड़ी … Read more

यूपी में उफनती नदियों ने 24 जिलों को घेरा, मोर्चे पर उतरे योगी ने राजस्थान, हरियाणा और एमपी पर फोड़ा ठीकरा

यूपी में उफनती नदियों ने 24 जिलों को घेरा

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश की उफनती नदियों ने 24 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है. गर्मियों में बूंद-बूंद को तरसने वाला बुंदेलखंड अब बाढ़ की तबाही झेल रहा है. मिर्जापुर और प्रयागराज में जिंदगी सैलाब की कैद में है. प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के साथ ही इसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं. 8 तारीख से ही गंगा और यमुना दोनों नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. रिहायशी इलाकों में गंगा का पानी भरने से लोग दाने दाने को मोहताज हो गए हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वे … Read more

मिशन यूपी-2022 पर निकले नड्डा ने बांधे मोदी-योगी की तारीफों के पुल, बताया किसानों का सच्चा हितैषी

मिशन यूपी-2022 पर निकले नड्डा

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है. बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के लिए यूपी दौरे पर हैं. पहले दिन शनिवार को उन्‍होंने लखनऊ में ब्‍लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्‍यक्षों के सम्‍मलेन को संबोधित किया. इस दौरान नड्डा ने चुन-चुनकर मोदी और योगी सरकार के काम गिनाई और बोले की लोगों की भलाई करना ही बीजेपी का एजेंडा है. योगी सरकार ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया. जिस तरीके से इस महामारी में उन्‍होंने ने त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव कराए. ये सब आपको भारत में ही मिलेगा. यहां के लोकतंत्र की यही … Read more

अब्बाजान कहने पर तमतमाए अखिलेश बोले- ‘मर्यादित रहें वरना मिलेगा मुंह तोड़ जवाब’

'मर्यादित रहें, वरना.... मेरे पास आई थी योगी की फाइल'- अखिलेश

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश का चुनावी रण दिलचस्प होता जा रहा है. हालांकि अगले साल 2022 की शुरूआत में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इसबार बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला होने वाला है. समाजवादी पार्टी ने तैयारी भी ऐसी ही शुरू कर दी है. सपा ने आज अपना चुनावी गीत ‘काम होगा’ लॉन्च किया. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ‘काम होगा’ के गायक को बधाई देते हुए कहा कि, ‘मैं गाने की एक लाइन नहीं सुन पाया, अब बाद में दोबारा से वो लाइन सुननी पड़ेगी, अखिलेश यादव ने इस गाने के माध्यम से योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल … Read more