योगी के बाद अब बोले मौर्य- अयोध्या, काशी हमारी! अब मथुरा की तैयारी, पॉलिटॉक्स की खबर पर लगी मुहर

'हिंदुत्व' ही एकमात्र 'एजेंडा'!

Politalks.News/Uttarpradesh. एक बार फिर आपके विश्वसनीय चैनल पॉलिटॉक्स की खबर पर मुहर लग गई है. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly election) में बीजेपी ने अपने सबसे शक्तिशाली हथियार ‘हिंदुत्व‘ के साथ सियासी रण में उतरने की तैयारी कर ली है, जिसके संकेत सूबे मुख्यमंत्री योगी के बाद अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दे दिए हैं. केशव मौर्य (Keshav Prasad Maurya)ने एक ट्वीट कर कहा है कि, ‘अयोध्या और काशी (Ayodhya Kashi) भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा(Mathura) की तैयारी है’. गौरतलब है कि ‘अयोध्या-काशी-मथुरा’ में मंदिर का मुद्दा शुरू से ही बीजेपी के एजेंडे में शामिल रहा है. आपको बता दें, … Read more

यूपी से खुला था बीजेपी की जीत का रास्ता और अब यहीं से होगा बंद- अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार तंज

अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार तंज

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) बेहद नजदीक है और राजनीतिक दलों की बयानबाजी अपने चरम पर है. संविधान दिवस के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल से विपक्षी पार्टियों को परिवारवाद का पाठ पढ़ाया, तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांशीराम स्मृति उपवन सांस्कृतिक स्थल में संविधान बचाओ महाआंदोलन राष्‍ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ‘भारतीय संविधान दिवस समारोह व संविधान बचाओ विराट महापंचायत’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘संविधान की बात करने वालों को मैं कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता … Read more

क्या ढह जाएगा बसपा का अभेद किला? हाथी से उतरे शाह आलम तो मायावती बोलीं- लड़की का मामला है

क्या ढह जाएगा बसपा का अभेद किला?

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के लिए आगामी चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है. पिछले करीब 10 साल से सत्ता से दूर हैं. यूपी की सत्ता हासिल करने के लिए बसपा के साथ सपा, बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) भी अपनी जोर आजमाइश में लगी है. ऐसे में बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ये अच्छी तरह जानती है कि उनके लिए आसान नहीं है. लेकिन आगामी चुनाव में कांग्रेस और बसपा के लिए जो सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति है वो है पार्टी से टूटते चेहरे. मुबारकपुर (Mubarakpur) से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (Gudu Jamali) ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है. जमाली के इस्तीफे ने पार्टी … Read more

हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री, चंद्रगुप्त व सिकंदर के बीच कभी युद्ध नहीं हुआ- योगी पर ओवैसीवार

owaisi yogi

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तीखी हो चली है. बीजेपी जहां हिंदुत्व को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने में जुटी है तो वहीं अन्य सियासी दल हिंदुत्व को अपने-अपने हिसाब से परिभाषित करने में जुटे हैं. इसी बीच रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान राजा चंद्रगुप्त के खिलाफ युद्ध में सिकंदर की हार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए है. ओवैसी ने योगी के बयान को गलत बताते हुए कहा कि ‘हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री’ है. हमें एक अच्छी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है.’ दरअसल, रविवार … Read more

यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, प्रियंका ने की घोषणा, कहा- सपा-बसपा नहीं कांग्रेस लड़ रही लड़ाई

2021 11image 18 34 514582435priyankga ll

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ अपना गठबंधन नहीं करेगी. यूपी में लगभग खत्म सी हो चुकी कांग्रेस पार्टी को दुबारा संजीवनी देने में जुटी कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस बार पार्टी के अकेले लड़ने की घोषणा रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत के मौके पर कही. प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है. मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे.’ गंगा किनारे दुर्गा … Read more

ओवैसी से राजभर ने किया किनारा, अब ‘शिव-रावण’ से आस, बोले- किसी के जाने से नहीं पड़ता फर्क

ओवैसी से राजभर ने किया किनारा

Politalks.News/UttarPradesh. जैसा की पॉलिटॉक्स पहले ही बता चुका है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगा. बीजेपी हो या कांग्रेस, सपा हो या बसपा इन सभी पार्टियों को प्रदेश के अन्य छोटे दलों की कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में जरुरत जरूर है. सियासी जानकारों का कहना है कि योगी सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी चरम पर है तो वहीं सपा में अब पहले जैसे बात नहीं रही कि वह एकतरफा चुनाव जीत जाए. तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के साथ साथ देश में अपने वजूद को मजबूत करने पर तूली है तो बसपा प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की … Read more

चाचा बोले- अगर मैं साथ होता तो देश में नंबर-1 होती सपा, 4 राज्यों में होती सरकार, भाजपा को भी घेरा

चाचा नहीं पचा पाए अपने मन की बात

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने एक साथ आने के संकेत दे दिए हैं. लेकिन इस गठबंधन को लेकर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं. शिवपाल यादव आगामी चुनाव में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव फिलहाल अपने चाचा को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता के दौरान, ‘सपा और प्रसपा के एक साथ आने के संकेत दिए थे’. अब सपा और सुभासपा के एक साथ आने के बाद शिवपाल यादव अपने मन की बात को पचा नहीं पाए. शिवपाल यादव ने यूपी के फतेहपुर जिले … Read more

प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया! महिलाओं को टिकट तो अब छात्राओं को स्मार्ट फोन का वादा

प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल सूबे की जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है. चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय शेष है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ भी इसी उधेड़बुन में हैं कि इस बार बाजी कौन सी पार्टी मारेगी. वर्तमान में बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही आगामी विधानसभा चुनाव पहले के मुकाबले अधिक सरलता से जीतने का दावा करती रही है. तो वहीं ना जाने किस आधार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया हर जगह हर बयान में ये कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पार्टी 400 से ज्यादा … Read more

दो कदम पीछे हटे योगी तो अब चाणक्य की एंट्री होगी! लखीमपुर के बाद बिगड़े हालात अब सुधारेंगे शाह!

img 20211016 wa0306

Politalks.News/UttarPradedh-Delhi. उत्तरप्रदेश में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने काफी समय से यूपी की तरफ देखा भी नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह देश भर के राज्यों का दौरा कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश नहीं जा रहे हैं. इसी बीच अब भाजपा के सूत्रों का कहना है कि, ‘हालही में बीजेपी मुख्यालय में एक बैठक हुई है जिसमें अमित शाह के यूपी दौरे पर मुहर लग गई है’. लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्तमान सियासी हालातों को भांपते हुए दो कदम पीछे हटना पड़ा है. योगी के पीछे हटने के बाद … Read more

यूपी में कांग्रेस का चेहरा बनेंगी प्रियंका! पार्टी छोड़ रहे नेताओं ने थामे पांव तो गठबंधन के खुल सकते द्वार

प्रियंका से कांग्रेस को सबसे बड़े राज्य में मिला राजनीतिक जीवनदान!

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश चुनाव की तैयारी में पिछड़ती दिख रही कांग्रेस को लखीमपुर ने संजीवनी दी है. देश की सबसे पुरानी पार्टी को यह ‘राजनीतिक जीवनदान’ दिलाने का श्रय अगर किसी को जाता है तो प्रियंका गांधी. लखीमपुर के बाद कांग्रेस को जो फायदे हुए हैं उनको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. साथ ही यूपी में कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी बदलाव किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को विधानसभा चुनाव में चेहरा बना रही है. लखीमपुर मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमंडल में प्रियंका को शामिल किया गया. वहीं इससे पहले कांग्रेस का साथ छोड़ … Read more