बीजेपी के ‘हिंदुत्व’ की काट में ममता का ‘बंगाली गौरव’ और ‘बाहरी लोगों की पार्टी’ वाला दांव होगा सफल!

Hindutav Vs Bangali Gaurav In West Bengal

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसी के चलते बीजेपी का पूरा ध्यान बंगाल पर ही टिका हुआ है. ममता बनर्जी के एकछत्र राज को ध्वस्त करने के लिए बीजेपी ने अपने सबसे पसंदीदा अस्त्र ‘हिंदुत्व‘ को बंगाल में भी चला दिया है और ‘हिंदुत्व‘ को ही मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है. बता दें, आम चुनाव में भी बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर ही मैदान में उतरी थी जो काफी सफल रहा. ऐसे में टीएमसी की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बीजेपी के हर वार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है. … Read more

बंगाल: मतुआ समुदाय पर तृणमूल और बीजेपी दोनों की पैनी नजरें, क्या है वजह?

Mamata Banerjee And Bjp See On Matua community

Politalks.News/Bengal/MamataBanerjee. कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है लेकिन कांग्रेस और ओवैसी की AIMIM के साथ स्थानीय पार्टियां भी मैदान में हैं. गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना मुख्य फोकस बंगाल की मतुआ समुदाय पर लगाया हुआ है. अब सवाल ये उठता है कि मतुआ समुदाय में ऐसा क्या है कि दोनों पार्टियों की रणनीति यहीं आकर ठहरी है. तो वजह है कि मतुआ समुदाय का किसी भी राजनीतिक दल की जीत हार में प्रमुख भूमिका रहती … Read more

बंगाल में ‘सौरव गांगुली’ होंगे बीजेपी का चेहरा! यूथ आइकन हैं ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’

Saurav Ganguly (सौरव गांगुली)

Politalks.News/Bengal. पश्चिम बंगाल में 8 माह का वक्त बाकी है लेकिन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन अभी से तैयार होने लगी है. पिछले साल हुए आम चुनाव में 18 सीटें जीतकर बीजेपी के हौसले बुलंद हैं और टक्कर में भी दिख रही है लेकिन ममता के एकछत्र राज के सामने बीजेपी के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला. ऐसे में बीजेपी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर दांव खेल सकती है. सौरव गांगुली को बंगाल में बीजेपी का चेहरा बनाया जा सकता है. काफी वक्त से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राजनीति … Read more

बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लड़खड़ाने की वजह बने भतीजे अभिषेक बनर्जी! ये है नाराजगी

ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लड़खड़ाने की वजह अभिषेक बनर्जी!

Politalks.News/Bengal/MamataBanerjee. पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों उथल पुथल की स्थिति बन रही है. एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीं बीजेपी लगातार ममता बनर्जी और टीएमसी पर हमलावर हो रही है. बीजेपी द्वारा सरकार की नीतियों को निशाना बनाया जा रहा है. बीजेपी के नेता लंबे समय से ये बयान भी दे रहे हैं कि टीएमसी के कई सीनियर नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं और वे कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आने वाले समय मे ममता बनर्जी द्वारा अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को बंगाल की कमान सौपनें की संभावना को इसकी … Read more

कुशासन के बाद ममता सरकार को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में बीजेपी

Dilip Ghosh Vs Mamta Banerjee West Bengal

Politalks.News/Bengal. बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को कुशासन के मुद्दे पर घेरने के बाद अब भाजपा ममता सरकार की आतंकवाद मुद्दे पर घेराबंदी की तैयारी में है. पश्चिम बंगाल इन दिनों राजनीतिक हिंसा को लेकर चर्चा में है. बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हाल में हमले को लेकर बीजेपी पहले से ही सरकार पर हमलावर है. अब विपक्ष कानून-व्यवस्था और आतंकवाद को लेकर सरकार को घेरने में जुटा है. बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बार सरकार को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा है. बीजेपी के बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार … Read more

अमित शाह को बंगाल में आई बिहार की याद, दीदी के साथ-साथ तेजस्वी पर साधा जोरदार निशाना

Amit Shah Target On Tejashwi And Mamata In Bengal

Politalks.News/Bengal/Bihar. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों ‘मिशन बंगाल’ के दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं. उनका ये दौरा विधानसभा चुनाव को लेकर है. वे यहां वर्तमान राजनीतिक हालातों और बीजेपी की स्थितियों का जायजा लेकर समीकरण बिठाने का काम कर रहे हैं. यहां अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. बंगाल में अमित शाह को बिहार की याद आई और उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा निशाना साधा. अमित शाह ने महागठबंधन के संकल्प पत्र में 10 लाख नौकरियां देने के वादे को निशाना बनाते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव को बिहार का बजट पता होता तो 10 लाख नौकरियों का वादा … Read more

राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी को फिर याद दिलाए अपने अधिकार, फिर टकराव की आशंका

Mamata Banerjee And Governor Jagdeep Dhankad

PoliTalks.news/Bengal. ​पश्चिम बंगाल के महामहीम जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बीच कुछ महीनों की चुप्पी के बाद फिर से टकराव की स्थिति पनपने की आशंका नजर आ रही है. राज्यपाल धनखड़ शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने अधिकार और उनके दायित्व एवं कर्तव्यों की याद दिलाई. गवर्नर जगदीप धनखड़ ने सीएम ममता ममता बनर्जी को याद दिलाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य है. इस संबंध में राज्यपाल ने बाकायदा एक ट्वीट भी जारी किया है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर लिखा, ‘राज्य में … Read more