आखिरकार, 27 घन्टे बाद चिदम्बरम गिरफ्तार, गुरुवार को CBI कोर्ट होंगे पेश

आखरिकार कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को 27 घंटे के बाद सीबीआई ने पहले हिरासत में लिया बाद में गिरफ्तार कर ही लिया. कल चिदम्बरम को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा. पी चिदंबरम को उनके दिल्ली के जोरबाग स्थित घर से हिरासत में लिया गया. इससे पहले बुधवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर पी चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे आईएनएक्स मीडिया केस में निर्दोष हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्रता है, संविधान का सबसे कीमती लेख अनुच्छेद 21 है जो जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है. अगर मुझे जीवन और स्वतंत्रता … Read more

ED के बाद CBI ने जारी किया लुकआउट नोटिस, SC में सुनवाई शुक्रवार को

लगता है पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पी. चिदम्बरम पर आया संकट टलने वाला नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत की उम्मीद लगाए पी चिदंबरम को अदालत से राहत तो मिली नहीं बल्कि मुश्किल बढ़ गई है. चिदम्बरम की अग्रिम जमानत की याचिका पर शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. वहीं प्रवर्तन निदेशालय के बाद अब CBI ने भी चिदम्बरम को लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है. CBI चिदम्बरम को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता चिदंबरम की याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया, अब ये सुनवाई शुक्रवार को होगी. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय … Read more

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किया गया है. ये योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. कैबिनेट विस्तार में 23 नए मंत्रियों को जगह मिली है. इनमें 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री ने पद व गोपनियता की शपथ ग्रहण की. विस्तार में जातिगम समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, तीन-तीन वैश्य व दलित, दो क्षत्रिय, दो जाट, दो कुर्मी और एक-एक गुर्जर, राजभर, गडरिया, शाक्य एवं मल्लाह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों में आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं. पुराने मंत्रियों के … Read more

CBI के 2 घंटे के निर्देश के बाद भी नहीं पेश हुए चिदम्बरम, कांग्रेस ने साधा निशाना

आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. मंगलवार शाम चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई की टीम दिल्ली में उनके घर पहुंची, लेकिन सीबीआई को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा. लेकिन अभी तक चिदंबरम का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ये बदले की भावना से कार्रवाई की गई है. CBI और ED दोनों जांच एजेंसी मंगलवार शाम दिल्ली स्थित उनके घर पर पहुंची, लेकिन चिदंबरम … Read more

पायलट ने मंत्री धारीवाल और मेयर लाटा पर कसा तंज

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को एक कार्यक्रम में राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल और जयपुर मेयर विष्णु लाटा पर तंज कसते हुए वहां बैठे तमाम नेताओं को चौंका दिया. धारीवाल पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पायलट ने यूडीएच मिनिस्टर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘धारीवालजी, आज भाषण के दौरान पूरे मूड में थे. आप इतना जोर अगर एक-डेढ साल पहले लगाते तो हाडौती में पांच से सात सीटें ज्यादा जीत लेते.’ उसके तुरंत बाद पायलट ने जयपुर शहर के महापौर विष्णु लाटा को लेकर कहा, ‘लाटाजी बहुत एक्टिव है. लाटा ने आज जोरदार और लंबा भाषण दिया है. चुनाव आ रहे है. आपका लंबा भाषण तो बनता है. परिसीमन में पता नहीं कब महिला सीट आ जाए.’

यह भी पढ़ें: गहलोत और पायलट के बीच की खींचतान एक बार फिर उजागर

डिप्टी सीएम और प्रदेशाध्यक्ष पायलट के बदले सुर देखकर वहां मौजूद सभी नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह ताकने लगे. दरअसल पायलट बिडला सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम ‘सूचना क्रांति एवं स्टार्ट अप’ में पंचायतीराज एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा एक संगोष्ठी कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. बता दें, राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी की जयंती पूरे सालभर मनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम सालभर में आयोजित कराए जाएंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूडीएच मंत्री शांति धारिवाल, जयपुर मेयर विष्णु लाटा सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

जनता के सुझावों के लिए द्वार हमेशा खुले
समारोह को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आने वाला समय राजस्थान की जनता का है. जनता ने जो मेंडेट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिया, उस पर सरकार खरा उतरेगी. राजस्थान की जनता अगर कोई सुझाव हमें देना चाहती है तो हम तक पहुंचाए. हमारे दरवाजे प्रदेश की जनता के लिए हमेशा खुले हुए है.

सीएम गहलोत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश की आजादी के लिए कई सालों तक जेल में रहे लेकिन सत्ता में बैठे लोग आज नेहरू के लिए क्या—क्या बोल रहे है? देश में सोशियल मीडिया के माध्यम से षडयंत्र रचा जा रहा है. लोगों को गुमराह किया जा रहा है. इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकडे कर दिए. 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर करवाया. वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तो हमने कारगिल युद्ध जीता, इस पर हमें गर्व है. आज सैनिकों के नाम राजनीति की जा रही है जो गलत है. देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि जैसे जो कुछ देश में हुआ वो 2014 के बाद ही हुआ. पीएम मोदी ने कभी भी नहीं कहा कि नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए क्या किया लेकिन जनता सब जानती है. इतिहास गवाह है, जब जब जनता चाहती है सत्ता पलट जाती है. इस दौरान गहलोत ने राजीव गांधी को डिजिटल क्रांति का जनक बताया.

शैक्षणिक योग्यता पर वसुंधरा सरकार को घेरा
सीएम गहलोत ने पिछली सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सरपंच चुनाव के लिए जो शैक्षणिक योग्यता तय की, वो गलत थी. अगर योग्यता तय करनी ही थी तो बड़े चुनावो में करते. जब अनपढ़ विधायक बन सकता है तो सरपंच क्यों नहीं. हमने सरकार बनते ही इसको हटाया. साथ ही निकाय चुनावों के लिए एक अहम फैसला लिया जिसमें निकाय अध्यक्ष का चुनाव अब सीधे जनता करेगी.

चिदंबरम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत याचिका खारिज

कांग्रेस सरकार में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है. आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. इसके तुरंत बाद मंगलवार शाम सीबीआई की टीम चिदंबरम के आवास पहुंची. हालांकि वे घर पर नहीं मिले और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. हाईकोर्ट की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने का सीधा मतलब है कि जांच एजेंसी जब चाहे पी. चिदंबरम को गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में सीबीआई इस मामले में ज्यादा ढील नहीं देना चाहती. इसके बाद चिदंबरम ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया और अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की. लेकिन सुप्रीम … Read more

जब वाजपेयी बिमार पड़े तो राजीव गांधी ने उन्हें ईलाज के लिए भेजा अमेरिका – पायलट

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 75वीं जयंती मंगलवार को देशभर में मनायी गयी. कांग्रेस पार्टी द्वारा स्व.राजीव गांधी को याद कर विभिन्न कार्यक्रमों का देशभर में आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी जयंती का कार्यक्रम पूरे वर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया है. इन कार्यक्रमों के तहत राजीव गांधी की युवाओं तथा देश की उन्नति के प्रति जो सोच व दृष्टिकोण था, उसे जनता के मध्य पहुंचाया जाएगा. इसके तहत प्रदेश में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

इसी क्रम में राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी जयपुर के बिडला आडिटोरियम में आयोजित हुआ. समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह जयपुर में ऊर्जा विभाग की ओर से अक्षय ऊर्जा दौड का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे. ऊर्जा दौड को हरी झंडी दिखाने से पहले सीएम गहलोत ने दौड में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों को ऊर्जा बचत करने की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, राज्यमंत्री अशोक चांदना, मंत्री बीडी कल्ला, मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक कृष्णा पूनियां और जयपुर महापौर विष्णु लाटा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

पीसीसी में पुष्पांजली सभा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राजीव गांधी की स्मृति में पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन रखा गया. साथ ही राजीव गांधी के जीवन से जुडी फोटो प्रदर्शनी का भी उदघाटन हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ एवं डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व पीसीसी चीफ डॉ. चंद्रभान, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास, कांग्रेसी विधायक, पीसीसी सदस्य सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गहलोत और पायलट के बीच की खींचतान एक बार फिर उजागर

राजीव गांधी की बदौलत इंदिरा गांधी कैनाल का पानी प्रदेश में आया: गहलोत
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी अगर आज जिंदा होते तो 75 वर्ष के होते. उनके राज में ही मुझे मंत्री बनने का मौका मिला. गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं शताब्दी का सपना देखा, जिसमें आज हम खड़े हैं. नई पीढ़ी को ये मालूम नहीं कि राजीव गांधी के देश के लिए क्या किया. सबके हाथ में मोबाइल, गली-गली में कम्प्यूटर और एसटीडी बूथ सब उनकी ही सोच थी. आज सोशल मीडिया के नाम पर केवल देश को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक बाद राजीव गांधी जोधपुर आए. उनकी स्वागत स्पीच में मैने कहा कि जोधपुर को इंदिरा गांधी कैनाल का पानी मिलना चाहिए. स्पीच के बाद राजीव गांधी ने मुझे कहा कि मुझे याद दिलाना. मैने माथुर से बात कर ली है. कुछ दिन बाद गांधी प्रधानमंत्री बने और इस प्रोजेक्ट की मॉनेटरिंग पीएमओ से होने लगी. आज उन्हीं की बदौलत प्रदेश के कई जिले पानी पी रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी लेकिन आज सैनिकों के पीछे छिपकर राजनीति हो रही है.

डिजिटल इंडिया की नींव राजीव गांधी ने रखी: पीसीसी सचिव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्व. गांधी पर गर्व होता है. उनको याद कर हमारा सीना चौड़ा हो जाता है. राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के धनी थे. कंप्यूटर उनकी देन थी. डिजिटल इंडिया की नींव भी राजीव गांधी ने रखी. आज जो मोबाइल हमारे हाथ में है, वो भी राजीव गांधी की देन है.

जब वाजपेयी बिमार पड़े तो राजीव गांधी ने उन्हें अमेरिका भेजा: पायलट
डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि आज का समय राजीव गांधी के किए हुए कामों को याद करने का है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सरकार ने सालभर तक राजीव गांधी की जयन्ती मनाने का निर्णय लिया है. पायलट ने बताया कि 1989 के चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत कांग्रेस को मिला. फिर भी राजीव विपक्ष में बैठे और कहा कि देश की जनता से हमें बहुमत नहीं मिला. इस हार के बाद राजीव गांधी देशभर में घूमे. उनका मानना था सत्ता आती-जाती है. जब अटल बिहारी वाजपेयी बीमार पड़े तो राजीव गांधी ने ही उन्हें ईलाज के लिए अमेरिका भेजा. वाजपेयी ने ऑन रिकॉर्ड कहा भी था कि अगर आज मैं जिंदा हूं तो राजीव गांधी की वजह से. डिप्टी सीएम ने कहा कि राजीव गांधी एक मिलनसार व्यक्तिव के धनी थे. एक बार जो उनसे मिल लेता था, उनको भूल नहीं पाता था. वो पूरी पार्टी को अपना परिवार मानते थे और सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मिलते थे. देश में टेक्नोलॉजी की नींव भी उन्होंने ही रखी थी. सचिन पायलट ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट हो देशभर में कांग्रेस का प्रचार करने का आव्हान किया.

गहलोत और पायलट के बीच की खींचतान एक बार फिर उजागर

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती मंगलवार को देश भर में मनायी गयी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी टवीट कर पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजली दी. राजस्थान सरकार पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को पूरे साल भर मनायेगी. वहीं मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वी जयंती समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की कड़वाहट एक बार फिर सामने आई.

राजस्थान में राजीव गांधी जयंती के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम प्रदेश सरकार की तरफ बिड़ला सभागार में किया गया, जिसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया. लेकिन सचिन पायलट इस कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे. अगले दिन मंगलवार को संगठन की तरफ से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में अशोक गहलोत भी पहुंचे.

हुआ यूं कि पीसीसी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि एक बार स्व0 राजीव गांधी के जोधपुर दौरे के दौरान मैंने अपनी स्पीच में कहा जोधपुर को इंदिरा गांधी कैनाल का पानी मिलना चाहिए. मेरी स्पीच के बाद राजीव गांधी ने बोला मुझे याद दिलाना. फिर कुछ दिन बाद गांधी बने प्रधानमंत्री और इस प्रोजेक्ट की मोनेटरिंग पीएमओ से होने लगी और आज वो पानी प्रदेश के कई जिलों के लोग पी रहे हैं.

इसके बाद जब सचिन पायलट की बारी आई तो उन्होंने सीधे मंच से ही अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीजी, जिस तरह राजीव गांधी ने आपकी बात मानी थी, उसी तरह से आप भी कभी-कभी विधायकों की बात मान लिया कीजिए. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भी संगठन को महत्व देते थे. उनके पास विशाल बहुमत था, फिर भी उन्होंने लोकतंत्र का सम्मान किया और विपक्ष में बैठना भी मंजूर किया. वह कार्यकर्ताओं को इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते थे.

यह भी पढ़ें: पायलट ने मंत्री धारीवाल और मेयर लाटा पर कसा तंज

सचिन पायलट ने कहा कि राजीव गांधी संगठन को महत्वपूर्ण मानते थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान था. मुख्यमंत्रीजी आप कार्यकर्ताओं और विधायकों की भी सुनिए. जब विधायक आपके पास काम लेकर जाएं तो आप डीपीआर बनाने की बात नहीं कहकर तुरंत उसकी घोषणा कर दिया कीजिए. राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि हमें पार्टी को दलालों से दूर रखना चाहिए. उन्होंने कहा, मुंबई अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हमारी पार्टी में भी अगर दलाल हैं तो उन्हें बाहर निकालना होगा. राजीव गांधी कहा करते थे कि हमेशा सरकार से ज्यादा संगठन को तवज्जो देनी चाहिए.

गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस के दो गुट बने हुए हैं और प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही दोनों में खींचतान चल रही है. एक गुट अशोक गहलोत का है और दूसरा गुट सचिन पायलट का. अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं. गहलोत जहां सत्ता संभाले हुए हैं, वहीं पायलट का संगठन पर नियंत्रण है. बातों-बातों में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि सरकार में संगठन को ज्यादा महत्व नहीं मिल रहा है.

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सचिन पायलट का भाषण सुनने के बाद अशोक गहलोत का मूड ठीक नहीं दिखा और वह तत्काल वहां से चले गए. जिस तरह वे लोगों से बात करते हुए हंसते-मुस्कुराते गाड़ी तक जाते हैं, वैसा नहीं दिखा. उन्होंने किसी पत्रकार से भी बात नहीं की, सीधे चले गए, जबकि सचिन पायलट काफी देर तक संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते रहे.

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार को भारी पड़ेगा बिजली महंगी करने का फैसला

बता दें, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर पुष्पांजली कार्यक्रम और स्व. राजीव गांधी के जीवन से जुडी फोटो प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व पीसीसी चीफ डॉ. चंद्रभान, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास सहित अनेकों विधायक एवं पीसीसी सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मोबाइल और कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की देन: गहलोत

मंगलवार, 20 अगस्त को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 75वीं जयन्ती के अवसर पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम ‘सूचना क्रांति एवं स्टार्ट अप‘ का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को बिड़ला सभागार में आयोजित राजीव गांधी जयंती समारोह के शुभारंभ के मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि भारत एक प्राचीन देश और एक युवा राष्ट्र है. आज जो मोबाइल हाथ में है और ये कंप्यूटर, ये सब राजीव गांधी ने उसी समय सोच लिया था.

गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी की देश को आगे बढ़ाने की सोच थी. वे विकसित राष्ट्रों के सामने भारत देश को खड़ा करना चाहते थे. उस समय कंप्यूटर के लिए लोग कहते है इससे बेरोज़गारी आएगी. उस समय भाजपा के सांसद कंप्यूटर का विरोध करने बैलगाड़ी से आये थे. अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा सौभाग्य था कि मैंने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के साथ केंद्र में काम किया और केंद्रीय मंत्री रहा. सोनिया गांधी ने राजस्थान सरकार के इस कार्यक्रम को जम कर सराहा.

यह भी पढ़ें: – राजस्थान में मॉब लिंचिंग- पहलू खान बनाम हरीश जाटव

राजीव गांधी की सोच बहुत दूरदृष्टि वाली थी. पुरानी यादों को याद करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जब 1988-87 में भयंकर अकाल पड़ा था तब 3 दिन तक राजीव गांधी ने प्रदेश का दौरा किया और अपनी की हुई घोषणाओं पर मोनिटरिंग करते रहे कि काम हुए या नहीं. उन्होंने कहा कि देश के बड़े-बड़े बांध, कारखाने, आइआइएम, आइआइटी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आइएसआरओ, इसरो) जैसे संस्थानों की नींव भारत में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को आगे बढ़ाया.

मोबाइल इंटरनेट की क्रांति गांधी की देन

सीएम गहलोत ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से जो क्रांति आई है, ये राजीव गांधी की देन है. सोलर पावर के लिए हमने काम करना शुरू कर दिया है. BSNL, MTNL जैसी बड़ी संस्थाएं राजीव गांधी के समय बन गयी थी. राजीव गांधी का सपना था कि आईटी प्रोद्योगिकी का सही इस्तेमाल होना चाहिए पर कुछ लोग दुरुपयोग भी करते है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे राजस्थान का फ्यूचर ब्राइट होगा, सरकार आपके साथ है. राजस्थान को आईटी हब बनाएंगे. यहां के युवाओं को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा.

भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो आधुनिक भारत दिख रहा है, उसके पीछे कांग्रेस के 70 साल का इतिहास और नेताओं का विजन था. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व (नरेन्द्र मोदी) पर तंज कसते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि देश मे ऐसा माहौल बना रखा है कि देश मे जो भी काम हुआ है वो पिछले 5 साल में ही हुआ है, जबकि ऐसा नहीं है. भाजपा के लोगों ने देश को गुमराह करने का ठेका ले रखा है. सोशल मीडिया के माध्यम से वार करने से देश खराब हो रहा है. चुनाव जीतना हारना अलग बात है. ये लोकतंत्र की खूबसूरती है.

देश का लोकतंत्र कांग्रेस की देन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश का लोकतंत्र कांग्रेस की देन है. राजीव गांधी के बारे में जितना कहे, उतना कम है. उन्होंने 93 हज़ार पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर करवाया था.