चाचा का भतीजे के सामने सरेंडर! शिवपाल बोले- अखिलेश को माना अपना सीएम, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

चाचा का भतीजे के सामने सरेंडर!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां अपने पुराने साथियों के साथ चुनावी रण में उतर चुकी है. तो वहीं कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है. वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)प्रदेश के छोटे छोटे दलों से के साथ गठबंधन कर अपनी नींव को मजबूत करने की जुगत में लगी है. सपा और प्रसपा (PSP) में गठबंधन हो चुका है. ऐसे में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने बुधवार को बड़ा बयान देते … Read more

एक जाजम पर नहीं आया यादव परिवार, तमतमाए चाचा बोले- नेताजी ने पढ़ाया है तो सिखाई है कुश्ती भी

मुलायम का आशीर्वाद किसके साथ?

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश की सियासत में आज का दिन बदलाव की बड़ी बयार वाला साबित हो सकता था लेकिन हुआ नहीं. सियासी जानकार आज समाजवादी चाचा-भतीजे में सुलह की अटकलें लगा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. अब बड़ा सवाल ये गूंज रहा है कि क्या मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हासिल करने में उनके छोटे भाई शिवपाल यादव पीछे रह गए हैं? सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर सामने आईं तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही संकेत देती हैं. भतीजे अखिलेश यादव ने जहां लखनऊ में केक कटवाया तो वहीं चाचा शिवपाल ने सैफई में दंगल करवाया. लखनऊ स्थित … Read more

दिवाली पर एक जाजम पर आएगा सैफई परिवार! ‘मुलायम’ हुए अखिलेश बोले- होगा चाचा का सम्मान

हम साथ-साथ हैं

Politalks.News/Uttarpradesh. क्या सैफई परिवार फिर बैठेगा एक जाजम पर! दिवाली के शुभ मौके पर चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक हो सकते हैं. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज होती जा रही है कि, चाचा-भतीजे की जोड़ी यूपी विधानसभा चुनाव के रण में साथ उतरने की तैयारी कर रही है. विधानसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन हो सकता है. दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर संकेत दिए हैं और चाचा को सम्मान देने की बात कही है. इधर सियासी वजूद बचाने की कोशिश में जुटे शिवपाल के लिए ये गठबंधन संजीवनी साबित हो … Read more

भतीजा नहीं माना तो भड़के चाचा- ‘गठबंधन तो होगा सपा से नहीं तो नेशनल पार्टी से सही, नेताजी हैं ना…’

भतीजा नहीं माना तो भड़के चाचा

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की राजनीति में सियासी गठजोड़ की रणनीति चरम पर है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई भी दल अकेले चुनावी वैतरणी में उतरने को तैयार नहीं है. भाजपा के साथ जहां अपना दल(एस) और निषाद पार्टी जैसी छोटी पार्टियां जुड़ी हुई है. तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने का एलान कर चुकी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुभासपा के साथ हाथ मिला अन्य दलों को झटका दे दिया है तो वहीं उनके चाचा शिवपाल ने अब साफ़ कह दिया है कि अगर हमारी पार्टी का सपा के साथ गठबंधन नहीं होता है तो फिर हम किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ … Read more

चाचा बोले- अगर मैं साथ होता तो देश में नंबर-1 होती सपा, 4 राज्यों में होती सरकार, भाजपा को भी घेरा

चाचा नहीं पचा पाए अपने मन की बात

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने एक साथ आने के संकेत दे दिए हैं. लेकिन इस गठबंधन को लेकर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं. शिवपाल यादव आगामी चुनाव में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव फिलहाल अपने चाचा को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता के दौरान, ‘सपा और प्रसपा के एक साथ आने के संकेत दिए थे’. अब सपा और सुभासपा के एक साथ आने के बाद शिवपाल यादव अपने मन की बात को पचा नहीं पाए. शिवपाल यादव ने यूपी के फतेहपुर जिले … Read more

यादव परिवार आएगा साथ या होगी महाभारत! शिवपाल ने अखिलेश को दी 11 अक्टूबर की डेडलाइन, वरना…

यादव परिवार आएगा साथ या होगी महाभारत!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनाना तय कर लिया है. सभी राजनीतिक दल गठबंधन की राजनीति को अंतिम दौरे पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. एक ओर जहां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही एलान कर चुके हैं कि समाजवादी पार्टी सूबे की छोटी पार्टियों से गठबंधन करेगी. तो वहीं  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को गठबंधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय दिया है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत … Read more

सैफई परिवार में चाचा की घर वापसी को भतीजे की हरी झंडी का इंतजार, ‘सम्मान’ पर अटकी बात

मुलायम परिवार आ सकता है एक मंच पर

Politalks.News/Uttarpardesh. सैफई परिवार के रिश्तों पर जमी बर्फ विधानसभा चुनाव से पहले पिघलती दिख रही है. समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव अब समाजवादी पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव काफी समय से चाह रहे हैं कि उनके छोटे भाई शिवपाल की पार्टी में वापसी हो जाए. लेकिन फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना है. वे फैसला टालते जा रहे हैं. आपको बता दें कि अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद हुए टकराव की वजह से ही शिवपाल ने पार्टी छोड़ी थी. लेकिन इससे उनको कोई फायदा नहीं हुआ. उलटे … Read more