महाराष्ट्र में बीजेपी नेता की कांग्रेसी बेटी बनेगी ठाकरे परिवार की बहू, बाल ठाकरे के पोते की शादी 28 को

शिवसेना-भाजपा-कांग्रेस के बीच 'अजब गठबंधन'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में कई सालों तक चला बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच का सियासी गठबंधन भले ही टूट गया हो और दोनों पार्टियों के बीच सियासी दूरियां भले ही आ गई हों, लेकिन महाराष्ट्र के इन दोनों सियासी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ बीच अब एक ऐसा रिश्ता बनने जा रहा है जिसके गठबंधन की गांठ में कांग्रेस (Congress) नेत्री द्वारा बंधेगी. दरअसल, महाराष्ट्र में अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे हर्षवर्धन पाटिल की बेटी अंकिता पाटिल की शादी बाल ठाकरे के पोते निहार ठाकरे से तय हुई है. यह हाई प्रोफाइल शादी मुंबई के एक होटल में 28 दिसंबर को होने वाली … Read more

ममता बनर्जी को शिवसेना का बड़ा झटका, राउत बोले- कांग्रेस को छोड़ नहीं बन सकता कोई फ्रंट

ममता की मुहिम को शिवसेना का झटका

Politalks.News/Maharashtra. शिवसेना (Shiv Sena) के सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानि यूपीए को लेकर बड़ा बयान दिया है. संजय राऊत ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के एक बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि, ‘कांग्रेस (Congress) को छोड़कर कोई फ्रंट नहीं बन सकता है’. राउत ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता है कि राजनीति तौर पर यह सही सोच है. कांग्रेस के साथ हम सब मिलकर अगर काम करें तो अच्छा फ्रंट बनेगा इसका आदर्श उद्धारण महाराष्ट्र है’. राउत ने साफ कहा कि, ‘कांग्रेस को दूर रखकर कोई फ्रंट नहीं बन सकता है ये मेरे हिसाब से सही नहीं है. कांग्रेस हमारे साथ है हमारी … Read more

हिंसा पर भड़की शिवसेना- कौनसी शक्तियां हैं इसके पीछे? चुनावों के समय ही खतरे में क्यों आता है हिंदुत्व?

'चुनावों के समय ही खतरे में क्‍यों आता है हिंदुत्व?'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के अमरावती में हो रही हिंसा और आगजनी पर आज शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. इस संपादकीय में त्रिपुरा हिंसा पर महाराष्ट्र में भड़की हिंसा को आने वाले चुनाव की दस्तक बताया गया है. सामना में रजा अकादमी, एमआईएम और बीजेपी पर इस हिंसा को भड़काने का ठीकरा फोड़ा गया है. संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि, ‘कुछ ताकतें महाराष्ट्र में रजा एकेडमी के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही हैं. संपादकीय में सवाल पूछा है कि, ‘आखिर त्रिपुरा की घटनाओं का असर महाराष्ट्र पर क्यों पड़ रहा है? मौलवियों के कंधे पर रखकर कौन बंदूक … Read more

अफीम का गरारा कर आजादी को भीख बताया कंगना ने, वापस लिए जाएं सभी राष्ट्रीय पुरस्कार- सामना

'कंगना के भीख बम ने बिखेरा भाजपा का नकली राष्ट्रवाद'

Politalks.News/Maharashtra. देश की आजादी को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा ‘जुबानी जहर‘ उगलने के बाद पूरे देश में उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई राज्यों में एक्ट्रेस के खिलाफ केस हुए और दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई हैं, तो सोशल मीडिया पर लोग जमकर भड़ास निकालने लगे हुए हैं वो अलग. इसी कड़ी में अब शिवसेना ने शनिवार को पार्टी के मुखपत्र ‘सामना‘ की संपादकीय में एक्ट्रेस के साथ भारतीय जनता पार्टी और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर भी जमकर निशाना साधा है. शिवसेना ने लिखा है कि, ‘कंगना बेन रनौत ने एक बम फोड़ा है. इससे भाजपा का नकली राष्ट्रवाद बिखर गया है’. शिवसेना ने लिखा है कि,’कंगना … Read more

ओवैसी भाजपा का ‘अंडरगारमेंट’, सामना में लिखा- भाजपा की जीत में पर्दे के पीछे है मुख्य सूत्रधार

सुपारीबाज' माई-बापों की मदद करते हैं ओवैसी- शिवसेना

Politalks.News/Delhi. शिवसेना के मुख पत्र सामना में भाजपा और AIMIM के बारे में एक संपादकीय छपा है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है. सामना में लिखा है कि, ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी देश में भारतीय जनता पार्टी की सफल यात्रा के परदे के पीछे के सूत्रधार हैं। इतना ही नहीं, शिवसेना ने ओवैसी को बीजेपी का ‘अंडरगारमेंट’ करार दिया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी से पूछा कि, ‘क्या सत्ताधारी पार्टी की राजनीति बिना पाकिस्तान का नाम लिए आगे नहीं बढ़ सकती’. शिवसेना ने कहा है कि, ‘भारतीय जनता पार्टी की सफल यात्रा के परदे के पीछे के सूत्रधार असदुद्दीन ओवैसी हैं. … Read more

शिवसेना के भ्रमजाल में उलझे घाघ रणनीतिकार, ठाकरे-राउत कर रहे NCP-कांग्रेस-भाजपा के साथ खेला!

शिवसेना के भ्रमजाल में उलझे घाघ रणनीतिकार

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में ‘महाविकास अघाड़ी’ सरकार का नेतृत्व कर रही शिव सेना ऐसा ‘भ्रमजाल’ रच रही है कि देश के सबसे ‘चतुर सुजान’ नेता माने गए शरद पवार से लेकर भाजपा के ‘घाघ रणनीतिकारों’ तक को समझ में नहीं आ रही है कि आखिर शिव सेना चाहती क्या है? शिव सेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते का शरद पवार पर हमला मामूली नहीं है. गीते ने शरद पवार को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया और कहा कि, ‘वे शिव सैनिकों के नेता नहीं हो सकते’. गीते ने यह भी कहा कि वे जब कांग्रेस के साथ नहीं रह सके तो शिव सेना के साथ क्या … Read more

राणे के बयान पर ‘सुलगा’ महाराष्ट्र, गिरफ्तारी की तैयारी के बीच भिड़े शिवसैनिक-बीजेपी कार्यकर्ता

राणे के बयान पर महाराष्ट्र में 'बवाल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं. शिवसेना के कार्यकर्ता जगह-जगह केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई के जुहू में शिवसैनिकों ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महंगी पड़ती दिखाई दे रही है. अब तक मिली खबरों के अनुसार महाराष्ट्र के 17 शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. नासिक में बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी की गई तो वहीं मुंबई में राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा. खबर लिखे … Read more

मोदी की लोकप्रियता गिरी तो विपक्ष भी नहीं फला-फूला, शिवसेना ने बताया कैसे करें मोदी का ‘सामना’

मोदी की लोकप्रियता गिरी, लेकिन विपक्ष भी नहीं फला-फूला

Politalks.News/Bharat. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होते ही हालही में सहयोगी बनी शिवसेना की प्रतिक्रिया आई है. शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को हुई राष्ट्र मंच की बैठक को लेकर शिवसेना के मुख पत्र ‘सामना’ में लेख छपा है. महाराष्ट्र में NCP और कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना सरकार चला रही है. सामना के लेख ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को जोर दे दिया है. सामना ने शरद पवार को राय दी सबसे पहले इस बात पर विमर्श होना चाहिए कि क्या विपक्ष को केवल एक मुद्दे पर साथ आना चाहिए जो मोदी और भाजपा का विरोध है. शिवसेना के मुखपत्र … Read more

शिवराज की कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पेंशन योजना बनी मिसाल, शिवसेना ने सामना में की प्रशंसा

शिवराज की कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पेंशन योजना बनी मिसाल

Politalks.News/MadhyaPradesh. देशभर में कोरोना से बिगड़े हालातों में राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता को हर सुविधा देने का हर सम्भव प्रयास कर रही है. इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बहुत ही संवेदनशील निर्णय लेते हुए घोषणा की कि जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या अभिभावकों को कोविड -19 में खो दिया है, उन्हें मुफ्त शिक्षा और 5,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी. यही नहीं इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी प्रदेश सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस निर्णय की सराहना खूब सराहना हो रही है. इसी कड़ी में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवराज सिंह चौहान की इस … Read more

कराची स्वीट्स से शुरू हुई सियासत पहुंची PoK और बांग्लादेश तक, राउत बोले- पहले कश्मीर तो ले लो

Karachi Sweets Fight Between Bjp And Shiv Sena

Politalks.News/Maharashtra. मुंबई की बांद्रा वेस्ट स्थित कराची स्वीट्स के नाम पर शुरु हुई वार तकरार अब मुंबई से निकल पीओके तक पहुंच गई है. कराची को लेकर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर कराची हिन्दुस्तान में आता है तो शिवसेना उसका स्वागत करती है लेकिन सबसे पहले पाकिस्तान के कब्जे में जो कश्मीर है, उसे तो ले आइए. रविवार को अपने एक बयान में बीजेपी नेता फडणवीस ने कराची को हिन्दुस्तान में मिलाने की बात कही थी. मुद्दा मुंबई की कराची स्वीट्स के नाम बदलने को लेकर शुरु हुआ था. देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना सांसद … Read more