महाराष्ट्र में घुमा राजनीति का पहिया, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की बनेगी सरकार

ShivSena-NCP-Congress

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में बीजेपी के इंकार के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है. राज्यपाल की तरफ से शिवसेना को सोमवार शाम 7.30 बजे तक सरकार बनाने की इच्छा और बहुमत के आंकड़ो की जानकारी देने के लिए कहा गया है. ऐसे में अब शिवसेना के लिए उस दावे को साबित करने की घड़ी आ गई है, जिसके लिए संजय राउत शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा और शिवसेना को 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. इसके लिए शिवसेना को आज शाम से पहले केन्द्र और राज्य में भाजपा से गठबंधन तोड़ने और कांग्रेस-एनसीपी से संबंध जोड़ने की घोषणा करते हुए मोदी मंत्रिमंडल में शामिल शिवसेना के एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. बता दें, एनसीपी ने साफ कहा है कि शिवसेना एक साथ दो गठबंधनों में नहीं रह सकती, उसे बीजेपी से पूरी तरह गठबंधन समाप्त करना होगा. (ShivSena-NCP-Congress)

शिवसेना ने बीजेपी से पूरी तरह से अपना गठबंधन तोडने का मन बना लिया है. सरकार बनाने की राह साफ करते हुए मोदी सरकार में इकलौती शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. आज सुबह 11 बजे मोदी सरकार में शिवसेना के कोटे के मंत्री अरविंद सावंत के दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर है. जल्दी ही उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर है. अब महाराष्ट्र में सरकार बनने की सूरत भी एकदम साफ हो गयी है. दरअसल बीजेपी के सरकार ना बनाने के एलान के बाद शिवसेना के नेताओं ने इशारों में कहा कि एनसीपी और कांग्रेस (ShivSena-NCP-Congress) मुख्यमंत्री के लिए शिवसेना को समर्थन का एलान करें. इसके लिए एनसीपी ने शर्त रखी कि शिवसेना को एनडीए से अपना नाता पूरी तरह तोड़ना होगा.

बड़ी खबर : बीजेपी ने किया इंकार तो राज्यपाल को बुलाना पड़ेगा शिवसेना को, राउत ने कहा- हम हैं तैयार

महाराष्ट्र में शिवसेना अभी नहीं तो कभी नहीं कि तर्ज ओर अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए एड़ी से चोटी का पूरा जोर लगा रही है. जिसके तहत शिवेसना ने एनसीपी की सभी शर्तों को मान लिया है अब गेंद एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के पाले में है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार रात मुंबई में शरद पवार से भी मुलाकात की और सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने की खबर है. (ShivSena-NCP-Congress) उधर मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर बीती रात 4 घंटे की लंबी बैठक चली जिसमें उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा शिवसेना के बड़े नेता शामिल थे.

सूत्रों की मानें तो शिवसेना को समर्थन देने के लिए एनसीपी ने तो अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं लेकिन मौके की जरुरत को देखते हुए कांग्रेस (ShivSena-NCP-Congress) अब बाहर से समर्थन नहीं देगी बल्कि सरकार में शामिल होगी. रविवार को जयपुर में हुई विधायक दल की बैठक में शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर सर्वसम्मति से फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है. सोमवार को जयपुर में रुके कांग्रेस के सारे विधायक और नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जा सकते हैं.

बता दें, शिवसेना के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी. रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर दो बार भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, दूसरी बार हुई बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इन बैठकों के बाद भाजपा नेताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल को बता दिया कि बहुमत सिद्ध करने लायक संख्याबल नहीं होने के चलते पार्टी सरकार नहीं बनाएगी.

बड़ी खबर : अयोध्या के बाद अब ये तीन बड़े फैसले आएंगे CJI गोगोई के रिटायर होने से पहले!

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश दिया था. चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं.

इस तरह महाराष्ट्र की राजनीति का चक्र घूमते हुए अब सत्ता की चाबी पूरी तरह शिवसेना दो पुराने राजनीतिक दुश्मन एनसीपी और कांग्रेस के हाथ में आ गई है. ऐसे में अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी से उपमुख्यमंत्री बनने की संभवानाएं प्रबल हो गई हैं.

महाराष्ट्र: बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इंकार तो राज्यपाल को बुलाना पड़ेगा शिवसेना को, राउत ने कहा- हम हैं तैयार

Government in Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के राज्यपाल (Maharashtra Governor) भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. शनिवार आधी रात को राज्य विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से बमुश्किल चार घंटे पहले राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर यह बताने के लिए कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्‍छुक है या नहीं? अब बीजेपी को 11 नवंबर तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. महाराष्ट्र में 13वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है. हालांकि अभी तक राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी … Read more

जयपुर में हुई महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विपक्ष में बैठने पर बनी सहमति, NCP से गठबंधन रहेगा बरकरार

(In Jaipur Maharashtra Congress Legislature Party)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. रविवार को जयपुर के ब्युना विस्टा रिसोर्ट में महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक दल (Maharashtra Congress) की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से जनादेश को स्वीकार करते हुए विपक्ष में बैठने का निर्णय लिया गया. ज्यादातर विधायकों ने विपक्ष में बैठने को माना सही. बैठक में यह भी तय हुआ कि एनसीपी के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा. सरकार बनाने और शिवेसना को समर्थन देने का फैसला छोड़ा हाईकमान पर छोडा गया है. अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस पर अंतिम फैसला करेंगी. बता दें, महाराष्ट्र (Maharashtra Congress) में सरकार गठन को लेकर एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई है. राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार गठन का ऑफर दिए जाने … Read more

महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर बोले पायलट, ‘बीजेपी-शिवसेना में फूट के लिए वे खुद, उनकी नीति, उनकी सोच जिम्मेदार है’

Pilot on Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. (Pilot on Maharashtra) महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी द्वारा विधायकों की सम्भावित खरीद-फरोख्त के बीच कांग्रेस और शिवसेना ने अपने-विधायकों की बाड़ाबंदी कर दी है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजस्थान के जोधपुर और जयपुर स्थित होटल्स में पहुंचा दिया है. इस बीच महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन पर जारी गतिरोध पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Pilot on Maharashtra) ने कहा कि बीजेपी औऱ शिवसेना में फूट का कारण व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा है और चुनाव में बहुमत पाने वाली ये दोनों पार्टियां जनादेश का मजाक उड़ा रही हैं. बड़ी खबर :- गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने को गहलोत और पायलट ने … Read more

महाराष्ट्र: फडणवीस ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा – गठजोड़ के दरवाजे अभी भी खुले हैं

Fadnavis Devendra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Fadnavis Devendra) ने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए देवेंद्र फडणवीस को कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहने को कहा. इस्तीफा देने के बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनादेश मिलने के बाद भी राज्य में सरकार नहीं बना पाने का अफसोस है. उन्होंने कहा कि महायुति के पास जनाधार होने के बाद भी सरकार न बनना जनादेश का अपमान है. फडणवीस ने पांच साल सरकार चलाने के लिए जनता, सहयोगी पार्टी और सभी सरकारी कर्मचारियों का भी आभार जताया. उन्होंने मीडिया से अपनी वार्ता में … Read more

महाराष्ट्र: संभाजी (भिड़े गुरुजी) तक कि बात नहीं सुनी ठाकरे ने, फडणवीस ने भी तीन बार किया कॉल

Maharashtra, Sambhaji Bhide Guruji

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. लगता है महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन वाली की सरकार बनाने के लिए अंदरखाने चल रही कोशिशें भी अब नाकाम साबित हो रही हैं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इस कोशिश में कई उद्योगपतियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी लगे हुए हैं. सूत्रों की मानें तो बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनवाने के लिए दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide Guruji) भी सक्रिय हो गए हैं. वे बीजेपी और शिवसेना के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन को लेकर शिवसेना के साथ जारी गतिरोध को दूर करने की कोशिशों में जुटी बीजेपी ने गुरुवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के प्रभावशाली दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji … Read more

महाराष्ट्र: ‘बीजेपी खरीद रही 50 करोड़ में MLA’- कांग्रेस, राष्ट्रपति शासन के अलावा भी हैं विकल्प

President rule in Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के राजनीतिक रण अब लड़ाई और चढाई आक्रामक हो गई है. किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण किसी ने भी सरकार बनाने का दावा अभी तक पेश नहीं किया है. बीजेपी जो कि 105 विधायकों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी है को बहुमत के जादुई आकंड़े 146 को पाने के लिए 41 विधायकों की आवश्यकता है. ऐसे में बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगने शुरू हो गए हैं. वहीं राज्य में अब धूमिल होती जा रही सरकार बनाने की संभावनाओं के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ओर सबकी निगाहें गढ़ गई हैं. कल तक अगर कोई भी पार्टी … Read more

महाराष्ट्र: शिवसेना ने कहा- अगर राष्ट्रपति शासन लगता है तो ये राज्य की जनता का अपमान

Maharashtra Political Crisis

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान जारी है और विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा है, लेकिन अभी तक तय नहीं हो सका है कि आखिर सरकार कौन बनाएगा. बीजेपी जहां मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना के साथ शेयर नहीं करना चाहती वहीं शिवसेना किसी भी हाल में ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद लिए बिना बहुमत देने को राजी नहीं है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने शुक्रवार को फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हम कोई भी समझौता नहीं करेंगे, जिसके पास बहुमत हो वो सरकार बना ले. बता दें, किसी भी तरह की खरीद फरोख्त से बचने के लिए शिवसेना ने अपने विधायकों को मुंबई के … Read more

‘दिल्ली के आगे न कभी महाराष्ट्र झुका है, न शरद पवार और न उद्धव ठाकरे’ – संजय राउत का ताजा बयान

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का ताज बयान- बीजेपी महाराष्ट्र के जनादेश का कर रही है अपमान, बीजेपी राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहती है. दिल्ली के सामने न कभी महाराष्ट्र झुका है, न शरद पवार और न ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे. हमने हमेशा महाराष्ट्र के स्वाभिमान की बात कही है, हम किसी भी हाल में कोई समझौता नहीं करेंगे. अगर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा तो यह राज्य की जनता का अपमान होगा. राउत ने यह भी कहा कि जिसके पास बहुमत हो वो सरकार बना ले…