शिवसेना की चिठ्ठी पर भड़के शिंदे- कानून हमें पता है, 54 MLA और 12 MP का हो सकता है बागी कुनबा

img 20220624 090254

Politalks.News/Maharashtra/PoliticalCrisis. महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी वाली उद्धव ठाकरे सरकार संकट में आ गई है. हालांकि MVA सरकार को बचाने की तमाम कोशिशें लगातार जारी हैं. इस राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने बागियों की सदस्यता रद्द करने का दांव खेला है. इस संबंध में शिवसेना के नव निर्वाचित ‘विधायक दल के नेता’ अजय चौधरी ने विधायक दल की बैठक में शामिल न होने वाले 12 विधायकों की एक सूची के साथ एक चिठ्ठी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भेजी है, जिसमें 12 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्य ठहराने की अपील की है. आपको बता दें शिवसेना ने इससे पहले शिंदे को विधायक … Read more

विशेष: गोवा में पक रही ‘सियासी खिचड़ी’, कांग्रेस को धुरी बना पवार दे रहे हैं महागठबंधन को आकार

क्या पवार का सपना होगा साकार?

Politalks.News/GoaElection. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) का घमासान चरम पर पहुंच चुका है. सभी की नजरें उत्तरप्रदेश पर टिकी है वहीं दूसरी ओर क्षेत्रफल की दृष्टि से एक और सियासी खिचड़ी पक रही है, अगर यह पकती है तो देश की राजनीतिक दिशा बदल सकती है. सियासी चर्चा है कि गोवा में विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन (Mahagathbandhan) बन सकता है. जिसकी धुरी कांग्रेस होगी और इस सियासी खिचड़ी को पका रहे हैं सियासी दिग्गज और एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार (sharad panwar). आने वाले एक दो दिन में इस पर मुहर लग सकती है. क्योंकि गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है. इसलिए विपक्षी पार्टियों को जो … Read more

विशेष: कांग्रेस के लिए खांडे की धार पर होंगे 5 राज्यों के चुनाव, हार के इंतजार में बैठे हैं सियासी दिग्गज

img 20220110 wa0273

Politalks.News/ChunavForCongress. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) के लिए चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है. सियासत के जानकर इन विधानसभा चुनावों को 2024 के आम चुनाव का सेमीफाइनल बता रहे हैं, जिसको देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस रखी है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस (Congress) के सियासी भविष्य को लेकर हो रही है. कांग्रेस को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि, इन पांच राज्यों के चुनाव कांग्रेस के लिए खांडे की धार की तरह होंगे. इन चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है तो आगे के लिए वो इसका क्वालिफायर होगा. अगर इन चुनावों में कुछ झोलझाल होता है तो पार्टी में … Read more

‘सामना’ में कांग्रेस पर निशाना- जमींदारी गंवा चुके जर्जर महल जैसे हालात, मुस्लिम-दलित निकले मुठ्ठी से

'कांग्रेस जर्जर महल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के महाअघाड़ी गठबंधन (Maha Aghadi Alliance) में एक बार फिर खींचतान और बड़ी दरार के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र सामना (Samna) के संपादकीय में कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. सामना में लिखा है कि, ‘अब कांग्रेस (Congress) की हालत एक जर्जर महल की तरह हो गई है. इतना ही नहीं सामना में दावा किया गया है कि, ‘मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के मुसलमान सिर्फ शिवसेना को वोट देते हैं’. सामना में शरद पवार (sharad panwar) का भी हवाला दिया गया है. सामना में लिखा गया है कि, ‘हिंदू वोट की राजनीति सफल … Read more

मोदी को मात देने के लिए पीके-पवार का मास्टर स्ट्रोक, राष्ट्रपति पद पर पैरवी के लिए गांधी परिवार से मिले किशोर

मोदी को हर मोर्च पर मात देने के लिए रचा 'चक्रव्यूह'!

Politalks.News/Bharat. प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और गांधी परिवार के बीच मंगलवार को हुई लम्बी मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है. 2 घण्टे से ज्यादा लम्बी चली इस मुलाकात को लेकर एक के बाद एक कई बड़ी बातें निकल कर सामने आ रही हैं. पीके और गांधी परिवार की मुलाकात को लेकर सबसे बड़ी जो खबर सामने आ रही वो यह कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि पीके ने पहले शरद पवार से इस बारे में बात की उसके बाद कांग्रेस के तीनों दिग्गज सोनिया, … Read more

मोदी की लोकप्रियता गिरी तो विपक्ष भी नहीं फला-फूला, शिवसेना ने बताया कैसे करें मोदी का ‘सामना’

मोदी की लोकप्रियता गिरी, लेकिन विपक्ष भी नहीं फला-फूला

Politalks.News/Bharat. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होते ही हालही में सहयोगी बनी शिवसेना की प्रतिक्रिया आई है. शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को हुई राष्ट्र मंच की बैठक को लेकर शिवसेना के मुख पत्र ‘सामना’ में लेख छपा है. महाराष्ट्र में NCP और कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना सरकार चला रही है. सामना के लेख ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को जोर दे दिया है. सामना ने शरद पवार को राय दी सबसे पहले इस बात पर विमर्श होना चाहिए कि क्या विपक्ष को केवल एक मुद्दे पर साथ आना चाहिए जो मोदी और भाजपा का विरोध है. शिवसेना के मुखपत्र … Read more

2024 में मोदी को हराने का ‘पीके फॉर्मूला’! मतभेद भूला कर वन-टू-वन फाइट पर करें फोकस

'PK formula' to defeat Modi in 2024! Forget differences and focus on one-to-one fight

Politalks.News/Bharat. साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. चुनावी रणनीतिकार के रूप में देशभर में लोहा मनवा चुके प्रशांत किशोर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार की मुलाकातों ने सियासी अफवाहों को जोर दे दिया है. इन मुलाकातों में प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने को लेकर अपनी निर्वाचन क्षेत्रवार गणित को स्पष्ट किया है. सियासी पंडितों का कहना है कि क्या प्रशांत किशोर के पास सच में बीजेपी को हराने का फॉर्मूला है ? रणनीति का लोहा मनवा चुके पीके- पश्चिम बंगाल में TMC के मुख्य चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा को धूल चटाई थी. TMC की जीत में पीके की रणनीति का … Read more