पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने निकाय चुनाव (Rajasthan Nikay Chunav) के परिणामों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि मौजूदा परिणाम भाजपा को ये भ्रम तोड़ने वाले साबित हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी जड़े शहरी क्षेत्रों में जमी हुई हैं. पायलट ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी इन परिणामों के लिए धन्यवाद दिया. पायलट ने कहा कि 49 में से 21 निकायों में सीधे तौर पर कांग्रेस को बहुमत मिला है और अन्य जगहों पर सहयोगी पार्टियों के साथ ‘छोटी सरकार’ बनाई जाएगी.
Satish Poonia
Satish Poonia news and updates, Satish Poonia Photos and Images, Satish Poonia videos, Satish Poonia stories, Satish Poonia News Headlines, Satish Poonia news related to Politics in India, Satish Poonia in Indian Politics | Politalks
राजस्थान: विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनावों में दिखी गहलोत लहर, बीजेपी के दावों का निकला दम
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों में हुए चुनावों के नतीजे (Rajasthan civic election) घोषित हो गए हैं. शहरी निकाय के इन चुनावों में सत्ताधारी कांग्रेस की एक तरफा जीत दर्ज हुई है. करीब आधे निकायों में कांग्रेस अपना बोर्ड बना रही है. चुनाव नतीजे आने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न का माहौल दिखाई दिया. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आये.
प्रदेश के कुल 49 निकायों के 2105 वार्डों में कांग्रेस के 961 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं भाजपा के 737 प्रत्याशी को विजयश्री हासिल हुई. 16 वार्डों में बसपा, तीन में माकपा और दो में एनसीपी ने कब्जा जमाया. अन्य 386 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा. परिणामों के अनुसार, कुल 23 निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बन रहे हैं. वहीं 6 में भाजपा का बोर्ड बनेगा. अन्य 20 निकायों में निर्दलीयों का दबदबा रहेगा और उनकी भूमिका बोर्ड बनाने में निर्णायक होगी. (Rajasthan civic election) तीन नगर निगमों में उदयपुर और बीकानेर में भाजपा आगे है जबकि भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा रहा.
49 निकायों में से चित्तौड़गढ़ और आमेठ दो ऐसे निकाय रहे जहां निर्दलीयों का खाता तक नहीं खुल सका. राजस्थान निकाय चुनावों में कांग्रेस को 8 लाख 70 हजार 315 वोट मिले. वहीं भाजपा को 786327 और निर्दलीयों को 650841 वोट मिले. 36512 वोट नोटा में गए.
बड़ी खबर: जेएनयू पर बोले गहलोत, ‘जवाहरलाल नेहरू का नाम आते ही इनका बीपी बढ़ जाता है’
प्रदेश के टोंक, ब्यावर, अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी, भरतपुर, रूपबास, पाली, श्रीगंगानगर, कानोड़, महवा, राजगढ़ (चूरू), जालोर, भीनमाल, पिलानी, बीकानेर, नसीराबाद और प्रतापपुर गढ़ी पालिकाओं में निर्दलीय कांग्रेस और भाजपा दोनों पर ही भारी पड़े हैं.
प्रदेश के मकराना, डीडवाना, सूरतगढ़, नाथद्वारा, आमेट, सीकर नगर परिषद, नीमकाथाना, चूरू, फलोदी, झुंझुनूं, बिसाऊ, बांसवाड़ा, मांगरोल, छबड़ा, बाड़मेर, सांगोद, कैथून, सिरोही, माउंट आबू, निंबाहेड़ा, रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ सहित 23 निकायों में कांग्रेस को बढ़त हासिल हुई है. पुष्कर, सुमेरपुर, खाटूश्यामजी, उदयपुर, बालोतरा और पिंडवाड़ा सहित 6 नगर निकाय में भाजपा का बोर्ड बनना तय है.
निकाय चुनावों के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा, ‘निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं. जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है.
आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर…
1/2— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 19, 2019
मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं’.
संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ।#Rajasthan 2/2— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 19, 2019
शहरी निकाय चुनावों के इन परिणामों पर कांग्रेस के नेताओं व अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की. वहीं भाजपा नेता किसी भी बयानबाजी से बचते दिखे. प्रदेश में निकाय चुनाव परिणामों पर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार में विश्वास जताया. प्रदेश की जनता ने विकास और जनहित के काम पर मुहर लगाई है. सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने से लेकर ईडबल्यूएस के फैसले को प्रदेश की जनता ने पसंद किया है. जनता ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार विश्वास जताया है. आगे भी सरकार जनता के लिए काम करती रहेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी.
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने चुनाव परिणामों के बाद कहा कि यह राजस्थान की जनता और लोकतंत्र की जीत है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बडप्पन और उनके घमंड पर चोट पड़ी है. राजस्थान की जनता ने इन चुनावों में (Rajasthan civic election) साबित कर दिया है कि भाजपा के के नेता जो बड़ी-बड़ी बातें करते थे, उन पर चोट मारी है. कांग्रेस इंसानियत का सम्मान करती है इसलिए निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है और बीजेपी के बड़बोले कमेंट पर चोट लगी है.
चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से इस समय में देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई है. देश के प्रधानमंत्री भाषण देते है भाषण देने से पेट नहीं भरता है. देश की जनता तंग आ चुकी है आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति देश में है. हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से लेकर उपचुनाव में पूरे देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकारा है. इन निकाय चुनावों (Rajasthan civic election) में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को बहुत शानदार बहुमत दिया है. कांग्रेस सरकार में पिछले 11 महीने में हुए लोक कल्याणकारी कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है. यह परिणाम उसके संकेत है.
खाद्य मंत्री रमेश मीना ने कहा कि जिस प्रकार देश में जो माहौल है अब जनता जान चुकी है जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने पिछले समय में जनता को गुमराह किया. राम मंदिर, धारा 370 इन सब को राजस्थान की जनता ने नकारते हुए कांग्रेस को बहुमत दिया है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए थे वो धरातल पर नजर आने लगे है. जनता को कांग्रेस पर विश्वास हो गया है इसलिए निकाय चुनाव में सफलता मिली है और आगे भी मिलती रहेगी.
उद्योग मंत्री परसादी लाल मीना ने कहा कि इन निकाय चुनावों में अधिकांश जगह कांग्रेस का परचम लहराया है. मुख्यमंत्री ने ईडब्ल्यूएस का जो फैसला लिया वह मील का पत्थर साबित हुआ. इससे शहरी लोगों को जो कठिनाई आ रही थी वह दूर हुई. कांग्रेस के 10 महीने के कार्यकाल को जनता ने स्वीकार किया है इसलिए जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया.
वीडियो खबर: अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंची वसुंधरा राजे तो चहुंओर हुए चर्चे
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवम्बर को हुए चुनाव के बाद 49 नगर निकायों के 2105 वार्डों में मतदान समाप्त होने के दूसरे दिन रविवार को राजस्थान भाजपा ने निकायों प्रमुखों यथा महापौर, सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के लिए नामों पर मंथन किया. लेकिन बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उपस्थिति. बड़े अंतराल के बाद और खासकर सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें मैडम राजे पूरे डेढ़ घन्टे तक बैठक में मौजूद रहीं और सभी नेताओं से प्रदेश की राजनीति पर चर्चा भी की.
वीडियो खबर: बेनीवाल ने दिल्ली में उठाया जानलेवा हमले का मुद्दा
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कुछ दिनों पहले बाड़मेर के बायतु में खुद पर और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर हुए जानलेवा हमला का मुद्दा दिल्ली में उठाया. बेनीवाल दिल्ली में आयोजित लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पूर्व हुई सर्वदलीय बैठक और उसके बाद एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में शामिल हुए.
निकाय चुनावों के बाद अब प्रमुखों के नामों पर भाजपा ने किया मंथन, वसुंधरा राजे की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवम्बर को हुए चुनाव के बाद 49 नगर निकायों के 2105 वार्डों में पार्षद के लिए 7944 उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम मशीनों में बंद हो गया है. मतदान समाप्त होने के दूसरे दिन रविवार को राजस्थान भाजपा ने निकायों प्रमुखों यथा महापौर, सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के लिए नामों पर मंथन किया. प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनावों में ज्यादातर बोर्ड बीजेपी के बनने के विश्वास के साथ अब निकाय प्रमुख किसे बनाया जाए और इसके लिए क्या मापदंड होने चाहिएं, इसको लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रविवार को एक मंत्रणा (Vasundhara Raje) बैठक की.
लेकिन बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उपस्थिति. बड़े अंतराल के बाद और खासकर सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें मैडम राजे पूरे डेढ़ घन्टे तक बैठक में मौजूद रहीं और सभी नेताओं से प्रदेश की राजनीति पर चर्चा भी की. बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी वी. सतीश, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी मौजद रहे, जिन सभी के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने राजनीतिक मुद्दों पर मंत्रणा की.
बड़ी खबर : सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाए पायलट के विभाग पर केन्द्र सरकार के फंड के दुरुपयोग के गम्भीर आरोप
मुख्यालय में आयोजित इस बैठक (Vasundhara Raje) के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि पार्टी में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर और 19 नवम्बर को आने वाले निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक चर्चा हुई. इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने वाले मुद्दों और प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई. बता दें, बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री मैडम राजे के जाने के बाद सह प्रभारी वी. सतीश, चंद्रशेखर और सतीश पूनियां के बीच अलग से भी चर्चा हुई.
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.हरि सिंह ने रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा जमकर निशाना
वहीं बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए सतीश पूनियां ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर आरोप
लगाते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जिस पर मजहब, धर्म, जाति और अपने वोटबैंक को सिक्योर करने के हिसाब से पुनर्सीमांकन के आरोप लगे हैं. पंचायतों में भी इन्होंने इसी आधार पर पुनर्गठन का काम किया है. लेकिन इस सरकार पर से लोगों का विश्वास अब उठ चुका है, जिसके नतीजे आने वाले दिनों में हमें देखने को मिलेंगे. (Vasundhara Raje)
बेनीवाल ने दिल्ली में उठाया खुद पर हुए हमले का मुद्दा, सर्वदलीय और एनडीए की बैठकों में हुए शामिल
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) ने कुछ दिनों पहले बाड़मेर के बायतु में खुद पर और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर हुए जानलेवा हमला का मुद्दा दिल्ली में उठाया. दरअसल, सांसद बेनीवाल रविवार को दिल्ली में आयोजित लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पूर्व हुई सर्वदलीय बैठक और उसके बाद एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में शामिल हुए. जहां बैठक के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कई विषयों पर बात भी की.
जहां सर्वदलीय बैठक में रालोपा से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) ने सत्र के लिए महत्पूर्ण सुझाव दिए, वहीं बेरोजगारी, किसानों की समस्या सहित जनहित के मुद्दों पर पृथक से चर्चा करवाने की मांग भी रखी. उसके बाद हुई एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में भी सांसद बेनीवाल ने अपना पक्ष रखते हुए कई विषयों पर अपनी बात रखी. इसी के साथ हनुमान बेनीवाल ने कुछ दिनों पहले बाड़मेर जिले के बायतु में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व खुद पर हुए हमले की घटना का जिक्र भी किया. वहीं बेनीवाल ने कहा की एक तरफ धारा 370 हटने से पूरे देश में खुशी का माहौल है, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता पी. चिदम्बरम के जेल जाने से चिंतित हैं.
बड़ी खबर : कैलाश चौधरी और बेनीवाल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, बेनीवाल ने किया खुली लड़ाई का एलान
गौरतलब है कि हाल ही में बायतु (बाड़मेर) में भजन संध्या में भाग लेने जा रहे रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के काफिले पर देर रात जमकर पत्थर फेंके गए और विरोध किया गया था. उसी पहले उसी दिन बेनीवाल ने बाड़मेर में मीडिया से बातचीत में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चप्पल व कप प्लेट उठाने वाला बताते हुए कहा था कि हरीश एेसा नहीं करें तो गहलोत मंत्रीमण्डल से हटा दिए जाएं. इसके बाद हरीश चौधरी के समर्थकों में रोष फैल गया और तय कार्यक्रम के तहत बायतु पहुंचने पर समर्थकों ने बेनिवाल पर अपना गुस्सा उतारा. बेनीवाल और केंद्रीय कृषि मंत्री दोनों एक ही गाड़ी में ही थे, जिसके शीशे तोड़ दिए गए थे.
रविवार को दिल्ली में (Hanuman Beniwal in Delhi) आयोजित उक्त दोनों बैठकों के बाद हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री और सांसद पर हमला कर दिया जाता है और गहलोत सरकार के दबाव में पुलिस ने आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की. बेनीवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और उन पर हुए हमले लेकर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन का मामला रखेंगे. सांसद ने कहा कि लोकसभा के सत्र में वो पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री के साथ है ओर जनहित के प्रत्येक बिल पर अपनी बात भी सदन में रखेंगे.
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.हरि सिंह ने रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा जमकर निशाना
बता दें, खींवसर उपचुनाव के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से नाराज प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनावों में रालोपा से किनारा कर लिया था और बेनीवाल को हिदायत भी दी गई थी जिसके कारण दोनों पार्टियों में मनमुटाव बढ़ा हुआ है. लेकिन आज एनडीए नेताओं की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री साथ मुलाकात का फोटो साझा कर हनुमान बेनीवाल ने यह दिखाने की कोशिश की है कि प्रदेश भाजपा भले ही उनसे कन्नी काट रही हो लेकिन भाजपा में शीर्ष स्तर पर अब भी उनके सम्बन्ध मजबूत हैं. एनडीए की बैठक के दौरान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है.
हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को किया तलब, 25 नवम्बर से पहले कैसे होंगे जयपुर नगर निगम के चुनाव?
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) से दो दिन यानि 19 नवम्बर तक जवाब मांगा है कि वह जयपुर में 25 नवंबर से पहले नगर निगम के चुनाव कैसे कराएंगे क्योंकि राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर कोटा में दो-दो नगर निगम बनाने का फैसला किया है. जबकि अभी तक तीनों शहरों में बनने वाले दो-दो निगमों के वार्डों का परिसीमन तक तय नहीं हो पाया है. मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महान्ति और न्यायाधीश महेंद्र कुमार गोयल की खंडपीठ ने जयपुर दी बार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार शर्मा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से 19 नवंबर तक जवाब … Read more
सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाए पायलट के विभाग पर केन्द्र सरकार के फंड के दुरुपयोग के गम्भीर आरोप
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. जयपुर ग्रामीण सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने शुक्रवार को अपने दिल्ली आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए. केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सरपंचों को दिए जाने वाले फ़ंड का राजस्थान सरकार द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि, आपको अचंभा होगा कि राजस्थान की जो कांग्रेस सरकार है उन्होंने केन्द्र सरकार की 1850 करोड़ की जो दूसरी किश्त आई, जो 25 अक्टूबर को राजस्थान पहुंची उसको 10 नवम्बर तक यानी 15 दिन के अंदर पंचायत के सरपंचों के खातों में नहीं भेजा, जबकि केन्द्र सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट के सख्त आदेश हैं कि 15 दिन के अंदर ये पैसा सरपंचों के खाते में पहुंच जाना चाहिए.
(MP Rajyavardhan Singh Rathore) राठौड़ ने आगे कहा, ये पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचा और वहां न भेज कर इन्होंने अपने खुद के राज्य सरकार का जो पीडी फ़ंड है उसमें डाल दिया. अब ये अगले कई महीनों तक ये पैसा सरपंचों को नहीं देंगे और उस 1850 करोड़ का नाजायज फ़ायदा उठाएंगे. उसको दूसरे जो अधिकारी हैं उनकी तनख्वाह में इस्तेमाल करेंगे. जबकि यह पैसा पंचायतों का है गांव का है और यही नहीं जो स्टेट फाइनेंस फ़ंड का जो पैसा है जिसकी अभी तक दो किश्तें आ जानी चाहिए थीं, इस वित्तीय साल के अंदर सात महीने निकल चुके हैं लेकिन जो दो किश्तें आनी थीं वो अभी तक नहीं पहुंचीं हैं. 1400 -1400 करोड़ की दो किश्ते होती हैं जो अभी तक नहीं पहुंची हैं.
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.हरि सिंह ने रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा जमकर निशाना
सांसद (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि, तो खुद की जो जिम्मेदारी थी उसको निभाई नहीं, जो केन्द्र अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है उसको नीचे तक पहुंचाया नहीं. इसके ऊपर जो पिछले साल का जो फ़ंड था उसको भी मार्च में जाकर इन्होंने दिया और उसमें से भी 25% कटौती कर दी. गांव के गरीब किसान, नौजवान, महिलाओं तक जो पैसा पहुंचता है केन्द्र का और राज्य सरकार का, उसमें किस तरह का भृष्टाचार हो रहा है ये आपके सामने उजागर कर रहे हैं हम. मेरा (MP Rajyavardhan Singh Rathore) आग्रह है राजस्थान की कांग्रेस सरकार से, मेरा आग्रह है सचिन पायलट से जो कि इस विभाग के मुखिया हैं, मंत्री हैं कि इसको दुरस्त किया जाए और ये पैसा जहां पहुंचना चाहिए सरपंचों के पास, तुरन्त पहुंचाया जाना चाहिए.
राज्यवर्धन राठौड़ (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने सरपंच संघ के ज्ञापन को दिखाते हुए कहा कि हम केन्द्र सरकार का जो फाइनेंस डिपार्टमेंट है उसको ये मामला पहुंचायेंगे और आग्रह करेंगे कि इस पर कार्यवाही हो.
राजस्थान में 49 नगर निकायों के लिए थमा चुनावी शोर, अब घर-घर जाकर होगी मान-मनुहार
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव (Civic Body Election) के लिए गुरूवार शाम को चुनावी शोर थम गया है. 16 नवंबर शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. गुरूवार शाम से शनिवार सुबह तक प्रत्याशी घर घर जाकर जनसंपर्क करेंगे. जनसभा करने और जुलूस निकालने पर इस दौरान रोक रहेगी. प्रदेश की 49 निकायों के 2105 वार्डों के लिए 7,944 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है. प्रदेश के 49 निकायों में होने वाले इस चुनाव (Civic Body Election) में सबसे ज्यादा 400 उम्मीदवार भरतपुर नगर निगम में है, जहां 65 वार्डों पर काफी कड़ा मुकाबला होता नजर … Read more
बेनिवाल चर्चा में बने रहने के लिए विवाद करते हैं, अपने राजनीतिक जीवन में विवादों के सिवा उन्होंने कुछ नहीं किया- हरीश चौधरी
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के बाड़मेर किले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र में मंगलवार देर रात सांसद हनुमान बेनीवाल और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी पर हुए हमले के आरोप के सवाल पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि, किसी तरह का कोई हमला हुआ ही नहीं, हनुमान बेनीवाल का जो राजनीतिक करियर है उसके अंदर उन्होंने विवादों के अलावा और किया ही क्या है. कोई भी सकारात्मक सोच, सकारात्मक कार्य आज तक उन्होंने जीवन में नही किया. एक उन्होंने दिशा तय कर रखी है कि कोई भी विवाद करूँ और चर्चा का विषय बनूं.
पूरी खबर के लिए देखें वीडियो👆
वहीं गाड़ी के शीशे टूटे होने पर हरीश चौधरी ने कहा कि ये जांच का विषय है, जो बात उन्होंने करी उससे स्थानीय लोगों का ये विरोध था. हर किसी के ऊपर वो लांछन उठाते हैं. पिछले दिनों उपचुनाव के अंदर भी उन्होंने रीटा चौधरी जी के बारे में जो अपशब्द बोले, शायद कोई इंसान ऐसे अपशब्द नहीं बोल सकता किसी महिला के लिए, हर गरिमा उन्होंने तोड़ी. लोकतांत्रिक तरीके से उनका विरोध किया गया था. कोई अप्रिय घटना वहां नहीं हुई थी, उल्टा पुलिस ने स्थानीय लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया. आरोप लगाने की उनकी परम्परा है वो किसी पर भी आरोप लगा सकते हैं.