जयपुर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने की उम्मीदें फिर खटाई में पड़ने के आसार

जयपुर नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के वार्डों का परिसीमन होने के बाद अब शहर में पार्षदों की सीटें बढ़कर 150 हो गई है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगर निगम चुनाव (Jaipur Municipal Election) जीतने के लिए जोर लगाएंगी. नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति कुछ मजबूत है और उसे उम्मीद है कि इस बार कांग्रेस (Congress) बहुमत के साथ नगर निगम बोर्ड बना सकती है. लेकिन दिक्कत यह है कि जयपुर (Jaipur) में तमाम कांग्रेस नेता दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के सामने अपना महापौर (Jaipur Mayor) बनाने में रुकावट आ सकती है. विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की वसुंधरा राजे … Read more

वीडियो खबर: कांग्रेस की सदस्यता से क्यों दूर हैं बसपा विधायक

BSP चुके सभी 6 विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता को लेकर अभी तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) से मुलाकात तक नहीं की है, इससे एक बार फिर यह साफ हो गया है कि BSP MLAs का कांग्रेस में विलय करने का सारा मामला संगठन की जानकारी के बिना किया गया है.

राजस्थान में फिर उजागर हुई गहलोत और पायलट के बीच की अदावत

राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच की अदावत पर आलाकमान के निर्देश कितना ही पर्दा डाल दें लेकिन उसकी झलक कहीं न कहीं से नजर आ ही जाती है. ताजा मामला बसपा छोड़ चुके छः विधायकों का है. इन सभी विधायकों ने अभी तक कांग्रेस की सदस्यता ही नहीं ली है. जबकि इन विधायकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने को लेकर विधानसभा से स्वीकृति भी मिल गई है और बसपा छोड़ने के बाद से इन सभी विधायकों के गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के चर्चाएं जोरों पर थीं जो फ़िलहाल निकाय चुनाव तक रुक गई हैं. … Read more

वीडियो खबर: जब पूनिया ने गहलोत पर किया पलटवार

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर राज्य के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत केवल दिल्ली (Delhi) के एक परिवार को खुश करने की कोशिश करते रहते हैं. वो जनहित के मुद्दों पर बात नहीं करते बल्कि बेवजह की टिप्पणी करते रहते है.

यह भी पढ़ें: अपने आलाकमान को खुश करने के लिए पीएम मोदी पर अनर्गल टिप्पणी करते रहते हैं गहलोत

जन्मदिन विशेष: एक ऐसे इंसान की कहानी जिसने विश्व आर्थिक मंदी में देश को संकट से उबारा

आमतौर पर चुप रहने वाले एक सिख प्रधानमंत्री ने देश को उस समय अपने दिमाग और अनुभव का परिचय दिया जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में थी. करोड़ों लोगों के अरबों रुपये डूब चुके थे. बड़े-बड़े अरबपति-खरबपति सड़कों पर आ गए थे. विश्व बैंक तक कंगाल हो गई थी. उस समय भारत जैसे बड़े देश में इस कंगाली का असर नाम मात्र का रहा. ऐसी दूरदर्शी सोच रखने वाले इंसान का नाम है डॉ.मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) जो दो बार यूपीए सरकार में देश के प्रधानमंत्री बने. उनके बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद संभाला और 2019 में लगातार … Read more

राजनाथ की पाकिस्तान को दो टूक- 1971 जैसी गलती मत दोहराना वरना अंजाम समझ लेना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103 वी जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्मारक पर स्मृति समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की. समारोह में राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान 1971 की जैसी गलती ना दोहराए अगर हालात बिगड़े तो फिर पाकिस्तान का क्या होगा, इस बारे में पाकिस्तान पहले सोच लेना चाहिए. साथ ही राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि हम पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान के वजूद को स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए कश्मीर विधानसभा में 24 सीट खाली रखी गयी है.

समारोह में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताया कि वो आदर्श पुरुष का बेहतरीन उदाहरण थे. भक्ति समन्वित, ज्ञानयुक्त, निःसंघकाम कर्मयोगी ये तीनों विशेषताएं उनमें समाहित थीं. भारत का सर्वांगीण विकास करने के लिए एक दार्शनिक अवधारणा की ज़रूरत थी और यह अवधारणा एकात्म मानववाद की थी. राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पंडित जी ने भारत की राजनीति के लिए नया विचार देने का काम किया था. पूंजीवाद, समाजवाद और साम्यवाद भारत का भला नहीं कर सकते बल्कि देश का भला एकात्म मानववाद ही कर सकता है. हर व्यक्ति के मन को सुख मिल जाए ऐसा काम होना चाहिए. धन मिले या न मिले लेकिन हर व्यक्ति को मान सम्मान ज़रूर मिलना चाहिए. हर बुद्धि के लिए ज्ञान मिल जाए ऐसी भी व्यवस्था होनी चाहिए. हर हाथ को काम मिलना चाहिए और इन सब पर दीनदयाल जी की कही बातों पर मौजूदा सरकार ने काम किया है.

समारोह में मुख्य अतिथि रहे राजनाथ सिंह ने आगे अपने संबोधन में कहा जब-जब भारत की सीमाएं छोटी हुई हैं तब तब देश की आवाज़ उठाने का काम राष्ट्रवादियों ने किया है. पहले यह काम जनसंघ ने किया और अब यह काम भाजपा करती है. वहीं केन्द्रीय मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हम देश की 80 से 90 फीसदी जमीन सिंचित करना चाहते हैं. केंद्र सरकार की कोशिश साल 2022 तक बड़ा लक्ष्य हासिल करने की है. हर घर में नल और हर नल में जल हमारा लक्ष्य है इसके लिए हमनें अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाया है जिसको राजस्थान के ही मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संभाल रहे है.

राजनाथ सिंह ने हाउडी मोदी कार्यक्रम का ज़िक्र करते हुए कहा कि इससे देश के लोग गौरवान्वित हुए है हर भारतीय का सीना 56 इंच चौड़ा हो गया है. वहीं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने पर उन्होंने कहा इसका सबसे पहले विरोध पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही किया था. जम्मू कश्मीर में भारत सरकार के कानून मान्य नहीं होते थे. हम हर चुनावी घोषणा पत्र में 370 हटाने की बात करते थे इस पर कुछ लोग सवाल उठाने लगे थे, कहते थे कि भाजपा लोगों को धोखा देती है लेकिन हम देश के लोगों को धोखा नहीं दे सकते. हमें चुनाव हारना मंजूर है लेकिन हम देशवासियों को धोखा नहीं देंगे. आज 370 हटाये जाने के इस ऐतिहासिक कदम का मुस्लिम समुदाय ने भी स्वागत किया है.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ केन्दीय श्रम व रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, जयपुर ग्रामीण संसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित अनेक भाजपा विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का परिवार आयकर विभाग के राडार पर

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा (Ashok Lavasa) के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ आयकर विभाग (Income tax department) ने जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि अशोक लवासा तीन मुख्य चुनाव आयुक्तों में से एक हैं और पिछले लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बैठकों में अपने मतभेद जाहिर करते रहे हैं. जब चुनाव आयोग ने नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) को आचार संहिता उल्लंघन (Income tax act) के मामले में क्लीन चिट दी थी, उस समय लवासा ने विरोध किया था. जिन लोगों के खिलाफ जांच हो रही है, उनमें अशोक लवासा की पत्नी नोवेल सिंघल लवासा (Novel Singhal Lavasa) और उनकी बहन … Read more

वीडियो खबर: रामगढ़ बांध को लेकर सांसद किरोड़ी मीणा ने की ये मांग

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने जमवारामगढ़ बांध (Jamwaramgarh Dam) के आसपास प्रभावशाली लोगों के किए अतिक्रमण को हटाने की मांग की. उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद ऐसे लोगों को हटाया नहीं जा रहा जबकि बाढ़ जयपुर जिले की लाइफ लाइन है. मीणा ने बाढ़ की पुरानी रौनक लौटाने के साथ चंबल या यमुना नदी का पानी भी डायवर्ट करने की मांग की. इसके लिए उन्होंने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.

अपने आलाकमान को खुश करने के लिए पीएम मोदी पर अनर्गल टिप्पणी करते रहते हैं गहलोत: पूनिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर राज्य के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत केवल दिल्ली के एक परिवार को खुश करने की कोशिश करते रहते हैं. पूनिया ने कहा कि गहलोत को जनता ने जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है, वो वहां के जनहित के मुद्दों पर बात नहीं करते बल्कि अपने आलाकमान को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बेवजह की टिप्पणी करते रहते है.

बता दें, सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अमेरिका के हयूस्टन में कार्यक्रम (Howdy Modi Program) के दौरान पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थन में लगाए गए नारे ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ के नारे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ी है जिसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी. उन्होंने ये भी कहा कि जैसा मोदी ने हयूस्टन में किया, वैसा भारतीय के 70 सालों के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया.

इस पर नवनियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में प्रशासनिक रूप से पूरी तरह फेल हो चुके अशोक गहलोत स्थानीय मुद्दों को छोड़कर पीएम मोदी पर अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं. प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था की बदहाली से डरी हुई है. प्रदेश के थानों पर गोलियां चल रही है, कलेक्टर-एस.पी.पर गोलियां चल रही है, बजरी माफिया सरकार के संरक्षण में पूरी तरह बेखौफ है, बैंक लूटे जा रहे है. चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार जैसे संगीन अपराध बेतहाशा बढ़ रहे है.

बड़ी खबर: ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे की जितनी आलोचना की जाए उतनी कम’

आगे पूनिया बोले- कांग्रेस द्वारा कर्जमाफी की चुनावी घोषणा से ठगे गए किसान आत्महत्या कर रहे है, रोजगार का इंतजार करता प्रदेश का नौजवान निराश है, विकास के काम ठप्प है, नई भर्तियां निकल नहीं रही है. सरकार के दो पाॅवर सेंटर (गहलोत-पायलट) आपस की लड़ाई में उलझे हैं. मुख्यमंत्री का प्राथमिक काम अपने प्रदेश के लोगों को सुशासन देना है लेकिन उनका सारा समय अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली दरबार में गुजरता है. अपनी इस जिम्मेदारी से पूरी तरह बेपरवाह गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है.

सोशल मीडिया पर गहलोत के बयान का जवाब देते हुए पूनिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर युवा देश से जुड़ी अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते है. उन्हें अशोक गहलोत बार-बार अपमानित करते है. देश का संविधान हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार देता है. मुख्यमंत्री चाहते है कि सब लोग उनकी भाषा बोले, लेकिन देशहित के हर मुद्दे पर दुश्मन की भाषा बोलने वाली कांग्रेस और उसके नेताओं का रास्ता देश के करोड़ों युवाओं को स्वीकार नहीं है. जब वो ऐसे मुद्दों पर कांग्रेस के रूख का विरोध करते है तो कांग्रेस को परेशानी होती है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफों के कसीदे गढ़ते हुए पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले साढ़े पांच वर्षों के कार्यकाल में दुनियाभर में देश का नाम बढ़ाया है. उनकी नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण ही दुनिया के हर देश में हजारों लोग उनको सुनने एवं देखने के लिए आते है. मोदी ने भारत के हित से जुड़े हर मुद्दे पर दुनिया का समर्थन हासिल किया है. आज दुनिया का हर ताकतवर देश भारत के साथ खड़ा है तो इसके पीछे मोदी की नेतृत्व क्षमता ही है जिससे हर भारतीय की तरह गौरवान्वित होने के बजाय कांग्रेस के नेता बौखलाहट में उज़ूल-फिज़ूल बयानबाजी कर रहे है.