वीडियो खबर: राजस्थान के बेरोजगारों के लिए किरोड़ी ने भरी हूंकार

राजस्थान (Rajasthan) से राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने जयपुर के जवाहर सर्कल के पास आयोजित एक सभा में प्रदेश के 41 हजार बेरोजगारों के समर्थन में गहलोत सरकार पर निशाना साधा. मीणा ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेरोजगारों को जल्दी नियुक्ति नहीं दी तो आंदोलन किया जाएगा और गहलोत (Ashok Gehlot) को बेरोजगार किया जाएगा.

वीडियो खबर: सुरक्षा के बहाने गांधी परिवार की निगरानी करा रही मोदी सरकार!

इस आदेश के निकलने के बाद कांग्रेस ने विरोध जताना शुरू कर दिया है. कांग्रेस (Congress) का कहना है कि केंद्र सरकार अपने इस कदम से गांधी परिवार (Gandhi Family) पर निगरानी करने की साजिश कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने 24 घंटे सुरक्षा का अलाप गाया. अब सरकार सच में गांधी परिवार को सुरक्षा ही दे रही है या इन पर हर पल की निगरानी बढ़ा रही है, इसमें बड़ा झोल नजर आ रहा है.

मॉब लिंचिंग के खिलाफ मोदी को पत्र लिखने वाले 49 दिग्गजों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा फर्जी

Mob Lynching

देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ बिहार में एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने देशद्रोह का जो मुकदमा दर्ज करवा दिया था, पुलिस ने जांच के बाद उसे फर्जी बताया है. पुलिस अब फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील ओझा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. ओझा ने मुजफ्फरपुर में इन गणमान्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. मॉब लिंचिंग के खिलाफ पत्र लिखने वाले अपने क्षेत्र के जाने-माने दिग्गजों में फिल्मकार श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और इतिहासकार रामचंद्र गुहा शामिल … Read more

वीडियो खबर: हरेन्द्र मिर्धा कभी अपने साले से मिलने जेल गए क्या? – बेनीवाल

खींवसर उपचुनाव में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र जी अपने 58 सेकंड या 1 से डेढ़ मिनिट के भाषण में बोल रहे हैं कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, अब जब आखिरी ही चुनाव लड़ रहे हैं तो आप समझ सकते काम क्या करेंगे, आखिरी चुनाव लड़ने वाला जितने के बाद काम करता है क्या, आराम करता है और जब आराम ही करना है तो चुनाव लड़ने की जरूरत ही क्या है.

पूरी खबर के लिए देखें वीडियो

खुर्शीद: राहुल के जाने से पार्टी का भविष्य अधर में, कांग्रेस का न नेता-न नीति-न नियत: बीजेपी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के अध्‍यक्ष पद को छोड़कर चले जाने से पार्टी का भविष्‍य अधर में पड़ गया है. कांग्रेस की जो हालत है उसमें वह अपना भविष्‍य तय नहीं कर सकती है. चुनावी मौसम में पार्टी के वरिष्ठ नेता बागी हो रहे हैं. इसका असर पार्टी को विधानसभा चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा, सलमान खुर्शीद ने हार का अंदेशा जताया है. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सलमान खुर्शीद का यह बयान पार्टी के लिए नुकसानदायी हो सकता … Read more

खींवसर उपचुनाव: मेरा मुकाबला हरेन्द्र मिर्धा से नहीं अशोक गहलोत से है- हनुमान बेनीवाल

राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Poll Election) के मद्देनजर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कहा है कि खींवसर में मेरा मुकाबला हरेंद्र मिर्धा (Harendra Mirdha) से नहीं है बल्कि इस चुनाव में मेरा मुकाबला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से है, वहीं मंडावा में यह मुकाबला किसानों और गहलोत के बीच है. इसके साथ ही बेनीवाल ने कहा कि अशोक गहलोत इस उपचुनाव में पुलिस के दम पर मतदान करवाने की सोच रहे हैं तो मैं यह चेतावनी देना चाहता हूं कि ऐसी गलती मत करना, नहीं तो इसका खामियाजा पूरे राजस्थान में सरकार को भुगतना पडेगा.

बेनीवाल ने नागौर जिले में कानून की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि जिले में कानून की स्थिति पूरी तरह से बिगडी हुई है जिसके लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार है. साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव की आड में पुलिस खुले आम गुंडागर्दी कर रही है. पिछले तीन चार महिनों से अपराध का ग्राफ बढा है, इसके लिए यहां के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक व एसडीएम जिम्मेदार हैं. बेनीवाल ने यह भी कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के रालोपा के ऐसे कार्यकर्ताओं को हिस्ट्रीसीटर घोषित किया जा रहा है जिनके उपर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है. इस पर बेनीवाल ने मुख्यचुनाव आयुक्त को अपील करते हुए कहा कि नागौर जिले में जितने भी अपराधी हैं उन पर पुलिस चालान करे और उनको इस चुनाव के दौरान थानों में बंद करे.

यह भी पढ़े: – खींवसर विधानसभा उपचुनाव में बेनीवाल व मिर्धा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे की विदाई हमने जोधपुर से की थी उसी तरह खींवसर व मंडावा उपचुनाव जीतकर अशोक गहलोत की विदाई भी राजस्थान से कर देंगे. वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर बेनिवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्ता के दम पर अपने बेटे को आरसीए का अध्यक्ष तो बनवा सकते है लेकिन विधायक या सांसद नहीं बनवा सकते, इसके लिए जनता के बीच जाना पडता है जनता की सुननी पडती है.

खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा के लिए बेनीवाल ने कहा कि जिले में पुलिस अधिक्षक, कलेक्टर व एसडीएम सभी इन दिनों हरेंद्र मिर्धा के कहने पर काम कर रहे हैं और उनके कहने पर रालोपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, उन पर मुकदमें दर्ज किये जा रहे है. साथ ही बेनीवाल ने रालोपा से जुडे कार्यकताओं के क्षेत्र से दूर ट्रांसफर करने के भी सरकार पर आरोप लगाये.

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कहीं न बन जाये ‘मौन की बात’: शशि थरूर

लोकसभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए एक खुला खत लिखकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग को लेकर 49 हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के बाद उनके खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है. ऐसे में किसी की आलोचना को देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है. Urging all those who believe in #FreedomOfExpression to send this or similar letters to @PMOIndia @narendramodi urging him to … Read more

कहीं सुरक्षा के बहाने गांधी परिवार की निगरानी तो नहीं करा रही केंद्र सरकार

लगातार दूसरे लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद अपने अस्तित्व को बचाने में लगी इंडियन नेशनल कांग्रेस (Congress) पार्टी की आलाकमान तिगड़ी के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक नया फरमान आया है. अब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित कुछ खास VVIP लोगों को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा प्रदान की जाएगी. ये निर्देश भी दिए गए हैं कि विदेश यात्रा के दौरान एसपीजी सुरक्षाकर्मियों को साथ ले जाना अनिवार्य होगा. ये अति विशेष सुरक्षा जाप्ता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को भी दी गई है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहीं राजनीति से संन्यास तो नहीं ले लिया?

इस आदेश के निकलने के बाद कांग्रेस ने विरोध जताना शुरू कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार अपने इस कदम से गांधी परिवार पर निगरानी करने की साजिश कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने 24 घंटे सुरक्षा का अलाप गाया. अब सरकार सच में गांधी परिवार को सुरक्षा ही दे रही है या इन पर हर पल की निगरानी बढ़ा रही है, इसमें बड़ा झोल नजर आ रहा है.

इससे पहले तक गांधी परिवार का कोई भी सदस्य बाहर जाता है तो उनके साथ SPG सुरक्षा नहीं होती. इस वक्त राहुल गांधी देश से बाहर है लेकिन उन्होंने निजी यात्रा बताते हुए एक स्थान के बाद एसपीजी को वापिस भेज दिया. वैसे तो SPG सुरक्षा अमेरिका में मिली राष्ट्रपति के बराबर मिलने वाली सुविधा है. लेकिन कहीं न कहीं केंद्र सरकार सोनिया-राहुल-प्रियंका के न केवल विदेश दौरों पर नियंत्रण करना चाह रही है, वहीं इन सभी की यात्रा से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पर भी निगरानी रखने की तैयारी कर रही है.

बाकी बातें तो फिर भी ठीक थी लेकिन केंद्र सरकार ने ये भी निर्देश जारी किए हैं कि अगर नियमों की अनदेखी की गई तो संबंधित व्यक्ति की यात्रा रद्द भी की जा सकती है. ऐसे में तो साफ-साफ यही लगता है कि मोदी सरकार गांधी परिवार पर पल पल नजर रखना चाह रही है. ऐसे में गांधी परिवार के लिए ‘न निगला जाए और न गटका जाए’ जैसे हालात पैदा हो गए है.

इस आदेश के बाद कांग्रेस सरकार ने सख्ती दिखाते हुए ऐतराज जताया. इस बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेश कलप्पा ने कहा कि यह किसी भी व्यक्ति की निजता का सीधा-सीधा उल्लंघन है. सरकार ऐसे आदेशों के जरिए केवल गांधी परिवार की निगरानी करना चाहती है. वहीं केंद्र सरकार के अनुसार, सरकार का मकसद उक्त सभी की 24 घंटे सुरक्षा उपलब्ध कराना है. इसमें निजता के उल्लंघन जैसी कोई बात नहीं है. अगर कहीं उनको कुछ हो गया तो वे इसके लिए केंद्र सरकार को ही जिम्मेदार ठहराएंगे.

हालांकि दोनों अपनी-अपनी जगह पर सही हैं लेकिन सख्ती से निर्देशों का पालन कराना कहीं न कहीं केंद्र सरकार की छिपी मंशा को उजागर करता है. बता दें, एसपीजी सबसे पेशेवर और आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है. ये संस्था भारत दौरे पर आए अति विशिष्ठ अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है. इसके जवानों का चयन पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ से किया जाता है.

वर्तमान में SPG सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित सोनिया-राहुल-प्रियंका को मिली हुई है. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार को भी एसपीजी सुविधा दी जाती थी लेकिन अब उनकी सुरक्षा में कटौती कर जेड प्लस सुविधा दी गई है. यही सुविधा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) को भी दी हुई है. आमतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री को 5 साल सुरक्षा के बाद इसकी समीक्षा की जाती है.

यह भी पढ़ें: संसद के पिछले सत्र की तरह आसान नहीं होगा नागरिकता कानून (NRC) पास कराना

खैर जो भी हो, केंद्र सरकार लगातार गांधी परिवार पर नियम और कानून का शिंकजा कसती जा रही है. इस लोकसभा चुनाव में पार्टी केवल 51 सीटों तक बमुश्किल पहुंच पाई. खुद राहुल गांधी भी अपनी परम्परागत सीट अमेटी से हार बैठे थे. प्रियंका गांधी भी अपना वरचस्व केवल यूपी तक ही सीमित कर रही है और सोनिया गांधी की शायद ये आखिरी राजनीतिक पारी है. खतरे के निशान तक आ चुकी कांग्रेस के लिए केंद्र सरकार का ये ‘तुगलकी फरमान’ निश्चत तौर पर कांग्रेस की परेशानियां बढ़ाने वाला है.

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में बेनीवाल व मिर्धा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नागौर से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई खींवसर विधानसभा सीट (Khivnsar Assembly Seat) पर आगामी 21 अक्टूबर को उपचुनाव है. यहां एक बीजेपी-आरलपी गठबंधन के तहत RLP से हनुमान के छोटे भाई नारायण बेनिवाल और कांग्रेस से पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा (Harendra Mirdha) के बीच कड़ा मुकाबला है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव से हनुमान बेनीवाल का गढ माने जानी वाली इस जाट बाहुल्य सीट पर बेनीवाल व मिर्धा दोनों परिवारों की साख दांव पर है. वहीं अपने राजनीतिक प्रभुत्व को बचाने के लिए संघर्ष को मजबूर मिर्धा परिवार के लिए यह चुनाव अपनी खोयी हुई साख को … Read more