पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के RSS और भाजपा के बयान पर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत का बयान बौखलाहट भरा है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आप में एक दर्शन और विचार है. पूनिया ने आगे कहा कि गहलोत अपने पुत्र की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद और आने वाले निकाय चुनाव में हार की आशंका से बौखलाए हुए है.
Rajendra Rathore
Rajendra Rathore news and updates, Rajendra Rathore Photos and Images, Rajendra Rathore videos, Rajendra Rathore stories, Rajendra Rathore News Headlines, Rajendra Rathore news related to Politics in India, Rajendra Rathore in Indian Politics | Politalks
भावनात्मक मुद्दे सामने रख देश की जनता को गुमराह कर रहे पीएम मोदी: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पीसीसी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अंबेडकर की बात करते है जिनको उन्होंने 50-60 सालों में कभी नहीं माना. इतने साल बाद इनको समझ आ गया और इनको मान रहे हैं. ऐसे में मैं इनको कहना चाहूंगा कि इन्हें देश से मांफी मांगनी चाहिए क्योंकि ये इतने समय से महात्मा गांधी को समझ नहीं पाये. RSS से बिना पूछे तो सीएम तक नहीं बना सकती भाजपा … Read more
मंडावा में रीटा का राजनीतिक भविष्य दाव पर, वहीं सुशीला सिंगड़ा की भी अग्निपरीक्षा
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के खींवसर और मंडावा में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है, मोहरे भी पूरी तरह टकराने के लिए तैयार हैं. बात करें मंडावा की तो यहां भाजपा ने कांग्रेस की आपसी फूट का फायदा उठाने के लिए अंतिम समय तक अपने पत्ते नहीं खोले और नामांकन भरने से डेढ़ घंटे पहले भाजपा में शामिल हुई और कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हिस्सेदार रह चुकी सुशीला सिगरा (Sushila Sigra) को टिकट थमा दिया. इस सियासी दांव के पीछे भाजपा की रणनीति ये रही कि कांग्रेस ने मंडावा में रीटा चौधरी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है जिनकी सुशीला सिगरा से … Read more
गहलोत के फैसले का पायलट ने किया खुलकर विरोध, पूनिया ने कहा- जनता के साथ विश्वासघात
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा लिये गए निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिये हाईब्रिड फॉर्मूला लागू करने के फैसले का अब खुलकर विरोध शुरू हो गया है. खुद गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है. मीडिया के पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा कि मैनें भी यह निर्णय अखबार में पढा है. जहां तक प्रत्यक्ष से बदलकर अप्रत्यक्ष चुनाव कराने की बात थी वहां तक तो सही था, पर यह जो नया निर्णय शहरी विकास मंत्रालय का आया है यह सही नहीं है, मैं इससे सहमत नहीं हूं. … Read more
गहलोत सरकार का एक ओर चौंकाने वाला फैसला, जयपुर, कोटा और जोधपुर में अब होंगे दो-दो निगम और महापौर
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर पिछले चार दिन में एक के बाद एक तीन बड़े फैसले लेकर सबको चौंका दिया है. पहले प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर यू टर्न लेते हुए अप्रत्यक्ष चुनाव का फैसला, फिर हाईब्रिड फैसले द्वारा पार्षद का चुनाव लडे बिना या हारे हुए प्रत्याशी का सीधे मेयर या नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अब राज्य सरकार ने एक और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो-दो नगर निगम और दो-दो महापौर की घोषणा कर दी है. इनमें जयपुर में पहला हेरिटेज निगम कहलाएगा, जबकि दूसरा ग्रेटर जयपुर … Read more
वीडियो खबर: गहलोत के हाइब्रिड फॉर्मूले का पायलट गुट के मंत्रियों ने किया विरोध
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) द्वारा स्थानीय निकायों में अध्यक्ष, सभापति और महापौर के चुनाव में हाईब्रिड फॉर्मूले को लागू करने के एक दिन बाद बदलाव के खिलाफ अब सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस में ही बगावत के सुर उठने लगे. खुद गहलाेत सरकार (Gehlot Government) के दाे मंत्री, खाद्य नागरिक-आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा (Ramesh Meena) और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने पार्षद का चुनाव लड़े बिना या हारे हुए प्रत्याशी काे मेयर या सभापति बनाए जाने के फैसले का विराेध किया.
खींवसर-मंडावा में बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी का कांग्रेस को मिल सकता है फायदा
खींवसर (Khivansar) और मंडावा (Mandawa) उपचुनाव में बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी का बड़ा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है और बीजेपी की जीत की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी. दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर पार्टी ने गैर भाजपा विचारों वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. खींवसर में भाजपा ने हनुमान बेनीवाल से गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए सीट खाली छोड़ी जिस पर नारायण बेनीवाल चुनाव लड़ रहे है तो वहीं मंडावा में पार्टी ने कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुई सुशीला सिंगड़ा को टिकट दे दिया, जिससे भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है. … Read more
वीडियो खबर: उप चुनाव के बाद राजस्थान में बनेगा नया सीएम
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कहा कि खींवसर और मंडावा की जनता हमारे साथ है. दोनों सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव कांग्रेस पार्टी हार रही है. बेनीवाल ने कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस की हार के साथ ही राजस्थान में नया मुख्यमंत्री बनने वाला है.