कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड चिंता का विषय, गहलोत सरकार छुपा रही संक्रमण के आंकड़े: राजेंद्र राठौड़

Rajendra Rathore File Photo

Politalks.news. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जताई है, साथ ही गहलोत सरकार पर संक्रमण और मरीजों के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए सूबे की कांग्रेस सरकार पर मरीजों के आंकड़े छुपाने का गंभीर आरोप भी लगाया. उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े से कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन 1500 से अधिक होने व मृत्यु का आंकड़ा भी प्रतिदिन 13 से 15 होने के आंकड़ों से यह प्रमाणित हो गया है कि प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का सामाजिक विस्तार (कम्युनिटी स्प्रेड) हो चुका है, जो … Read more

तारों से गायब हुई बिजली, लाइट का बिल मार रहा उपभोक्ताओं को करंट: राजेंद्र राठौड़

Rajendra Rathore (राजेंद्र राठौड़)

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव के माध्यम से आज भारतीय जनता पार्टी के गहलोत सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल कार्यक्रम’ का आगाज किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 20 माह के कार्यकाल में किसान, नौजवान, मजदूर व महिला सहित ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है जो सरकार के कुप्रबन्धन व अनीतियों का शिकार न हुआ हो. राठौड़ ने कहा कि जिस सरकार की बुनियाद ही अतंर्कलह पर टिकी हो, वहां विकास कार्य दूर की कौड़ी ही लगते हैं. राठौड़ ने बिजली बिल में बढ़ रहे सरचार्ज के बारे में कहा कि राज्य सरकार ने एक बार पुनः प्रदेश के … Read more

सचिन पायलट में है कुशल नेतृत्व की क्षमता, 5 साल में पायलट ने पूरा राजस्थान नाप डाला- राजेंद्र राठौड़

Rajendra Rathore

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने पॉलिटॉक्स न्यूज़ के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वार्ता की. यहां उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए गए तमाम आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव डूबने के कगार पर है. ऐसे में उनका बीजेपी पर आरोप गढ़ना निराधार है. वहीं कांग्रेस विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट करने को ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ बताया. अपनी खास बातचीत में चूरू विधायक और बीजेपी नेता ने स्पीकर सीपी जोशी के वीडियो वायरल होने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जब राज्य के स्पीकर की निजता सुरक्षित नहीं है तो फिर प्रदेश में क्या सुरक्षित रह गया है.

राजेंद्र राठौड़ ने सचिन पायलट पर भी खुलकर बात की और कहा कि पायलट ने उस समय राज्य में आंदोलन किये थे जब अशोक गहलोत गुजरात और दिल्ली में आराम फरमा रहे थे. उन्होंने पायलट की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि वो खुद पायलट की कुशल नेतृत्व क्षमता के बड़े प्रशंसक हैं… आइए जानते हैं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पॉलिटॉक्स न्यूज़ के साथ खास बातचीत में और क्या कहा..

सवाल 1: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर प्रहार किया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर एक बार फिर ये कहते हुए खरीद फरोख्त का बड़ा आरोप लगाया कि अब विधायकों को अनलिमिटेड पैसा ऑफर किया जा रहा है. इस पर आप क्या कहेंगे?

राजेंद्र राठौड़: मुख्यमंत्री जी की आदत में शुमार हो गया बिना आधार के हलके में बयान देना, जिसके कारण प्रदेश की जनता उनके बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं देती. पूरा राजस्थान ये जानता है कि अशोक गहलोत ने कहा था कि मैने मेरे सहयोगी से प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री से बीते डेढ़ साल में कोई बात नहीं की तो कांग्रेस में झगडे की बुनियाद तो वहीं से प्रारम्भ हुई है तो मुख्यमंत्री बीजेपी पर आरोप लगाना बंद करे. आज जब उनकी नाव डूबने कि कगार पर है तो ऐसे में उनका बीजेपी पर आरोप लगाना निराधार है.

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट की घर वापसी पर बोले सीएम गहलोत- ‘हाईकमान ने माफ किया तो लगा लूंगा गले’

सवाल 2: सियासी गहमागहमी के बीच कुछ विधायकों को जैसलमेर भेजा जा रहा है. कांग्रेस कह रही है कि ये बाड़ेबंदी नहीं है और अब इसी के तहत उन्हें जैसलमेर भेजा जा रहा है. उस पर क्या कहेंगे?

राजेंद्र राठौड़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की सियासत में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे है. वैश्विक महामारी कोरोना और टिड्डियों के फसलों पर आक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान और अब अपनी आपसी कलह के कारण पहले 5 सितारा होटल में और अब स्वर्णनगरी के नाम से विख्यात जैसलमेर में विधायकों की बाड़ेबंदी के रूप में पॉलिटिकल टूरिज्म कर रहे है. मुख्यमंत्री अशोम गहलोत को पॉलिटिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बधाई के पात्र हैं.

सवाल 3: कल मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता चोरी छिपे हॉर्स ट्रेडिंग के लिए दिल्ली जाते है और सफाई में कहते है कि हम दिल्ली नहीं गए तो इस पर आप क्या कहेंगे?

राजेंद्र राठौड़: सीएम ने कहीं सविंधान में लिखा हो या उन्होंने कोई आदेश जारी किया हो कि दिल्ली का क्षेत्र हमारे लिए प्रतिबंधित है तो वो हमे बताये, ताकि हमें सफाई देनी पड़े. हम देश के स्वतंत्र नागरिक है. हम कहां जाएं, कहां नहीं ये हमारा मौलिक अधिकार है. कल तक जो ऊंची कुर्सी पर बैठा करते थे, सचिन पायलट के करीबियों के पास से गुजरने वालों से भी मुख्यमंत्री को दुर्गन्ध आती है तो ये दुर्भाग्य है और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति राजस्थान में प्रारम्भ हो रही है.

सवाल 4: कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम उछला था. अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुल कर उनका नाम ले रहे है और केंद्र सरकार से उन पर कार्यवाही की मांग भी कर रहे है.

यह भी पढ़ें: गजेंद्र सिंह शेखावत से इस्तीफा मांगने वाले अशोक गहलोत खुद दें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- पूनियां

राजेंद्र राठौड़: किसी की आवाज के आधार पर यह आरोप लगा देना और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश द्वारा उसे वायरल करना ये गजेंद्र जी की निजता पर सीधा हमला है. आखिर किस आधार पर ये ऑडियो टेप हुए किस जगह पर हुआ, किस अधिकारी के कहने पर और किस कानून के तहत हुआ सबसे पहले वो ये बताये. वो खुद कानून तोड़ रहे है और नया वाटरगेट काण्ड आज राजस्थान की धरती पर हो रहा है.

सवाल 5: पहले राजस्थान की सियासत में एक ऑडियो वायरल हुआ जिसे कांग्रेस ने भुनाया. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री के सुपुत्र वैभव गहलोत का. उस पर क्या कहेंगे?

राजेंद्र राठौड़: इस वीडियो से मैं आश्चर्यचकित हूं. उनके ड्राइंग रूम से इस वीडियो का वायरल होना दुर्भाग्य है. कहीं न कहीं कोई साजिश हो रही है और इसी के तहत जिन एजेंसियों ने हमारे ऑडियो वीडियो टेप किये थे. गलती से उन्होंने स्पीकर महोदय का ऑडियो वीडियो टेप किया होगा, जरूर इसके पीछे भी कोई षड्यंत्र है जिसकी जांच होनी चाहिए. इस जांच के लिए मैं सीपी जोशी जी से भी कहूंगा कि इसकी जांच कराए कि किस आधार पर उनकी निजता पर यह हमला किया गया. अगर विधानसभा अध्यक्ष की निजता ही सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश मैं क्या सुरक्षित है.

सवाल 6: आपका कल एक बयान आया कि अगर गहलोत सरकार पायलट खेमे की गिरफ्तारी करवाती है तो जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. आपके मन में एक दम से पायलट के लिए इतना दर्द क्यों जाग उठा?

राजेंद्र राठौड़: जब हम सत्ता में थे तब सचिन पायलट ने प्रदेशाध्यक्ष के नाते पूरे राजस्थान को नाप डाला, आंदोलन किये और उसी समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात और दिल्ली में आराम फरमा रहे थे.

सवाल 7: सचिन पायलट की कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांशा थी इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया. अगर वे बीजेपी में आते हैं तो क्या बीजेपी में उन्हें मुख्यमंत्री पद ऑफर किया जाएगा?

राजेंद्र राठौड़: अभी इस बारे में कुछ भी कहना गलत है. अभी उनका आंतरिक संघर्ष चल रहा है. हम अभी बिलकुल तटस्थ है क्योंकि ये उनका झगड़ा है और इस पर वो जाने उनका काम जाने. अगर वे बीजेपी में आते हैं कि ये नेतृत्व तय करेगा कि क्या करना है क्या नहीं. लेकिन ये सच है कि उनमे कुशल नेतृत्व की क्षमता है और उनकी क्षमता के लिए मैं उनका प्रशंसक जरूर हूं.

सवाल 8: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब बीजेपी के बड़े नेता गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला करती है तो बीजेपी खुल कर सामने आ जाती है, लेकिन जब आप ही की सहयोगी पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल दो बार की मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे पर बड़ा आरोप लगाते हैं तो पार्टी की तरफ से सार्वजनिक तौर पर कोई जवाब नहीं आता. इस पर आप क्या कहेंगे?

यह भी पढ़ें: वसुंधरा जैसा दमदार नेता भाजपा में कोई नहीं’- सीएम गहलोत के इस बयान के क्या हैं सियासी मायने

राजेंद्र राठौड़: देखिए वसुंधरा राजे जी हमारी नेता हैं दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और मैंने हम तीनों ने हनुमान बेनीवाल जी से सीधे बात की और उन्हें कहा कि आप गठबंधन मैं है और गठबंधन धर्म की मर्यादाओं का पालन करें. उनके ट्वीटर एकाउंट पर अभी भी ट्वीट्स हैं तो इस बारे में मुझे जानकरी नहीं हैं.

राजभवन के घेराव वाले बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए सीएम गहलोत

Img 20200724 Wa0159

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गर्माई हुई सियासत के राजनीतिक समीकरण पल पल बदल रहे है. बीते दिन शुक्रवार को सीएम गहलोत के राजभवन को घेरने वाले बयान और राजभवन में कांग्रेस विधायकों द्वारा दिए गए धरने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए. इस दौरान सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल के खिलाफ लोगों को उकसाने वाला बयान दिया है, जो कि असंवैधानिक है और संसदीय परम्पराओं के विपरीत है और मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ भी है. सतीश पूनियां ने कहा कि ‘द ग्रेट राजस्थान पाॅलिटिकल ड्रामा’ … Read more

ऐसा क्या हुआ कि राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को बताया फ्लॉप शो

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने कांग्रेस की भारत बचाव रैली पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की आज की रैली फ्लॉप शो (Congress flop show) साबित हुई. इस रैली में प्रदेश से हजारों लोगों को रैली में ले जाने का दावा महज कोरी कल्पना है. दावे से 20 फीसदी लोग भी दिल्ली नहीं पहुंच सके.

भारत बचाओ रैली पर बीजेपी का पलटवार, पूनिया ने बताया ‘कांग्रेस बचाओ रैली’ तो राठौड़ बोले कांग्रेस का फ्लॉप शो

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित ‘भारत बचाओ’ रैली पर कटाक्ष करते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की भारत बचाओ रैली भारत बचाओ नहीं, कांग्रेस बचाओ रैली है (Congress flop show). कांग्रेस ने 55 साल तक देश पर शासन किया, अब कांग्रेस का वजूद उन्हें खतरे में नजर आ रहा है, इसलिए अपने आपको बचाने का कांग्रेस प्रयास कर रही है. यह गांधी बचाओ रैली है, क्योंकि कांग्रेस गांधी परिवार के पीछे जीवित है और उन्हीं के नाम से वोट मांगती रही है. वहीं विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सरकारी मशीनरी … Read more

कांग्रेस के हल्लाबोल पर बीजेपी का पलटवार

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केंद्र सरकार की ​आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल पर पलटवार करते हुए विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत जब पांच साल सत्ता से बाहर थे, तब सचिन पायलट के नेतृत्व में दर्जनभर बार धरना प्रदर्शन किए गए, लेकिन एक भी एक भी आंदोलन में गहलोत ने भाग नहीं लिया. राठौड़ के अलावा सतीश पूनिया और गुलाब चंद कटारिया ने भी गहलोत सरकार को निशाने पर लिया.

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के हल्लाबोल पर बीजेपी का पलटवार, पूनिया ने बताया ‘फ्लॉप शो’ तो चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस का विधवा विलाप

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों व गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के हल्लाबोल कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा ने फ्लॉप शो करार दिया. कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को अपनी नीतियों को सुधारने की सलाह दी. पूनिया ने कहा कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी, अधिकारी, कर्मचारियों को पांबद किया, इसके बावजूद भीड़ नहीं आई. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने ये भी कहा कि जो वादे कांग्रेस सरकार ने चुनाव में जनता से किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए. सतीश पूनिया ने निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत … Read more

वीडियो खबर: क्या सच में शांति धारीवाल ने किया सदन को कलंकित

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सदन में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जमकर सत्ताधारी पक्ष और सरकार में मंत्री शांति धारीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में टिप्पणी कर कांग्रेस ने सदन को कलंकित करने का काम किया है.

वीडियो खबर: अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंची वसुंधरा राजे तो चहुंओर हुए चर्चे

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवम्बर को हुए चुनाव के बाद 49 नगर निकायों के 2105 वार्डों में मतदान समाप्त होने के दूसरे दिन रविवार को राजस्थान भाजपा ने निकायों प्रमुखों यथा महापौर, सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के लिए नामों पर मंथन किया. लेकिन बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उपस्थिति. बड़े अंतराल के बाद और खासकर सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें मैडम राजे पूरे डेढ़ घन्टे तक बैठक में मौजूद रहीं और सभी नेताओं से प्रदेश की राजनीति पर चर्चा भी की.