पूर्व विधायक पर हमले को लेकर भड़की BJP, मैडम राजे सहित दिग्गजों ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

img 20211108 090843

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच राजधानी जयपुर में शनिवार देर शाम जालौर से भाजपा की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर हुए हमले की घटना ने सियासी रंग लेते हुए बीजेपी को गहलोत सरकार को घेरने का एक और मौका दे दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस मामले में प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. मैडम राजे ने कहा कि जब राजधानी जयपुर में ही पूर्व विधायक जैसे जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं तो दूरस्थ क्षेत्रों में महिला सुरक्षा … Read more

राजेन्द्र राठौड़ को बनाना चाहिए प्रदेशाध्यक्ष, लेकिन BJP नहीं लेती उनको सीरियस- खाचरियावास का बड़ा बयान: प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद सीटों पर उपचुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद दोनों बड़ी पार्टियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा, बीजेपी नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दोनों सीटों पर किया बीजेपी की जीत का दावा, तो राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया बड़ा बयान, कहा- राजेन्द्र राठौड़ के बयानों को तो भाजपा ही सीरियस नहीं लेती, राठौड़ हैं बड़े कद के नेता, राजेन्द्र राठौड़ को उनके कद के अनुसार मिलना चाहिए पद, राजेन्द्र राठौड़ को भाजपा को बनाया जाना चाहिए बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष, जबकि भाजपा ने सतीश पूनियां को बना दिया प्रदेश अध्यक्ष, अब भाजपा में परेशान हो रहे है राजेन्द्र राठौड़

img 20211031 wa0213

राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा तंज-धरियावद में कांग्रेस को पिछड़ता देख मुख्यमंत्री को करनी पड़ी 4 सभाएं

राठौड़ का धरियावद में CM की रैलियों पर तंज

Politalks.News/Rajasthan.  वल्लभनगर और धरियावद में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है. इस बीच उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को धरियावद में एक प्रेस वार्ता की. राठौड़ ने इस दौरान गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. धरियावद में कांग्रेस की हार का दावा करते हुए राठौड़ ने सीएम गहलोत पर तंज कसा. राठौड़ ने कहा- ‘आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धरियावद विधानसभा क्षेत्र को विकास की पंक्ति में सबसे पिछड़ा रखने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपचुनाव में बुरी तरह पिछड़ते कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने के लिए खुद आकर दो बार दौरा कर चुके हैं. सीएम गहलोत को यहां चार जनसभा करनी पड़ी. इससे साबित हो रहा है कि धरियावद में भारतीय … Read more

धरियावद में राजनीति के जादूगर की ‘सियासी संवेदना’ पर राठौड़ का तंज- वाह क्या गजब टाइमिंग है!

धरियावद में जादूगर की 'सियासी गुगली'

Politalks.News/Rajasthan. धरियावद उपचुनाव के घमासान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘सियासी गुगली’ ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है. दरअसल मुख्यमंत्री गहलोत आज धरियावद में प्रचार अभियान के दौरान दिवंगत भाजपा विधायक स्वर्गीय गौतम लाल मीणा के निवास पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने दिवंगत विधायक के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया. सीएम गहलोत अपने इस मूव के बाद भाजपा के दिग्गजों के निशाने पर आ गए. दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ ने टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए तंज कसे हैं तो सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम गहलोत का गौतम मीणा के घर जाना धरियावद में कांग्रेस के … Read more

भाजपाईयों की बदजुबानी पर भड़के पायलट, बघेल व राठौड़ से की माफी की मांग, शुचिता का पढ़ाया पाठ

गहलोत का हुआ अपमान तो भड़के पायलट

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी अदावत की खबरें तो थोड़े-थोड़े दिनों में किसी न किसी रूप में सामने आती ही रहती हैं. लेकिन जब खबर बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा सीएम गहलोत के अपमान की आई तो चुप नहीं बैठे सचिन पायलट और मोदी सरकार में मंत्री बघेल सहित भाजपा पर न सिर्फ करारा पलटवार किया अपितु बीजेपी नेताओं को राजनीतिक शुचिता की नसीहत देते हुए केंद्रीय मंत्री बघेल और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से माफी मांगने की मांग भी कर दी. हालांकि सचिन पायलट ने आपने पूरे बयान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कहीं नहीं लिया. ऐसे में … Read more

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राठौड़ ने मांगा सीएम गहलोत का इस्तीफा, प्रियंका को लिया आड़े हाथ

राठौड़ ने मांगा सीएम गहलोत का इस्तीफा

Politalks.News/Rajasthan. बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण राजस्थान कीगहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है. साथ ही प्रदेश में बढ़ती लूटपाट, लिंचिंग और महिला अत्याचार के कारण आमजन में भी खौफ का माहौल है. इसी कड़ी में जमवारामगढ़ में एक महिला से बेरहमी से हुई हत्या सभी को झकझोर दिया है. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले में अपना वक्तव्य जारी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा. साथ ही अपराध के खिलाफ सरकार के साथ साथ पुलिस को भी नाकाम बताया. उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन में लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले इस कदर … Read more

मंडेलिया को लेकर राठौड़ के नपुंसक वाले बयान पर हर कोई हतप्रभ, सधे हुए बयानों के लिए जाने जाते हैं राठौड़

राठौड़ का बयान सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय(File photo)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के घमासान के पहले दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बीच सियासी बयानबाजी तीखी होती जा रही है. एक और जहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का वीर सावरकर को लेकर जुबान फिसलने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है तो दूसरी तरफ अपने सधे हुए बयानों को लेकर राजस्थान की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले चूरू के दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ का भी एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राठौड़ अपने चिर-परिचित प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं. सूत्रों की मानें तो वायरल वीडियो … Read more

गहलोत सरकार पर ‘राठौड़ीवार’- डेंगू मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ राजनीतिक भ्रमण में बिजी हैं रघु शर्मा

डेंगू के प्रकोप के सामने गहलोत सरकार का 'सिस्टम' हांफा- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने बयान जारी कर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है. राठौड़ ने कहा कि, ‘राजस्थान में कोरोना कुप्रबंधन के बाद अब डेंगू के प्रबंधन में भी राज्य सरकार के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. राज्य में एक ओर जानलेवा डेंगू बुखार चरम पर है और अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं होने के अभाव में नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है’. चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि,’ जिम्मेदार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जी डेंगू-निमोनिया जैसे संकट के समय भी प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर ‘राजनीतिक … Read more

धरियावद में राठौड़ ने जिंदा किया मुकाबला, अब गहलोत के ‘हनुमान’ की बारी तो वल्लभनगर में रोचक जंग

विधानसभा उपचुनाव का रण

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की दो विधानसभा सीटों धरियावद और वल्लभनगर पर होने वाले उपचुनाव का घमासान अब और तेज होता जा रहा है. विधानसभा उपचुनावों के लिए नाम वापसी का समय बुधवार को खत्म हो गया है. इसके बाद अब वल्लभनगर और धरियावद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है. वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रीति शक्तावत, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला, आरएलपी के उदयलाल डांगी और जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं धरियावद में भाजपा से खेतसिंह, कांग्रेस से नगराज मीणा और बीटीपी से गणेश लाल मीणा सहित 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. ये तो बता हई चुनाव के … Read more

ज्ञानवान मुख्यमंत्री के होते प्रदेश की स्थिति बदतर क्यों? बेवकूफ वाले बयान पर CM गहलोत पर भड़के राठौड़

ज्ञानवान मुख्यमंत्री के होते प्रदेश की स्थिति बदतर क्यों?

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं दलित अत्याचार में होती वृद्धि को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. हनुमानगढ़ की तुलना लखीमपुर से करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश भाजपा नेताओं को लेकर दिया गया ‘बेवकूफ’ वाले बयान को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इसी सिलसिले में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अतिज्ञानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा में तो सब मूर्ख है पर आप जैसे ज्ञानवान मुख्यमंत्री के होते हुए आज राजस्थान की स्थिति बदतर क्यों है ? वहीं प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर राठौड़ ने कहा कि देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है और प्रदेश के … Read more