विधायक दल की बैठक के बाद जयपुर में होगी बीजेपी विधायकों की बाड़ाबंदी, वसुंधरा राजे रहेंगी मौजूद

Satish Poonia And Vasundhara Raje

PoliTalks.news/Rajasthan. राजस्थान का सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस की सरकार पिछले एक महीने से 5 स्टार बाडाबंदी में आराम फरमा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कुछ मंत्री बाहर हैं जो विभाग से जुड़े कामकाज देख रहे हैं. कांग्रेस को 14 अगस्त को आहूत हुए विधानसभा सत्र से पहले टूट फूट का डर है. इसी बीच भाजपा को भी विधायकों में टूट फूट की भनक लगी है और इसी के चलते सभी विधायकों की बाडाबंदी की तैयारी हो चुकी है. रविवार को हुई बीजेपी दल की बैठक में सभी विधायकों को 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक टोंक रोड स्थित क्राउन प्लाजा में एकत्र … Read more

हाइकोर्ट के नोटिस पर बोले विधायक अवाना- कांग्रेस में विधायक दल का विलय हुआ है न कि बसपा का

Img 20200808 Wa0114

Politalks.news/Rajasthan. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हाईकोर्ट की तरफ से उक्त सभी विधायकों को नोटिस तामील करवा दिए गए हैं. बीते दिन रीडर ने पुलिस की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यागढ़ रिजॉर्ट पहुंच सभी विधायकों को नोटिस थमाए. नोटिस मिलने के बाद बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नदबई विधायक जोगेंदर सिंह अवाना (Joginder Singh Awana) ने साफ किया कि कांग्रेस में विधायक दल का विलय हुआ है, बसपा पार्टी का विलय नहीं हुआ है. अवाना ने प्रदेश पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परेशानियां बताई गई थी लेकिन न तो उन्होंने कोई कदम उठाया, न ही बसपा सुप्रीमो … Read more

विधायक खरीद-फरोख्त मामला: एसओजी ने लगाई एफआर, संजय जैन सहित तीनों आरोपी बरी

Rajasthan Sog And Sanjay Jain

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने की कथित साजिशों का खुलासा करने वाली राजस्थान पुलिस की एसओजी ने 28 दिन बाद तीनों FIR बंद कर दी. इसके बाद कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय जैन सहित भरत मालानी और अशोक सिंह को छोड़ने का आदेश दिया है. हालांकि संजय जैन एंटी करप्शन ब्यूरो में 5 दिन की रिमांड पर होने की वजह से फिलहाल नहीं छूट पाएंगे. इस मामले में एसओजी ने कहा कि इसमें कोई मामला नहीं बन रहा है इसलिए हम कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. तीनों मामले वापिस लेने के बाद बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई … Read more

राजस्थान के सियासी रण में ‘बजरी किंग’ की एंट्री पर बीजेपी ने लगाए आरोप तो अर्चना शर्मा का पलटवार

Rajasthan Political Crisis

PoliTalks.news/Rajasthan. राजस्थान की सियासी संघर्ष के बीच अब बजरी किंग की एंट्री हो गई है. मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने समर्थक विधायकों को जैसलमेर के जिस होटल सूर्यागढ़ में शिफ्ट किया, उस होटल का संबंध राजस्थान के बड़े बजरी किंग से जुड़ा है. इसे लेकर बीजेपी और पार्टी विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजस्थान बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और कोटा से विधायक मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि ये वही बजरी करोबारी का होटल है, जहां पर गहलोत ने अपने विधायकों को रूकवाया है. दिलावर ने कहा कि गहलोत अब डरा-धमका कर अपनी सरकार बचाना चाहते हैं. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने आरोपों का … Read more

‘मेहमानबाजी भी गाज़ी फकीर, ये भी बता देते लक्ज़री बजरी कहां से आएगी’

Rajasthan (3)

पॉलिटॉक्स न्यूज. राजस्थान में चल रही सियासी उहा-पोह की स्थिति में बयानबाजी का सफर बदस्तूर जारी है. कांग्रेस जहां मीडिया के सामने बीजेपी पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाते हुए विपक्ष की धज्जियां उड़ा रहे हैं. वहीं बीजेपी नेता सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस के विधायक तो रविवार को जैसलमेर के सूर्यगढ़ रिजॉर्ट में छुट्टी मना रहे हैं, वहीं बीजेपी नेता पूरी तरह एक्टिव हैं और कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री पर ‘सोशल’ प्रहार कर रहे हैं. शुरुआत करें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से. पूनियां लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर हैं. एक ताजा बयान में सतीश पूनियां ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी … Read more

100 से 106 वाली ‘राजनीतिक जादूगरी’ पर संकट का साया

Ashok Gehlot (2)

PoliTalks.news/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा का चुनाव-2018 तो सबको याद ही होगा. कांग्रेस के 100 विधायक चुनाव जीतकर आए. अशोक गहलोत ने अपनी जादूगरी से कई विधायकों को जुटाकर सरकार बनाई. इनमें 6 विधायक बहुजन समाजवादी पार्टी के भी थे. गहलोत की जादूगरी यहीं नहीं रूकी. 17 सितंबर, 2019 को की रात 10 बजे बीएसपी के इन 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय हो गया. इस तरह कांग्रेस के विधायकों की संख्या 100 से बढ़कर 106 हो गई. यानि कांग्रेस का अपना पूरा बहुमत हो गया. बीएसपी के इन 6 विधायकों के कांग्रेस में मर्ज होने के बाद कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (जिन्हें हाल ही में कांग्रेस ने पद … Read more

अविनाश पांडे ने राज्यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ खोला मौर्चा, लगाए कई गम्भीर आरोप

#GetWellSoonGovernor

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले 18 दिनों से जारी सियासी घमासान के बीच अब कांग्रेस ने राज्‍यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और राजस्‍थान प्रभारी अविनाश पांडे अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर के माध्‍यम से राज्‍यपाल पर एकपक्षीय सोच रूपी संक्रमण से ग्रस्त होने का न सिर्फ आरोप लगाया बल्कि उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने की अपील करते #GetWellSoonGovernor का अभियान भी चलाया. इसके साथ ही अविनाश पांडे ने राज्‍यपाल कलराज मिश्र पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं. श्री कलराज मिश्र जी, जिनकी पहचान कुशल प्रशासक और राजनीतिक शुचिता का सम्मान करने वाले परिपक्व नेता के रूप में होती है, … Read more

मेरी सरकार गिरानी है तो गिराओ, फिर देखता हूं – उद्धव ठाकरे की बीजेपी को चेतावनी

Img 20200726 215426.jpg

  Politalks.news/Maharashtra. मध्यप्रदेश में जोड़ तोड़ का गेम हो चुका है और बीजेपी की सरकार बन गई है. राजस्थान में भी सियासी संकट बदस्तूर जारी है. इसे बीजेपी के ऑपरेशन लोटस की कोशिश की जा रही है. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि मेरी सरकार गिराकर बताओ, तब देखता हूं. एक इंटरव्यू में ऑपरेशन लोटस महाराष्ट्र में सफल होगा या नहीं? इस सवाल के जवाब में महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि जिस किसी को मेरी सरकार गिरानी है वो गिराए, मैं अभी देखता हूं. उन्होंने कहा कि इंतजार किसका है? अब सरकार गिराओ, सरकार तीन पहियों वाली है, लेकिन वह गरीबों … Read more

प्रदेश में CBI को जांच करने से पहले राज्य सरकार से लेनी होगी मंजूरी, पूनियां ने कहा- दाल में कुछ काला है

Img 20200721 011158

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच सरकार ने सीबीआई जांच को लेकर अहम फैसला लिया है. अब सीबीआई सीधे तौर पर राजस्थान में किसी भी केस की जांच नहीं कर सकेगी. सीबीआई को जांच करने से पहले राज्य सरकार की मंजूरी लेनी होगी. राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसे केंद्रीय भाजपा नेताओं की कथित ऑडियो टेप के मामले में सीबीआई जांच को लेकर की गई मांग से जोड़ा जा रहा है. वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीबीआई जांच को लेकर गहलोत सरकार के इस फैसले पर कहा है कि दाल में कुछ काला है. बता दें, भारत सरकार … Read more

स्व. भैरोंसिंह सरकार गिराने का प्रयास कर चुके भंवर लाल शर्मा आज सीएम गहलोत के लिए बने सिरदर्द

Bhawar Lal Sharma (भंवर लाल शर्मा)

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में सियासी घमासान अपने चरम पर है. इसी बीच कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में सचिन पायलट गुट के चूरू की सरदारशहर सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhawar Lal Sharma) और डीग-कुम्हेर (भरतपुर) विधायक विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि पायलट गुट में सात बार से लगातार विधायक रह चुके भंवरलाल शर्मा सबसे बुजुर्ग और सबसे अनुभवी विधायक है. यहां तक कि सरकार बनवाने और गिराने की कोशिश का भी उन्हें जबरदस्त अनुभव है. कभी बीजेपी औऱ बाद में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी के लिए हमेशा … Read more