आकाशीय बिजली गिरने से 68 मौतें, पीएम ने 2-2 लाख तो सीएम ने की 5-5 लाख की घोषणा

आकाशीय बिजली गिरने से 68 मौतें

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मानसून की आहट जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत दे गई तो वहीं कई परिवारों में मानसून की पहली बारिश में मातम पसर गया. पूरे देश में जहां बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से करीब 68 लोगों के मरने की खबर आई तो वहीं राजस्थान में 22 लोगों की हुई आकाशीय बिजली गिरने से मौत. जयपुर के आमेर में तो 11 परिवारों पर वज्रपात हो गया.  जयपुर में रविवार को एक दम से हुए मौसम परिवर्तन के बाद जयपुर की जनता घूमने के लिए निकल पड़ी लेकिन उन्हें क्या पता था की उनमे से कुछ लोगों को लिए ये भारी पड़ जाएगा. रविवार को हुई … Read more

गहलोत-पायलट कैंप में कब होगी शेयरिंग पर ‘सुलह’, क्या माकन के ‘मंथन’ से निकलेगा ‘अमृत’?

क्या माकन के 'मंथन' से निकलेगा सुलह का 'अमृत'!

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को कम करने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन सुलह फॉर्मूले पर काम करने में जुटे हैं. माकन ने 2 दिन के दौरे के दौरान CM गहलोत के साथ मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों पर सहमति बनाने को लेकर चर्चा की है. क्या सचिन पायलट ने जो कल कहा कि सभी को प्रदेश प्रभारी अजय माकन की बात सुननी चाहिए, क्या वो कोई इशारा था?. सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे से मंत्रियों की संख्या को लेकर गहलोत अभी सहमत नहीं हैं. गहलोत विधायकों की संख्या के अनुपात में … Read more

केंद्र की अनदेखी के चलते प्रदेश में रुक सकता है वैक्सिनेशन, वहीं कटारिया ने उल्टे सरकार पर उठाए सवाल

केंद्र की अनदेखी के चलते प्रदेश में रुक सकता है वैक्सिनेशन

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच एक चिंताजनक बात यह सामने आई है कि प्रदेश में 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कभी भी रुक सकता है. राज्य सरकार के पास इस उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज उपलब्ध नहीं है. इसके कारण कई ऐसे लोग भी है, जो सेकंड डोज लगाने से वंचित रह सकते हैं. सूत्रों की माने तो वर्तमान में राज्य में लगभग साढ़े 5 लाख डोज ही बची है, जिसमें से साढ़े तीन लाख डोज तो वो है, जो सरकार ने 18 से 44 साल की उम्र वालों के लिए सीधे कंपनी से खरीदी है. … Read more

चाहे सारा बजट मुझे झोंकना पड़े, लेकिन संसाधनों की कमी से किसी की मौत हो जाए यह मंजूर नहीं- गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना से बिगड़ते हालात पर जताई गहरी चिंता

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना से बन रहे भयावह हालातों पर चिंता जताई है. सीएम गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के शुभारंभ अवसर पर कहा कि- कोरोना से लड़ने में मुझे अगर पूरा बजट भी झोंकना पड़ेगा तो मैं तैयार हूं, लेकिन संसाधनों की कमी से किसी की भी मौत हो जाए यह मुझसे सहन नहीं होगा, यह मुझे बिलकुल बर्दाश्त नहीं है. सीएम गहलोत ने कहा कि 18 साल से अधिक की उम्र वालों के फ्री वैक्सीनेशन में 3000 करोड़ का खर्च सरकार उठाएगी, हम 3000 करोड़ का जुगाड़ करेंगे, कम पड़ेगा तो बजट से देंगे, लेकिन सबको वैक्सीन लगाएंगे. मुख्यमंत्री ने अपील करते … Read more

मरुधरा को बचाने के लिए 3 मई बाद लागू होंगी और सख्त पाबंदियां, कभी भी जारी हो सकती है गाइडलाइन

3 मई बाद और सख्त होंगी पाबंदियां, किसी भी समय आ सकती है गाइडलाइन

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में 3 मई के बाद लॉकडाउन जैसी और सख्त पाबंदियां लागू रखने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश जारी कर दिए हैं. 3 मई के बाद भी कर्फ्यू जारी रहेगा और इस बार पाबंदियों को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा. नियमित कोविड समीक्षा बैठक के दौरान सीएम गहलोत ने गृह विभाग के अफसरों को मौजूदा गाइडलाइन को और सख्त बनाने और इसे आगे भी लागू रखने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अफसरों से कहा कि जरूरतमंद तबके की आजीविका का ध्यान रखते हुए ऐसी गाइडलाइन तैयार करें, जिससे लोगों का गैर-जरूरी आना-जाना न और संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लग सके, नहीं तो स्थिति … Read more

सतीश पूनियां ने CM गहलोत को लिखा पत्र, चिरंजीवी योजना की पंजीयन तिथि बढ़ाने की रखी मांग

सतीश पूनियां ने CM गहलोत को लिखा पत्र

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना संकट के बीच राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है और राज्य सरकार की बहुप्रतिष्ठित चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन कराने की निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने अपने पत्र में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही प्रचंड है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन कराने की निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को आगे बढ़ाने की मांग की है. पूनियां ने पत्र में लिखा कि प्रदेश में चिरंजीवी योजना एक मई से लागू की गई है, जिसमें … Read more

‘जादूगर’-‘महारानी’ के बीच सियासी जुगलबंदी की अटकलों पर एनकाउंटर टीम को शाबासी ने लगाई मुहर!

राजनीति के 'जादूगर' और 'महारानी' के बीच सियासी जुगलबंदी की अटकलों पर मुहर!

Politalks.News/Rajasthan. ‘कितने चेहरे लगे हैं चेहरों पर, क्या हक़ीक़त है और सियासत क्या?’ ये दो लाइन सागर खय्यामी साहब की मरुधरा की आज की राजनीति पर सटीक बैठती है. आज हम बात कर रहे हैं कि का उस सियासी चर्चा की, जिसने राजनीति के ‘जादूगर‘ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और ‘महारानी‘ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच अंदरुनी सियासी जुगलबंदी की खबरों को हवा मिल रही है. गहलोत सरकार के तीसरे कार्यकाल में कई सियासी घटनाक्रम ऐसे हुए हैं जिनसे लोगों में यह संशय उठने लगा है कि क्या हकीकत है और क्या सियासत. आरएलपी के हनुमान बेनीवाल सहित कई नेता कभी दबी जुबान से तो कभी जोर-शोर से भी यह … Read more

विधानसभा उपचुनाव का घमासान, सहाड़ा-राजसमंद-सुजानगढ़ में जारी है मतदान, अलर्ट है निर्वाचन विभाग

Assembly by-election in Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान जारी है. सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ के लिए सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. कोरोना को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं, इस बार चुनावों में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए मतदाताओं को ग्लव्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. हर मतदाता ग्लव्स पहनकर ही ईवीएम का बटन दबा रहे हैं. ये ग्लव्स मतदाता को बूथ पर ही दिए जा रहे है और थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मतदाता को मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जा रहा है. बता दें, निर्वाचन विभाग द्वारा हर बूथ पर कोरोना गाइडलाइन्स की कड़ाई से पालना करवाई … Read more

बीजेपी को ‘बुआ’ पर नहीं ‘भतीजे’ पर भरोसा, सहाड़ा में ज्योतिरादित्य सिंधिया लगाएंगे पार्टी की नैया पार!

बीजेपी ने 'बुआ' पर नहीं 'भतीजे' पर जताया भरोसा

Politalks.News/RajasthanByElection. प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जारी सभी पार्टियों का प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है. प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के चर्चित चेहरे भी यहां अब दिखाई देने लगे हैं. ऐसा ही कुछ भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा उपचुनाव क्षेत्र में रविवार को देखने को मिलेगा, जहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया वोट अपील करते नज़र आयेंगे. जी हां, मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का कल सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव में हुंकार भरेंगे. सिंधिया यहां सहाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में गंगापुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आपको बता दें, सहाड़ा और गंगापुर … Read more

शैल्बी ने किया राजधानी को शर्मशार, संसद में हनुमान बेनीवाल ने की लाइसेंस रद्द करने की मांग

शैल्बी ने किया राजधानी को शर्मशार, संसद में बेनीवाल ने उठाया मुद्दा

Politalks.News/Jaipur: राजस्थान में बढ़ता अपराध राज्य सरकार के लिए चिंता का सबब बन चूका है. प्रदेश के कई जिलों से महिला अत्याचार, दुष्कर्म जैसी घटनाओं ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. हद तो तब हो गई जब इलाज के लिए एक महिला अस्पताल में जाती है और उसके साथ वहां भी दुष्कर्म जैसी वारदात हो जाती है. राजधानी जयपुर से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जयपुर के शैल्बी हॉस्पिटल में ICU में वेंटिलेटर पर पड़ी मरीज के साथ एक वॉर्ड बॉय अश्लील हरकत की. शैल्बी हॉस्पिटल में हुई यह वारदात जयपुर ही नहीं दिल्ली तक भी जा पहुंची. नागौर सांसद … Read more