कैटरिना-कंगना और शराब पर बयान बने सुर्खियां, कुर्सी मिलते ही कांग्रेसी दिग्गजों की जुबान हुई ‘बेलगाम’

सस्ती लोकप्रियता का हथकंड़ा!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो चुका है. लेकिन नए-नवेले मंत्रियों की बदजुबानी ने रंग में भंग डाल रखा है. आपको याद दिला दे कि हाल फिलहाल में राजस्थान भाजपा के नेताओं की बदजुबानी की खबर को पॉलिटॉक्स ने प्रमुखता से चलाया था अब कांग्रेस दिग्गजों की महिलाओं और शराब को लेकर की बयानबाजी की गई है. नए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और सलाहकार ने बॉलीवुड स्टार कंगना और कैटरिना कैफ पर तो आबकारी मंत्री परसादी ने लोगों को सरकारी शराब पीने की सलाह दी है. इन नेताओं के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं बता दें कि, ‘महिलाओं को लेकर … Read more

CM गहलोत ने मंत्रियों को दिए नियमित जनसुनवाई के सख्त निर्देश- ‘अंतिम छोर तक पहुंचाएं सुशासन’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद आज गहलोत मंत्रिपरिषद की पहली बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक्शन में नजर आए. सीएम गहलोत ने सभी मंत्रियों को साफ निर्देश दिए किए सभी मंत्री एक्शन में रहें और मंत्रियों के घरों के दरवाजे हमेशा खुले रहें. साथ ही सीएम गहलोत ने सभी प्रभार वाले जिलों में हर 15 दिन में जाने और नियमित जनसुनवाई के निर्देश भी दिए. मंत्रिपरिषद के फैसले को जानकारी देते हुए खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि आज की बैठक में सीएम गहलोत ने सभी मंत्रियों का स्वागत किया और एक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. मंत्रियों को सरकार की फ्लैशशिप योजनाओं … Read more

लालू जैसे निराले अंदाज में गुढ़ा- हेमामालिनी हो गई अब बूढ़ी, कैटरीना के गालों जैसी सड़कें बनाओ

गुढ़ा का निराला 'अंदाज'

Politalks.News/Rajasthan. हेमामालिनी के गालों जैसी सड़कों का दावा अब तक आपने कई बार सुना है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बाद कई नेतओं ने इस डायलॉग को भुनाया है. लेकिन अब राजस्थान की गहलोत सरकार के नए नवैले मंत्री इनसे भी आगे निकल गए हैं. मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक सभा में कहा कि, ‘सड़कें बननी चाहिए… हेमा मालिनी के गालों के जैसी लेकिन बाद में खुद ही बोले कि हेमा मालिनी तो अब बूढ़ी हो गई हैं…. गुढ़ा के इस बयान की अब सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया में इस बयान को लेकर कई इंट्ररेस्टिंग कमेंट्स आ रहे हैं. आपको बता … Read more

कुर्सी संभालते ही मालवीय का ऐलान- एक बूंद नहीं देंगे, रोकेंगे माही सागर से गुजरात जाने वाला पानी

एक बूंद पानी नहीं दूंगा गुजरात को- मालवीय

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन और विभागों के आवंटन के बाद नवनियुक्त मंत्रियों ने सीटें संभाल ली हैं. इसी कड़ी में प्रदेश के नए जल संसाधन और इंदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने ‘गद्दी’ सम्भालते ही बड़ा बयान दिया है. मालवीय ने माही डैम से गुजरात जाने वाला नर्मदा नदी का पानी रोकने की घोषणा कर दी है. मालवीय ने कहा कि, ‘अब एक बूंद भी नर्मदा का पानी गुजरात नहीं जाने दिया जाएगा. गुजरात जाने वाले 40 टीएमसी पानी रोककर राजस्थान को ही दिया जाएगा. इससे हमारे वागड़ के जिलों डूंगरपुर-बांसवाड़़ा के किसानों को बड़ा फायदा होगा.’ आपको बता दें कि 1966 में राजस्थान और गुजरात के बीच … Read more

मंत्रियों ने ली शपथ, अब पोर्टफोलियो पर टक-टकी, CM गहलोत बोले- जो नहीं बने मंत्री उन्हें करेंगे एडजस्ट

मंत्रियों ने ली शपथ, अब पोर्टफोलियो पर टक-टकी

Politalks.News/Rajasthan. करीब तीन साल के कार्यकाल के बाद गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो गया है. सीएम गहलोत ने कहा है कि, ‘अब वो दोहरी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे’. राजभवन में दिग्गजों की मौजूदगी में 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. राज्यपाल कलराज मिश्र ने सबसे पहले वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई. इसके बाद एक के बाद एक मंत्रियों को शपथ दिलाई. शपथ के बाद महेश जोशी, रामलाल जाट, भजन लाल जाटव और ममता भूपेश ने सीएम गहलोत के पैर छूए. तो जाहिदा एक मात्र मंत्री थी जिन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली. अब शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को पोर्टफोलियो का … Read more

पायलट खुश, गुटबाजी को नकार बोले-फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार, बड़ा सवाल- क्या होंगे 2023 में चेहरा?

पायलट खुश, क्या होंगे राजस्थान में 2023 का चेहरा?

Politalks.News/Rajasthan.  राजस्थान कांग्रेस में ‘सुलह’ हो गई है. सचिन पायलट ने मंत्रिमंडल पुनर्गठन के फॉर्मूले पर खुशी जता दी है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि,’गहन चिंतन और चर्चा विमर्श के बाद नेतृत्व ने जो कदम उठाया है, उससे पूरे प्रदेश में अच्छा संकेत जा रहा है. खुशी है कि जो कमी है उसे पूरा किया है’. पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और हम 2023 में सरकार बनाने जा रहे हैं. मीडिया से बातचीत में पायलट ने इशारों- इशारों में AICC में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत दिए हैं. साथ ही पायलट ने अभी राजनीतिक नियुक्तियों में भी … Read more

आज कत्ल की रात-कल शपथ ग्रहण, महामंथन के बाद सभी मंत्रियों के इस्तीफे, आलाकमान पर नजरें

आज कत्ल की रात-कल शपथ ग्रहण

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर अब संशय के बादल छंटने लगे हैं. कल शाम 4 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. राजभवन के पिछले लॉन में 150 लोगों के बैठने के लिए शामियाना तैयार कर लिया गया है. इससे पहले आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए है. बैठक खत्म होने के बाद प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि, ‘सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं. सभी मंत्रियों ने हाईकमान पर फैसला छोड़कर इस्तीफे दिए हैं. रविवार 2 बजे सभी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे, वहां से आगे जो भी निर्देश होंगे वहां जाएंगे’. सबसे … Read more

डोटासरा-चौधरी और शर्मा की विदाई, मंत्रिपरिषद की बैठक पर सभी नजरें, शपथग्रहण समारोह की तैयारी शुरू

राजस्थान की राजनीति का 'सियासी शनिवार'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की सियासत का आज सुपर शनिवार है. सियासी सुलह की ‘सुबह’ आखिरकार आ ही गई है. मंत्रिमंडल पुनर्गठन का मुहूर्त निकल चुका है. रविवार शाम 4 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई है. राजभवन में टेंट का सामान पहुंच चुका है. अशोक गहलोत सरकार में एक से ज्यादा पद रखने वाले तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा का इस्तीफा सीएम गहलोत ने मंजूर कर लिया है. इधर प्रभारी अजय माकन ने आज सुबह भी सीएमआर जाकर सीएम गहलोत से मुलाकात की. … Read more

हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो हम सत्ता से बाहर हो गए- पूनियां की फिसली जुबान या…

पूनियां की फिसली जुबान या...

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का आज का एक बयान सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. पूनियां ने कहा कि, ‘हमारे मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो हम सत्ता से बाहर हो गए, लेकिन कांग्रेस जो कर रही है वह तो कभी सत्ता में आ ही नहीं पाएगी‘. दरअसल, सतीश पूनियां शिक्षकों के ट्रांसफर में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहलोत सरकार पर निशाना साध रहे थे. लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की है कि वो अपनी ही पार्टी की सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर इशारों में निशाना साध रहे हैं. हालांकि बाद में पूनियां ने बात को संभालते हुए कहा कि, … Read more

गुटबाजी को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा बयान तो ट्रांसफर प्रकरण में अब किया डोटासरा का बचाव

अब डोटासरा की ढाल बने सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीधे जनता से जुड़े प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान को लेकर बहुत गंभीर हैं. मुख्यमंत्री की गंभीरता का अंदाजा इसी अंदाज से लगाया जा सकता है कि सीएम गहलोत लगातार एक बाद एक प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर इस अभियान की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज धौलपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जिलों के दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी रहे. सीएम गहलोत ने प्रशासन गांव के संग अभियान का अवलोकन कर जनसभा में संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए. इस दौरान … Read more