अब अनलिमिटेड ऑफर के आ रहे हैं फ़ोन, इस बार हम बीजेपी को करके रहेंगे एक्सपोज- सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर है. सत्ता के इस सियासी घमासान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खेमे के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने पायलट खेमे के बागी विधायकों को लेकर एक बड़ा बयान दिया. सीएम गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में विधानसभा सत्र की तारीख का एलान होते ही विधायकों के पास फ़ोन आने लग गए और हॉर्स ट्रेडिंग की रेट अब अनलिमिटेड हो गई है. जो लोग गुड़गांव बैठे हैं, उनमें से पता नहीं किन-किन लोगों ने पहली किस्त ली है. कइयों ने पहली किस्त अभी नहीं ली … Read more

बड़े भईया ने ’14 अगस्त’ पर रखा है कार्यक्रम, क्या नाराज छोटे भईया अब भी नहीं आएंगे घर?

Ashok Gehlot v/s Sachin Pilot

Politalks.News/Rajasthan. छोटे थे, तो मोहल्ले में कभी कभार नौटंकी और कठपुतली होती थी. पास वाले बाड़े के मैदान पर रामायण भी होती थी, रामायण के दौरान कई बार सीटी बज जाने पर मोहल्ले वालें में महाभारत भी हो जाती थी. अब दौर बदल गया, रामलीला और नोटंकियाँ बंद हो गई हैं. बदले दौर में, बड़े पर्दे की बड़े बजट वाली फिल्में आने लगी, छोटे पर्दों पर बड़े सीरियलों की भरमार है. अब वेब सीरिज का भी जमाना आ चुका है. आज टीवी न्यूज चैनल्स की भरमार है. दिन भर लोकतंत्र, संविधान, राजनीति, सरकार, सियासी ड्रामेबाजी की खबरों की भरमार है. इसमें कुछ छूट जाता है तो लोकतंत्र की वह तकलीफ, … Read more

100 से 106 वाली ‘राजनीतिक जादूगरी’ पर संकट का साया

Ashok Gehlot (2)

PoliTalks.news/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा का चुनाव-2018 तो सबको याद ही होगा. कांग्रेस के 100 विधायक चुनाव जीतकर आए. अशोक गहलोत ने अपनी जादूगरी से कई विधायकों को जुटाकर सरकार बनाई. इनमें 6 विधायक बहुजन समाजवादी पार्टी के भी थे. गहलोत की जादूगरी यहीं नहीं रूकी. 17 सितंबर, 2019 को की रात 10 बजे बीएसपी के इन 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय हो गया. इस तरह कांग्रेस के विधायकों की संख्या 100 से बढ़कर 106 हो गई. यानि कांग्रेस का अपना पूरा बहुमत हो गया. बीएसपी के इन 6 विधायकों के कांग्रेस में मर्ज होने के बाद कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (जिन्हें हाल ही में कांग्रेस ने पद … Read more

आखिर राजभवन और सरकार के बीच का टकराव हुआ खत्म, 14 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र

Clp 8710

Politalks.News/Rajasthan. आखिर लंबे इंतजार के बाद राजस्‍थान के सियासी संकट के बीच एक राहत भरी खबर आ ही गई. राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार रात को सरकार की ओर से 14 अगस्त से विधानसभा के पंचम सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. गहलोत सरकार ने बुधवार शाम को ही राज्यपाल को 14 अगस्त से सत्र बुलाने का चौथा अनुमोदित प्रस्ताव भेजा था. इससे पहले भेजे गए तीन प्रस्तावों को आपत्तियों के साथ राज्यपाल ने वापस लौटा दिया था. हालांकि राज्यपाल ने सत्र के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध करने के मौखिक रूप से निर्देश दिए हैं. इस तरह अब राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र … Read more

‘प्रजातांत्रिक मूल्यों की आत्मा है संविधान’ के साथ ठुकराया प्रजातांत्रिक सरकार का तीसरा प्रस्ताव

राज्यपाल कलराज मिश्र v/s अशोक गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पिछले 20 दिनों से खूब मजमा जमा हुआ है. तमाशबीन भी इक्ठठे हो रखे हैं. बीच-बीच में संविधान की बात भी हो जाती है, अच्छा लगता है. जैसे तपती धूप में क्रिकेट का मैच हो और कुछ देर खेल रोककर डिंक्स आ जा तो सबको अच्छा लगता है. लेकिन तपती धूप में सारे काम छोड़कर क्रिकेट के इस खेल का आनंद लेने वालों का सारा मजा उस समय किरकिरा हो जाता है, जब मालूम पड़ता है कि मैच तो सारा फिक्स था. कौने कितने चैके लगाएगा, कौन बोल्ड होगा, कौन वाइड बाॅल के रन देगा, कौन विकेट के पीछे कैच छोड़ेगा. यहां तक तो सही है, उससे … Read more

अब चाहे 21 दिन हो या 31 जीत हमारी होगी, मेरी सरकार पूरी मजबूती से चलेगी 5 साल- सीएम गहलोत

Img 20200729 Wa0116

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक ओर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हम लोगों का जीवन बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं बीजेपी सरकार गिराने की साजिश कर रही है. सीएम गहलोत ने कहा कि इतिहास गवाह है, चाहे 21 दिन हो या 31, जीत हमारी ही होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजभवन से छह पेज के पत्र लिख रहे है, सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी का दुरुपयोग हो रहा है, छापे के लिए चुन चुन कर नाम दिये गए और छापे डाले गए. सीएम गहलोत ने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग एवं धन बल के सहारे षडयंत्र चल … Read more

आखिर खाचरियावास ने पायलट के लिए क्या बोला जो मुकेश भाकर ने वीडियो जारी कर दी खुली धमकी

2020 07 29 00 11 31

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान को लेकर सीएम गहलोत व पायलट खेमे के विधायकों में इन दिनों जबरदस्त आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीते दिन मंगलवार को एक समय सचिन पायलट के खासम खास रहे जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए सरकार गिराने की कोशिश सहित कई गम्भीर आरोप लगाए, तो रात होते होते सचिन पायलट के कट्टर समर्थक माने जाने वाले पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष व लाडनूं से विधायक मुकेश भाकर ने एक वीडियो जारी किया. जिमसें भाकर ने खाचरियावास को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आप पायलट साहब के बारे में कुछ गलत नहीं बोलें … Read more

उर्वरक घोटाले मामले में मुख्यमंत्री गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत से ईडी करेगी पूछताछ

Pic(60)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गहलोत सरकार पर छाए सियासी संकट के बादलों के बीच हाल ही में जोधपुर स्थित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के फार्म हाउस पर हुई ईडी की कार्रवाई के बाद अब अग्रसेन गहलोत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे हैं. उर्वरक घोटाले के आरोप में आज या कल होने वाली पूछताछ की प्रकिया में शामिल होने के लिए अग्रसेन गहलोत दिल्ली पहुंचे हैं. लेकिन दिल्ली में गहलोत कहां रहेंगे, इसको काफी गुप्त रखा गया है. बता दें, केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम को उर्वरक घोटाला … Read more

यह प्रजातंत्र है साहेब, यहां कोई राजा नहीं होता, संविधान से बढ़कर कोई नहीं

Blog 1555906914

Politalks.News/Rajasthan. साल 2016 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया. मामला हाईकोर्ट पहुंचा, चीफ जस्टिस के. एम. जोसफ की बेंच ने पूरे मामले की सुनवाई की. फैसला दिया कि केंद्र सरकार की ओर से लगाया गया राष्ट्रपति शासन संविधान के नियमों के अनुरूप नहीं है. अपने फैसले में कड़ी टिप्पणी करते हुए जस्टिस जोसफ ने कहा कि राष्ट्रपति भी राजा नहीं होता और राज्यपाल केंद्र का एजेंट नहीं होता. इसके साथ ही जस्टिस जोसफ ने राष्ट्रपति के फैसले को पलटते हुए राष्ट्रपति शासन हटाने और हरीश रावत को बहुमत साबित करने के लिए कहा. यह भारत की आजादी के बाद कोर्ट … Read more

बहुमत की गणित में हुए फेल तो अब बीएसपी के 6 विधायकों पर केंद्रीत हुआ सारा सियासी खेल

बीएसपी के 6 विधायकों पर केंद्रीत हुआ सारा सियासी खेल

PoliTalks.News/Rajasthan. हर कोशिश में असफल होने के बाद भी 101 के बहुमत का आंकड़ा जुटाने में नाकाम रहे पायलट और भाजपा खेमा अब गहलोत खेमे में बैठे उन 6 विधायकों पर केंद्रीत हो गया है जो जीतकर तो बीएसपी के टिकट से आए थे, लेकिन सभी कांग्रेस में विलय हो गए. मामला लगभग 10 महीने पुराना हो चुका है लेकिन अब जोर पकड़ रहा है. बीजेपी खेमा अब इस पूरे मसले पर अपनी सारी ताकत झौंकने की तैयारी कर रहा है. भाजपा विधायक मदन दिलावर नई याचिका लेकर एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. सोमवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया था. मदन … Read more