दिवाली बाद जयपुर लौंटी पूर्व मुख्यमंत्री वुसन्धरा राजे ने शनिवार को अपने निवास पर आमजन, नेता, कार्यकर्ता सबसे मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं. दिवाली की रामा श्यामा के बीच पत्रकारों से बातचीत में निकाय चुनाव से सम्बंधित एक सवाल के जवाब में वसुंधरा राजे ने कहा, “अभी तो अपन देखेंगे, मुझे तो कहा गया हैं कि प्रदेश में बहुत जल्द चुनाव होने वाले हैं”. तो क्या सच में प्रदेश में ऐसे को समीकरण बन रहे हैं कि इतनी जल्दी सत्ता परिवर्तन हो सकता हो, राजे द्वारा दिए गए इस चौकानें वाले सन्देश के बाद प्रदेश की राजनीति एकदम से गरमा गई है. इससे पहले पूर्व सीएम राजे ने स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों के लिए टोल फ्री करने के अपने निर्णय को गरीब जनता के हित में लिया हुआ फैसला बताया…
पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर लिंक पर क्लिक करें👆
Rajasthan Congress
Rajasthan Pradesh Congress Committee or or Rajasthan PCC is the Pradesh Congress Committee of the Indian National Congress serving in the state of Rajasthan.
राजस्थान में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के निर्देश
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच की अदावत किसी से छुपी नहीं है. विधानसभा चुनाव के पहले और बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर दोनों के बीच चली खींचतान आज तक किसी न किसी मुद्दे पर सार्वजनिक हो ही जाती है. दोनों के बीच की इस खिंचतान को लेकर कांग्रेस आलाकमान भी बहुत चिंतित है. सूत्रों की मानें तो नाराज कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक कोऑर्डिनेशन कमेटी (Coordination Committee) गठित करने का फैसला लिया है. नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक एक 21 सदस्यीय इस कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया जाएगा. जिसके बाद सत्ता और संगठन से जुड़े सारे फैसले यह कमेटी ही करेगी.
प्रदेश सरकार के दस माह के कार्यकाल के दौरान कई मौकों और कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बीच का विवाद सार्वजनिक रूप से देखा गया है. ऐसे में सत्ता और संगठन के आमने-सामने होने, सरकार के मंत्रियों में समन्वय नहीं होने और पार्टी के विधायकों द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है और इसीलिए आलाकमान ने विवादों से निपटने के लिए इस कोआर्डिनेशन कमेटी (Coordination Committee) बनाने का फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें:- आलाकमान ने दी पायलट की बात को तवज्जो, निकाय प्रमुख के चुनाव के लिए पार्षद होना होगा जरूरी
पार्टी सूत्रों की मानें तो 15 नवम्बर से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुमति से प्रदेश में इस कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया जाएगा. जिसके बाद सत्ता और संगठन से जुड़े सारे फैसले यह कमेटी ही करेगी. जिनमें मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियां, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों की नियुक्ति और सरकार से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसले अब से यह कोऑर्डिनेशन कमेटी (Coordination Committee) ही करेगी. इस कमेटी की माह में एक बार बैठक होगी. पार्टी आलाकमान ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों के दौरे पर जाते समय स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद अवश्य करें और जहां तक सम्भव हो जनसुनवाई भी जिला कांग्रेस कमेटियों के कार्यालयों में ही करें.
आलाकमान के निर्देश पर गठित होने वाली इस कोऑर्डिनेशन कमेटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, सचिव विवेक बंसल, तरूण कुमार, काजी निजामुद्दीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रघुवीर मीणा और चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा सहित 21 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा.
बड़ी खबर: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की नजर में गाड़ी रखने वाला हर आदमी मालामाल
अब चूंकि सत्ता और संगठन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसले इस कोऑर्डिनेशन कमेटी के माध्यम से ही लिए जाने हैं, ऐसे में अब पहला विवाद इस कमेटी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर ही होने की पूरी संभावना है. गहलोत और पायलट अब अपने-अपने विश्वस्तों को इसमें शामिल कराने के प्रयास में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री गहलोत चाहते हैँ कि कृषिमंत्री लालचंद कटारिया, मुख्य सचेतक महेश जोशी, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को इस कमेटी में शामिल किया जाए. वहीं, सचिन पायलट अपने विश्वस्त सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, खाघ मंत्री रमेश मीणा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को कोऑर्डिनेशन कमेटी (Coordination Committee) का सदस्य बनवाना चाहते हैं. इस तरह कमेटी में जिसके चाहने वाले ज्यादा संख्या में होंगे उसकी बात में वजन ज्यादा रहेगा.
गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चूनावों में लिए गए हाईब्रिड फार्मूले के निर्णय को लेकर गहलोत और पायलट के बीच की अदावत एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई थी. इस फॉर्मूले के तहत बिना पार्षद का चुनाव लड़े ही कोई भी बाहरी व्यक्ति महापौर व सभापति बन सकता था, जिसका सचिन पायलट समर्थक मंत्रियों व विधायकों ने खुलकर सार्वजनिक रूप से विरोध किया था. यह विवाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंचा था और आलाकमान ने पायलट की बात को तवज्जो देते हुए निर्देश दिए थे जिसके बाद गहलोत सरकार को अपना निर्णय बदलना पड़ा था.
ऐसे में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए गठित की जाने वाली यह कोऑर्डिनेशन कमेटी (Coordination Committee) कितनी कारगर साबित होगी ये तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन इस कमेटी में शामिल किए जाने वाले नेताओं को लेकर होने वाले सम्भावित विवाद से बचने के लिए आलाकमान के आगे क्या निर्देश होंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा.
वीडियो खबर: गहलोत के ‘मुल्ला’ वाले बयान पर पूनिया का पलटवार
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुल्ला वाले बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत अपनी पार्टी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे. साथ ही उन्हें भाजपा नेतृत्व से भी ऐतराज है. दरअसल, पूनिया प्रदेश सीएम के उस बयान पर तंज कस रहे थे जिसमें अशोक गहलोत ने कहा था कि पूनिया नए नए मुल्ला हैं इसलिए जोर जोर से बांग दे रहे हैं.
वीडियो खबर: उपचुनाव के बाद कांग्रेस की गोद में जा बैठी भाजपा-बेनीवाल
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. RLP के चीफ हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा के गठबंधन तोड़ने पर करारा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने धोखा दिया है. खींवसर चुनावों के बाद कांग्रेस की गोद में जा बैठी है भाजपा. साथ ही उन्होंने गरजते हुए कहा कि 2023 में एक किसान का बेटा ही राजस्थान का मुख्यमंत्री बनेगा.
वीडियो खबर: दिल्ली में क्या बोले सीएम अशोक गहलोत
राजधानी दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मीडिया से वार्ता करते हुए कश्मीर में विदेशी डेलिगेस्ट के दौरे को संविधान और जनतंत्र की हत्या बताया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है.
वीडियो खबर: पूनिया ने कांग्रेस पर लगाए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करने के आरोप
निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई इस बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने कांग्रेस पर सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करने के आरोप लगाये. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस इन निकाय चुनावों (Municipal Elections) में तिगडम बैठाने में लगी हुई है. चुनाव परिणाम आने के 7 दिन बाद अध्यक्ष पद का चुनाव होगा इससे जाहिर है कि सरकार इस दौरान अपने सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करके तिगडम बैठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
वीडियो खबर: बेनीवाल को भारी पड़ी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर बयानबाजी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और पूर्व मंत्री युनूस खान के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) द्वारा दिया गया बयान अब बेनीवाल को भारी पड़ गया. इस बयानबाजी के चलते ही प्रदेश भाजपा ने आगामी निकाय चुनाव में हनुमान बेनीवाल (Beniwal Hanuman) की पार्टी RLP के साथ गठबंधन के तहत चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ये जानकारी दी.
अशोक गहलोत अच्छे आदमी लेकिन गलती करेंगे तो भाजपा करेगी विरोध: पूनिया
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तारीफ करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के नाते अशोक गहलोत अच्छे आदमी है लेकिन मुख्यमंत्री के नाते अगर वे कोई गलती करेंगे तो भाजपा उसका विरोध करेगी. दरअसल पूनिया बुधवार को गहलोत से मिलने उनके आवास पहुंचे. पूनिया की सीएम गहलोत से यह मुलाकात दीपावली के मौके पर शिष्टाचार मुलाकात थी. मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान पूनिया ने गहलोत को दत्तोपंत ढेगड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘डॉ. अम्बेडकर एवं सामाजिक क्रान्ति’ तथा ‘दीनदयालजी को जानो’ पुस्तकें भेंट की. मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश … Read more
पार्टी स्थापना दिवस पर हनुमान बेनीवाल को भाजपा का ‘नायाब तोहफा’
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को अस्तित्व में आए मंगलवार को एक साल पूरा हुआ. जहां इस दिन को बेनीवाल सहित रालोपा के तमाम कार्यकर्ता यादगार बनाने में लगे हुए थे. वहीं इस खास मौके पर प्रदेश भाजपा ने बेनीवाल को एक खास तोहफा दिया, ये नायाब तोहफा था – गठबंधन तोड़ने का फैसला. जब RLP के मुखिया हनुमान बेनीवाल सोशल मीडिया पर रालोपा के कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य करने की अपील के साथ पार्टी स्थापना का एक वर्ष पूरा होने की शुभकामनाएं दे रहे थे, उसी समय आगामी 49 निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रहीं … Read more