पायलट पर दिए सीएम गहलोत के बयान के बाद भड़का पायलट खेमा, हेमाराम और विश्वेन्द्र ने किया पलटवार

Img 20200721 084714

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच की अंतर्कलह अब बयानबाजी के माध्यम से खुलकर सामने आ गई है.बीते सोमवार को सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को निकम्मा और नकारा कहा तो इस पर सचिन पायलट ने जवाब देते हुए कहा कि मैं दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं हूं. वहीं रात होते-होते पायलट खेमे के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपने वीडियो जारी कर पायलट को लेकर सीएम गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत से माफी मांगने की मांग की. सीएम गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए पायलट खेमे के गुढामलानी से विधायक हेमाराम चौधरी ने सोशल मीडिया पर … Read more

नकारा, निकम्मा और 35 करोड़ की ऑफर के आरोपों पर बोले सचिन पायलट- ‘दुःखी हूं लेकिन हैरान नहीं’

सचिन पायलट v/s मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब आर-पार की लडाई में मूड में नजर आ रहे हैं. पहले विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष का सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को नोटिस दिया जाना. इसके बाद खरीद फरोख्त के आॅडियो जारी होना और अब सीएम गहलोत द्वारा सचिन पायलट को लेकर मीडिया में लगातार होती जा रही तीखी बयानबाजी इस बात का प्रमाण है. मुख्यमंत्री गहलोत ने आज जहां पायलट को निकम्मा व नकारा तक कह दिया तो इससे पहले विधायक मलिंगा ने सचिन पायलट पर पैसे की ऑफर देने के गंभीर आरोप लगाए. इस पर सचिन पायलट ने जवाब … Read more

विधायक दल की बैठक में पहुंचे 107 विधायक, जानिए पायलट खेमे के कौनसे 17 विधायक नहीं पहुंचे बैठक में

Img 20200713 Wa0151

Politalks.News/राजस्थान. राजस्‍थान में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है. बैठक में लगभग 107 विधायक मौजूद बताए जा रहे हैं. बैठक की शुरुआत में मीडिया को भी अंदर बुलाया गया और मीडिया के सामने सभी विधायकों और कांग्रेस नेताओं ने जीत का विक्टरी साइन बना कर एक सन्देश दिया कि प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार सुरक्षित है. बता दें, कांग्रेस पार्टी की ओर से रात 2.30 बजे अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी किया कि जो भी इस बैठक में नहीं आएगा, उसपर कड़ा एक्शन लिया जाएगा. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्‍टी … Read more

गहलोत सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने जारी किया आरोप पत्र

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. गहलोत सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष में बीजेपी ने राजस्थान सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट (Charge sheet of BJP) जारी की. इस चार्जशीट में सरकार की 52 सप्ताह की वादा खिलाफी की 52 विफलताओं का आरोप लगाया है. बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस अवसर पर कहा कि सरकार का एक साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य प्रतिस्पर्धा में बीत गया. परिणामस्वरूप जश्न में पायलट नदारद रहे. इसके अलावा पूनिया ने गहलोत सरकार पर किसानों से धोखाधड़ी और जनता से वादाखिलाफी के आरोप भी लगाए.

हैदराबाद एनकाउंटर पर क्या बोले सीएम गहलोत

Gehlot

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने हैदराबाद में शुक्रवार को हुए एनकाउंटर को कानून व्यवस्था के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि देश में कानून राज स्थापित रहना चाहिए. अब ये एनकाउंटर क्यों हआ, क्या परिस्थितियां थी, वो पुलिस बताएगी लेकिन कुछ भी देश के अंदर हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा.

हैदराबाद एनकाउंटर पर क्या बोले हनुमान बेनीवाल

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हैदराबाद एनकाउंटर पर बोलते हुए कहा कि ये पुलिस का एक सराहनीय कदम है. तेलंगाना पुलिस के इस रवैये से अपराधियों में भय व्याप्त होगा. इस एनकाउंटर पर बेनीवाल ने हैदराबाद पुलिस को बधाई देते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

राहुल बजाज ने बहुत ही जिंदादिली से अपनी बात रखी, वरना सभी उद्यमियों के मुंह पर ताले लगे हुए थे: मुख्यमंत्री गहलोत

(Chief Minister Gehlot)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Gehlot) ने मंगलवार को जयपुर के अंबर भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया. इसके बाद सीएम गहलोत ने राजस्थान खादी संघ की ओर से आयोजित खादी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. खादी ग्रामोद्योग संघ के इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम गहलोत ने उद्योगपति राहुल बजाज के सवाल पर कहा कि राहुल बजाज ने बहुत जिंदादिली से गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपनी बात कही. इससे मोदी सरकार की आंखे खुलेगी और यह सोच पैदा होगी कि देश किस दिशा में जा रहा है. राहुल बजाज के बोलने से लगा रहा है कि उद्यमी भी अब … Read more

हैदराबाद के बाद टोंक में हुई दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाओं पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा

(Murder After the Rape)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म कर हत्या (Murder After the Rape) कर देने का मामला सामने आने के 2 दिन बाद ही राजस्थान के टोंक जिले के अलीगढ में पहली कक्षा में पढने वाली 6 साल की मासूम लडकी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई. मासूम की उसी की स्कूल ड्रेस की बेल्ट से गला घोटकर हत्या इतनी बर्बरता के साथ कि गई की उसकी दोनों आंखे निकल कर बाहर आ गई. इस घटना ने राजस्थान पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर को एक बार फिर उलट कर दिया है कि राजस्थान में है अपराधियों में विश्वास, आमजन … Read more

राजस्थान में फिर अटका मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का काम, 14 दिसंबर के बाद किसी भी दिन हो सकती घोषणा

Cabinet Expansion

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. प्रदेश में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियां एक बार फिर अटक गई हैं. जैसा की पहले माना जा रहा था कि निकाय चुनावों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) और राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी, लेकिन सूत्रों की मानें तो 14 दिसम्बर को सोनिया गांधी के आह्वान पर होने वाली “भारत बचाओ आंदोलन” रैली के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को अंजाम दिया जाएगा. दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि इस महारैली में पूरे भारत से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है. दूसरी ओर प्रदेश में राजनीतिक पदों पर नियुक्त होने वाले नेताओं के नामों पर सीएम … Read more

वीडियो खबर: अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंची वसुंधरा राजे तो चहुंओर हुए चर्चे

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवम्बर को हुए चुनाव के बाद 49 नगर निकायों के 2105 वार्डों में मतदान समाप्त होने के दूसरे दिन रविवार को राजस्थान भाजपा ने निकायों प्रमुखों यथा महापौर, सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के लिए नामों पर मंथन किया. लेकिन बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उपस्थिति. बड़े अंतराल के बाद और खासकर सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें मैडम राजे पूरे डेढ़ घन्टे तक बैठक में मौजूद रहीं और सभी नेताओं से प्रदेश की राजनीति पर चर्चा भी की.