मंत्री खाचरियावास और पायलट खेमे के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी हुए आमने-सामने, खूब चले शब्दबाण
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान और बयानबाजी के बीच परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान भरी सभा में सचिन पायलट खेमे के चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी पर जमकर निशाना साधा. खाचरियावास ने कहा कि सोलंकी को शर्म नहीं आई, जब वे बाड़ेबंदी में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. तब सोलंकी ने वहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन किया और कहा कि मैं आपका चेला हूं, दिल्ली जा रहा हूं, क्या में जाकर भी नहीं आ सकता क्या? गहलोत साहब ने पुलिसवालों से कहा इसकी आत्मा ही मर गई है तो जाने … Read more