उत्तराखंड: अल्मोड़ा सीट पर फिर टम्टा बनाम टम्टा, इस बार कौन मारेगा बाजी?

PoliTalks news

उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट इन दिनों खासी चर्चा में है. वजह है- इस सीट पर अजय टम्टा और प्रदीप टम्टा का एक बार फिर से आमने-सामने होना. यह सीट अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला है और दोनों एक-दूसरे को एक-एक बार पटखनी दे चुके हैं. वर्तमान में अजय टम्टा यहां से मौजूदा बीजेपी सांसद हैं. बीजेपी ने मौजूदा सांसद पर ही विश्वास जताते हुए उपर फिर से दांव खेला है. उनके सामने कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को आगे किया है. गौर करने वाली बात यह है कि प्रदीप टम्टा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और अभी उनका तीन … Read more

यूपी: कांग्रेस को ‘जिताऊ’ की तलाश, कहीं हो रहा विरोध तो कहीं उड़ रही हंसी

PoliTalks

कांग्रेस ने जहां स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतार कर इस लोकसभा चुनावों के प्रति अपनी गंभीरता का प्रमाण दिया, वहीं टिकट बंटवारे में पार्टी नेताओं की अपरिपक्वता साफ तौर पर दिख रही है. जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में पार्टी नेताओं की अनदेखी से एक ओर चुनाव से पहले ही कई सीटों पर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं तो दूसरी ओर अन्य राजनैतिक दल से घोषित हो चुके प्रत्याशी नेता को टिकट दिए जाने से पार्टी हंसी का पात्र बन रही है. गफलत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से पूर्व मंत्री … Read more

राजस्थान: जानिए लोकसभा चुनाव में किस सीट पर किसके बीच होगा मुकाबला

PoliTalks news

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की बिसात करीब-करीब तय हो गई है. यहां कांग्रेस और भाजपा ने 19-19 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.  छह सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है, लेकिन जल्दी ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने की उम्मीद है. भाजपा ने अधिकतर वर्तमान सांसदों को ही फिर से मौका दिया है.  पार्टी ने झुंझुनूं से संतोष अहलावत का टिकट काटकर मंडावा विधायक नरेंद्र खींचड़ और बांसवाड़ा सांसद मानशंकर निनामा की जगह कनकमल कटारा को मौका दिया है. वहीं, कांग्रेस ने 2014 के चुनाव में हारे जितेंद्र सिंह को अलवर, बद्री जाखड़ को पाली, ज्योति मिर्धा को नागौर और नमोनारायण … Read more

राजस्थान में बीजेपी की दूसरी सूची जारी, अलवर से बालक नाथ को मौका

Poli Talks news

बीजेपी ने राजस्थान के तीन उम्मीदवार घोषित किए हैं. चूरू से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को फिर से मौका दिया गया है जबकि अलवर से बालक नाथ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बांसवाड़ा से मौजूदा सांसद मानचंद निनामा का टिकट काटकर पूर्व मंत्री कनकमल कटारा को मैदान में उतारा है. आपको बता दें कि बीजेपी 25 में 16 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. अब सिर्फ छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है. केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा की ओर से जारी सूची में राजस्थान के तीन उम्मीदवारों के अलावा जम्मू-कश्मीर के एक, कर्नाटक के तीन, मध्यप्रदेश के तीन और महाराष्ट्र के तीन प्रत्याशियों … Read more

‘धर्म युद्ध में पटनायक महाभारत के युधिष्ठिर और प्रधान दुर्योधन के जैसे हैं’

करीब 30 साल तक बीजेपी के साथ रहे सुभाष चौहान ने बीजेडी का दामन थाम लिया है. बीजेडी में उनका स्वागत करते हुए नवीन पटनायक ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पश्चिमी ओडिशा के एक वरिष्ठ नेता हमसे जुड़े। मैं चौहान का स्वागत करता हूं और उनके शामिल होने से हमारी पार्टी को आगे मजबूती मिलेगी.’ वहीं, चौहान ने मोदी सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि धर्म युद्ध में मैं नवीन पटनायक के साथ हूं. वह महाभारत के युधिष्ठिर जैसे हैं जबकि धर्मेन्द्र प्रधान दुर्योधन के जैसे हैं. ‘धर्म युद्ध में मैं नवीन पटनायक के साथ हूं.वह महाभारत के युधिष्ठिर जैसे हैं जबकि धर्मेन्द्र … Read more

‘जल्द ही कुछ और महान सेवक-सेविकाएं देश को बनाने आगे आएंगे’

Poli Talks news

यूं तो बॉलीवुड की छम्मा-छम्मा गर्ल उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से सिनेमा के पर्दे से गायब हैं लेकिन अब राजनीति के गलियारों में उनकी पारी जल्दी ही शुरू हो जाएंगी.  उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. उम्मीद जताई जा रही है कि वह मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इधर भोजपुरी फिल्मों के स्टार और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके दिनेश लाल यादव निरहुआ भी आज बीजेपी में शामिल हुए हैं. हाल ही में जयाप्रदा ने भी बसपा का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया. सिनेमाई जगत के​ सितारों के लगातार राजनीति में प्रवेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में सोशल मीडिया … Read more

कांग्रेस में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर, मुंबई उत्तर से लड़ सकती हैं चुनाव

Poli Talks news

बॉलीवुड की छम्मा-छम्मा गर्ल और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं. राहुल गांधी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर पार्टी में स्वागत किया. अब राजनीति की नई पारी खेलने को पूरी तरह तैयार है. चर्चा है कि उन्हें मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. बता दें, लोकसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक गलियारों में सेलिब्रिटिज़ की राजनीति में एंट्री औ दलबदल की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है. मंगलवार को अभिनेत्री जयाप्रदा ने बसपा का साथ छोड़ भाजपा क दामन थामा था. वहीं हाल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. बता दें, मुंबई उत्तर लोकसभा सीट को … Read more

‘चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है, दुबारा पीएम बनना श्योर है’

Poli Talks news

देश में विपक्ष द्वारा चौकीदार के लिए लगातार लग रहे नारों के बीच केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के चौकीदार यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया है. केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली में एक ​पब्लिक रैली में कहा कि चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है. चौकीदार का दुबारा प्रधानमंत्री बनना श्योर है. देश की समस्याओं का वो ही तोड़ है. Union Minister & BJP leader Rajnath Singh at a public rally in Delhi: Chowkidar chorr nahi, Chowkidar pure hai. Chowkidar ka dobara PM banana sure hai, desh ki samasyaon ka woh hi cure hai. pic.twitter.com/5hcvCV6M96 — ANI (@ANI) March 26, 2019 इसी संबंध में श्रीगंगानगर में हुई एक रैली … Read more