अलवर की बेटी के साथ रेप होने पर अवॉर्ड वापसी गैंग चुप क्यों: मोदी

politalks news

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर जमकर धावा बोला. पीएम मोदी ने अलवर में एक महिला के साथ गैंग रेप मामले को याद दिलाते हुए कहा, ‘बीते दो-तीन दिन से राजस्थान के अलवर की एक खबर आप पढ़ रहे होंगे. वहां एक दलित बेटी के साथ दो हफ्ते पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया. लेकिन उन दरिंदों को पकड़ने के बजाय वहां की पुलिस और वहां की कांग्रेस सरकार इस केस को ही छिपाने-दबाने में जुट गई. राजस्थान में भी चुनाव थे इसलिए वहां की कांग्रेस सरकार उस बिटिया को न्याय दिलाने के बजाय चुनाव बीतने … Read more

अवमानना मामले पर कोर्ट से मांग, माफी रद्द कर राहुल गांधी पर हो कार्रवाई

Karnataka

सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी के अवमानना मामले में सुनवाई हुई जिसमें मीनाक्षी लेखी के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से मांग की है कि राहुल की माफी को नकारा जाए. साथ ही कहा है कि उन पर कार्रवाई की जाए. इस पर राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले में पहले ही माफी मांग ली है. ऐसे में हम कोर्ट से मांग करते है कि इस मामले को खत्म किया जाए. दोनों पक्ष को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपने फैसले को सुरक्षित रखा है. बता दें कि राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा … Read more

जब स्मृति ईरानी ने पूछा कर्जमाफी पर सवाल तो मिला यह शानदार जवाब…

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में बयानबाजी और दौरों के साथ चुनावी सभाओं का दौर काफी गर्म है. इन चुनावी सभाओं में कई बार ऐसा कुछ हो जाता है कि मामला विपक्ष पर निशाना साधते साधते खुद के उपर ही उल्टा पड़ जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ जो यूपी की अमेठी संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी भी हैं. उन्होंने एक सभा में उपस्थित लोगों से एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि आगे उनसे कुछ कहते नहीं बना. सीधे सीधे कहें तो यह सवाल पूछना ही उनके लिए भारी पड़ गया. वाक्या मध्य प्रदेश के अशोक नगर का है. यहां एक कार्यक्रम में स्मृति … Read more

राहुल का मोदी पर पलटवार, कहा- राजीव गांधी पर बोलो पर अपना हिसाब भी दो

PoliTalks news

लोकसभा के चुनावी रण में कांग्रेस और बीजेपी दलों के प्रमुख एक दूसरे पर तलवारें खिंचने में कभी पिछे नहीं रहते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक दूसरे की टांग खिंचने का एक मौका नहीं छोड़ना चाहते और इस बयानों का इस्तेमाल अपनी चुनावी सभाओं में बखूबी करना जानते हैं. हाल ही में हुए चुनावी सभाओं में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर जमकर प्रहार किया है. इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर तंज कसा है कि चाहें जितना राजीव गांधी और मेरे बारे में बातें करो लेकिन युवाओं से जो वादे आपने किए हैं, उनके … Read more

राहुल गांधी ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी

PoliTalks news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना मामले में कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है. आज सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की तरफ से उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में नया हलफनामा पेश किया जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है कि वो कोर्ट का अपमान करें. उनसे गलती हुई है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं. बता दें, एक चुनावी रैली के दौरान राहुल ने राफेल मामले में कथित घोटाले को लेकर कहा था, ‘अब तो सुप्रीम कोर्ट भी मान गया है कि चौकीदार चोर है’. इसके बाद बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल … Read more

राजस्थान: आलाकमान ने मांगे भितरघात करने वालों के नाम, होगी कार्रवाई

PoliTalks news

राजस्थान मेंं तमाम लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने भितरघात करने वालों के साथ मंत्रियों-विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तलब की है. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से राहुल गांधी ने फीडबैक रिपोर्ट मांगी है. आलाकमान के निर्देशों पर पांडेय ने तमाम उम्मीदवारों से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है. रिपोर्ट में खास बात यह है कि हाईकमान ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं की लिस्ट भी मांगी है. पहले चरण की 13 सीटों केे उम्मीदवारों ने तो भितरघात करने वाले नाम भी पांडेय को बता दिए हैं.

इन प्रत्याशियों ने सौंपे नाम
सूत्रों के मुताबिक, जालौर-सिरोही से रतन देवासी नेे निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की खुलकर खिलाफत करने की शिकायत आलाकमान से की है. बाड़मेर से उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने मंत्री हरीश चौधरी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. पाली से बद्री जाखड़ ने विधायक दिव्या मदेरणा पर मदद नहीं करनेे के आरोप जड़े हैं. वहीं, उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने गिरिजा व्यास और स्पीकर सीपी जोशी की निष्क्रियता की शिकायत की है.

इसी प्रकार, चितौड़गढ़ उम्मीदवार गोपाल ईडवा ने विधायक आरएस विधुड़ी पर मदद नहीं करने की शिकायत की है. बांसवाड़ा से प्रत्याशी ताराचंद भगौरा ने विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर पार्टी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए है. बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा प्रत्याशी रामपाल शर्मा ने विधायक रामलाल जाट और धीरज गुर्जर पर सहयोग नहीं करने की शिकायत की है. इसी तरह की शिकायतें अजमेर और झालावाड़ के प्रत्याशियों ने भी की हैं.

दूसरे चरण में ये करेंगे शिकायत
पहले चरण की तरह दूसरे चरण की स्थिति भी कुछ ज्यादा अलग नहीं है. कई कांग्रेस उम्मीदवारों को पार्टी नेताओं ने सहयोग प्रदान नहीं किया. जल्द ही ये प्रत्याशी भी हाईकमान को अहयोग करने वाले नेताओं की रिपोर्ट सौंपेंगे. बीकानेर प्रत्याशी मदन मेघवाल अपनी लिस्ट में विधायक गोविंद चौहान, वीरेंद्र बेनीवाल और मंंगालाराम गोदारा का नाम शामिल कर सकते हैं. उम्मीदवार भरत मेघवाल श्रीगंगानगर में शंकर पन्नू और विनोद गोठवाल को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते है. झुंझुनूं से श्रवण कुमार विधायक बृजेन्द्र ओला और हाकिम खान, वहीं जयपुर शहर से उम्मीदवार ज्योति खंडेलवाल पार्टी विधायक अमीन कागजी, महेश जोशी और अर्चना शर्मा की शिकायत कर सकती हैं.

तीन स्तर पर मांगी रिपोर्ट
कांग्रेस हाईकमान ने तीन स्तर पर पार्टी नेताओं पर सीसीटीवी की तरह निगरानी बनाए रखी. इसके लिए दूसरे राज्य के नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. प्रदेश प्रभारी पांडेय को भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे. प्रत्याशियों से भी फीडबैक देने के लिए कहा था. तीनों की रिपोर्ट के मिलान के बाद हर लोकसभा सीट की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयारी की जाएगी जिसे बाद में पांडेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपेंगे.

मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के थे निर्देश
लोकसभा चुनाव से पहले हाईकमान ने तमाम प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि जिस भी विधायक और मंत्री की विधानसभा में परफॉर्मेंस खराब होगी, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. कार्यवाही से मतलब मंत्री पद से छुट्टी और भविष्य में टिकट नहीं देने के सख्त निर्देश दिए गए थे. कड़े निर्देश के पीछे हाईकमान की मंंशा पार्टी के खिलाफ जाकर काम नहीं करने देने का संदेश था. अब देखना है कि विपरित परिणाम आने पर हाईकमान कड़ी कार्यवाही करते है या नहीं.

पांच चरण के मतदान के बाद देश में गठबंधन सरकार के आसार

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरणों का मतदान समाप्त हो गया है. अब सियासी दलों के साथ आमजन भी इस गुणा भाग में जुट गए हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है. पॉलिट़ॉक्स न्यूूज़ ने भी वोटिंग ट्रेंड, जानकारों और विभिन्न राज्यों के संभावित परिणाम के आधार पर तह में जाकर संभावित जनादेेश तक पहुंचने की कोशिश की है. इसमें जो बात निकलकर आई है, वो यह है कि इस बार शायद ही किसी सियासी दल को पूर्ण बहुमत मिले. सबके जेहन में बस अब एक ही सवाल है कि अब तक 424 सीटों पर हुआ मतदान क्या कहता है और शेष बची 118 सीटों पर क्या होने वाला है.

एक-दो राज्यों को छोड़कर इस बार मतदान में कोई लहर नहीं दिखी. लहर अगर थी भी तो वह साइलेंंट चल रही होगी, लेकिन पिछली बार की तरह ओपन किसी को नजर नहीं आई. ऐसे में जानकार इसे अंडरकरंट मान रहे हैं. आपको बता दें कि बिना लहर वाले मतदान में वोटर्स सुुस्त रहते हैं. वह वोट इसलिए डालने में रुचि नहीं दिखाता कि उसे वोट देने का कारण नहीं दिखता. लहर वाले मतदान में वोटर्स बेहद एक्टिव रहते हैं और बदलाव की जबरदस्त इच्छा उसकी मंशा होती है.

नहीं दिख रही लहर
इस बार मतदान प्रतिशत के आधार पर लहर गायब होने या लहर रहित चुनाव जैसे फैक्टर का आकलन करना जल्दीबाजी हो सकता है. यानि न तो इस चुनाव में मोदी लहर दिख रही है और न ही मोदी विरोधी लहर दिखती है. 2014 और 2019 के तीन-चार चरणों के हुए मतदान प्रतिशत का आकलन करेंगे तो कईं चीजें निकलकर सामने आएगी. इस बार फर्स्ट फेज में कुल 69.50 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 की तुलना में महज 1.5 फीसदी ज्यादा था. दूसरे चरण में बराबर 69.44 वोट पड़े. तीसरे चरण में 2014 की तुलना में 1.8 फीसदी प्रतिशत बढ़कर 68.40 फीसदी वोट पड़े. पांचवें फेज़ में 62.22 फीसदी मतदान हुआ है.

भारत के लोकसभा चुनाव में 1977 में बदलाव की लहर के साथ पहले की तुलना में 5 फीसदी अधिक मतदान हुआ. 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या की सहानुभूति लहर और 2014 में मोदी लहर के चलते पहले की तुलना में 8 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई. अब तक के चरण में उन राज्यों में अच्छा मतदान हुआ है जहां क्षेत्रीय दल प्रभावी हैं. बीजेपी का वोटर मुखर होकर मतदान करता है जबकि क्षेत्रीय दलों के समर्थक कम मुखर होते हुए भी अपने दल के लिए वोटिंग करते हैं.

दो चरणों में क्या होगा?
चुनाव अभी भी खुला हुआ है जहां अभी मतदान बाकी है, वहां कुछ भी हो सकता है. स्थानीय मुद्दे और स्थानीय नेताओं की पकड़ चुनाव को मोड़ सकती है. बीजेपी शासित राज्यों में इस बार मोदी 100 में से 100 नंबर नहीं ला पाएंगे क्योंकि इन सीटों पर क्षेत्रीय दलों का आधार बेहद मजबूत है. लिहाजा बीजेपी को इस नुकसान का अनुमान हो चुका है और पार्टी इसकी भरपाई बंगाल, उड़ीसा और नॉर्थ ईस्ट राज्यों से पूरा करने में जुट गई है.

बन रहे तीन समीकरण
• पहला समीकरण या आकलन यह मान लिया जाए कि बीजेपी इस चुनाव में 225 से 240 के बीच सीटें जीतेगी. बहुमत के लिए बची सीटों की भरपाई एनडीए के सहयोगी घटक दल करेंगे. अगर ऐसा होता है तो नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर वापसी निश्चित है.
• दूसरा समीकरण यह बन रहा है कि अगर बीजेपी 180 से 200 सीटों के बीच अटक जाती है तो ऐसे हालात में सत्ता की चाबी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के पास होगी, जो नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दूसरा लचीला प्रधानमंत्री बनाने की डिमांड करेंगे. सूत्रों के मुताबिक संघ ने भी बीजेपी की सिंगल 200 सीटें आने की खुफिया रिपोर्ट तैयार की है. संघ नेता राम माधव भी एक विदेशी मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में सहयोगी दलों के भरोसे सरकार बनाने का संकेत भी दे चुके हैं. हालांकि अमित शाह एंड टीम को अभी भी 250 सीटें जीतने की उम्मीद है.
• तीसरा समीकरण यह है कि गैर एनडीए और गैर यूपीए दल 150 सीटें जीतें और इमरजेंसी के बाद हुए 1977 जैसी स्थिति बने. तब इंदिरा गांधी को हटाने के लिए सारे क्षेत्रीय नेता, जनता पार्टी के साथ हो गए थे. जब देश में कोई ताकतवर नेता राजनीति को अपनी शर्तों पर परिभाषित करने लगता है और बाकी नेताओं के कद बहुत छोटे हो जाते हैं, तब इस तरह की स्थितियां उत्पन्न होती हैं. इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि काफी हद तक मिलती है. यदि इस चुनाव के बाद ऐसा होता है तो देश को गैर यूपीए-एनडीए वाली सरकार देखने को मिल सकती है.

इन तमाम बन रहे समीकरणों के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी ने गैर यूपीए और एनडीए दलों से संपर्क साधना शुरु कर दिया हैै. टीआरएस, वाइएसआर और बीजद से दोनों दलों के नेता टच में हैं. बीजेपी मजबूरी में ही सही लेकिन टीडीपी और बसपा से संपर्क साध सकती है.

पीएम मोदी की कांग्रेस को चुनौती, कहा – राजीव गांधी के नाम पर लड़ो चुनाव

PoliTalks news

प्रधानमंत्री मोदी ने आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा कोयला घोटाला कांग्रेस की देन है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ-साथ नामदार के परिवार को, राग दरबारियों को, उनके चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि वो राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाएं. साथ ही कहा कि कल मैने एक शब्द बोला और आपको बिच्छू काट गया. यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कल पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कथित बोफोर्स घोटाले का जिक्र किया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना राहुल गांधी से कहा कि … Read more

राजस्थान: दूसरे चरण में 2.3 करोड़ मतदाता, जयपुर में सबसे ज्यादा, दौसा में सबसे कम

PoliTalks news

राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. दूसरे चरण में प्रदेश की 12 सीटों के लिए मतदान होना है. मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. आज प्रदेश की जनता जर्नादन सत्ता चाहने वालों का फैसला वोट देकर तय करेगी. इन 12 सीटों पर 134 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें 118 पुरूष और 16 महिला उम्मीदवार हैं. इस लिस्ट में कांग्रेस से 12, बीजेपी से 11, बसपा से 10, कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया से एक, माक्सवाद से तीन और आरएलपी से एक, अन्य दलों से 29 और 68 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रदेश में चुनाव का पहला चरण 29 अप्रैल को … Read more