वर्किंग कमेटी की बैठक में नेताओं के पुत्र प्रेम पर बरसे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की वजह तलाशने के लिए शनिवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पुत्र प्रेम में फंसे नेताओं पर जमकर बरसे. सूत्रों के मुताबिक राहुल ने कहा कि अपने बेटे की टिकट के लिए कुछ नेताओ ने उन पर ये कह कर दबाव बनाया कि बेटे को टिकट ना मिलने पर वो इस्तीफा दे देंगे. राहुल ने यह बात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मंत्री पी. चिदम्बरम की ओर मुखातिब होते हुए कही. आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर, कमलनाथ के … Read more

CWC बैठक के बाद रणदीप सुरजेवाला की PC, राहुल बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष

politalks.news

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत कर सत्ता में लौटी बीजेपी जश्न मनाने में मशगूल है. इस बार भी मोदी लहर ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को समेट कर रख दिया और बीजेपी एक बार फिर जनता की पसंद बन कर बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है. करारी हार के बाद से ही कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के क्यास लगाए जा रहे थे. देश की जनता द्वारा नकारने के बाद दिल्ली में आज हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई. आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह बात तो क्लीयर हो गई कि राहुल गांधी फिलहाल पार्टी अध्यक्ष … Read more

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरु, राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

PoliTalks news

दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरु हो चुकी है. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक है. इसमें पार्टी को मिली करारी हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एआईसीसी में साथ पहुंचे हैं. खास बात यह है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह … Read more

प्रियंका गांधी ने नकारा एग्ज़िट पोल, कार्यकर्ताओं को दी यह नसीयत

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के समाप्त होने के बाद आए ​एग्ज़िट पोल्स ने कांग्रेस सहित सभी नेताओं की नींद उड़ाकर रख दी है. ऐसे में समय पर कुछ कांग्रेसी नेता ईवीएम का रोना रो रहे हैं तो कुछ दिलासा देने में लगे हैं. ऐसे भी कुछ लीडर्स हैं जो अभी भी एग्ज़िट पोल को नकार रहे हैं. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्हीं में से एक हैं जो कार्यकर्ताओं को एग्ज़िट पोल पर भरोसा न करने को लेकर नसीयत दे रही हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव का परिणाम 23 मई को आना है. प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों और एग्ज़िट पोल पर ध्यान न देने को कहा है. साथ … Read more

चुनाव परिणाम बाद कांग्रेस में बदले जाएंगे करीब 13 जिलाध्यक्ष

लोकसभा चुुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी से लेकर जिला संगठन में बदलाव होने तय हैं, फिर चाहे परिणाम कुछ भी रहे. वजह है कईं पीसीसी पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मंत्री-विधायक बन गए. ऐसे में निकाय चुनाव से पहले संगठन को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए यह बदलाव किया जाएगा. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मेहनत करने वाले नेताओं को कार्यकारिणी में मौका दिया जा सकता है. बदलाव के मद्देनज़र सियासी और जातिगत समीकरण तो साधे ही जाएंगे, मंत्रियों, विधायकों और लोकसभा चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों की राय को भी तवज्जो दी जाएगी.

करीब एक दर्जन जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. वहीं मंत्री और विधायक बनने वाले पीसीसी पदाधिकारियों को एक व्यक्ति-एक पद के फॉर्मूले के आधार पर हटाया जाएगा. बदलाव की आहट के साथ ही नेताओं ने लॉबिंग भी शुरु कर दी है. इसके लिए कार्यकर्ता और नेता बड़े नेताओं के धोक लगा रहे हैं.

इन जिलों में बनेंगे नए जिलाध्यक्ष

अलवर
अलवर कांग्रेस के मौजूदा जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली राज्य सरकार में मंत्री बन चुके हैं. हालांकि विधानसभा चुुनाव के दौरान ही यहां दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष बना दिए गए थे. ऐसे में यहां नया जिलाध्यक्ष बनना तय है. डॉ. करण सिंह यादव को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है. भंवर जितेंद्र सिंह की नए जिलाध्यक्ष बनाने में एक बार फिर बड़ी भूमिका हो सकती है.

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा का हटना तय है क्योंकि उन्हें लोकसभा का टिकट दे दिया गया था. हारे या जीते, दोनों ही स्थितियों में शर्मा की विदाई तय है. शर्मा के लोकसभा चुनाव हारने के आसार पूरे-पूरे हैं. इसके चलते हारे हुए नेता को जिलाध्यक्ष पद पर रखने से अच्छा संदेश नहीं जाने की सोच के चलते उन्हें पद पर नहीं रखा जाएगा.

बूंदी
बूंदी में अभी कांग्रेस में जिलाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है क्योंकि सीएल प्रेमी ने बगावत करके विधानसभा चुनाव लड़ लिया था. इसके चलते पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. पिछले छह माह से जिलाध्यक्ष का पद खाली चल रहा है. नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में मंत्री अशोक चांदना का अहम रोल रहेगा.

बीकानेर और देहात
बीकानेर शहर और देहात के दोनों जिलाध्यक्ष बदले जाने की पूरी संभावना है. शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत को दो बार विधानसभा टिकट देने के बावजूद आखिर में बेटिकट कर दिया गया था. उसके बाद मंत्री बीडी कल्ला से गहलोत के मतभेद गहरे हो गए. लिहाजा कल्ला अब अपने खास नेता को नया अध्यक्ष बनाने में जुट गए हैं. देहात में महेंद्र गहलोत को हटाए जाने की पूरी संभावना है क्योंकि नोखा से रामेश्वर डूडी की हार में गहलोत को जिलाध्यक्ष बनाने का समीकरण हावी रहा था. लिहाजा किसी जाट को यहां जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है.

चूरु
चूरु जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की रतनगढ़ से विधानसभा चुनाव में करारी हार हो गई थी. हार के बाद से ही पुजारी यहां सक्रिय नहीं हैं. ऐसे में नए जिलाध्यक्ष बनाने की कवायद यहां जारी है.

धौलपुर
धौलपुर जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया है. ऐसे में कांग्रेस ने साकेत शर्मा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया. अब कांग्रेस किसी ब्राह्मण को ही नया जिलाध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है.

जयपुर देहात
जयपुर देहात के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव मंत्री बन चुके हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने संदीप चौधरी और अशोक तंवर को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया था लेकिन अब स्थायी जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है. किसी जाट या यादव समाज के नेता को यहां जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है.

जयपुर शहर
जयपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भी मंत्री बन चुके है. लिहाजा उनकी जगह अब किसी मुस्लिम या ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष बनाने पर मंथन चल रहा है.

जालौर
जालौर जिलाध्यक्ष डॉ.समरजीत सिंह विधानसभा चुनाव में हार गए थे. ऐसे में पारसराम मेघवाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था. बताया जा रहा है कि यहां भी पार्टी नए जिलाध्यक्ष बनाने पर मंथन कर रही है.

राजसमंद
जिलाध्यक्ष देेवकीनंदन काका को लोकसभा का टिकट दे दिया गया था. यहां भी काका की हार हो या जीत, अध्यक्ष पद से विदाई लगभग तय हैै. सीपी जोशी की पसंद पर नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी होना यहां तय है.

सिरोही
सिरोही जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य भी विधानसभा चुनाव हार गए थे. लिहाजा सिरोही भी कार्यकारी जिलाध्यक्ष के भरोसे है. यहां नए जिलाध्यक्ष बनाने जाने की तैयारी शुरु हो गई है.

झुंझुनूं
झुंझुनूं जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर विधायक बन चुके हैं. ऐसे में उनको भी इस पद से हटाए जानेे की पूरी संभावना है. नए जिलाध्यक्ष बनाने में अब विधायक बृजेन्द्र ओला की राय को तवज्जो दी जा सकती है.

पीसीसी कार्यकारिणी में भी होगा फेरबदल
जिलाध्यक्षों की तरह पीसीसी कार्यकारिणी में भी बदलाव तय है. करीब 40 पदाधिकारी मंत्री या फिर विधायक बन गए जबकि कुछ हार गए. ऐसे में इनको पीसीसी से रवाना किया जा सकता है. लिहाजा उनकी जगह दूसरे नेताओें और कार्यकर्ताओं को पीसीसी में शामिल किया जाएगा. पीसीसी में बदलाव अगस्त में होने की संभावना जताई जा रही है.

‘गोड नहीं, गोडसे प्रेमी हैं बीजेपी और आरएसएस’

PoliTalks

सोशल मीडिया पर साध्वी प्रज्ञा का ‘नाथूराम देशभक्त’ बयान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. यह आंधी की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पहले बाहर के लोग इस बात को हवा दे रहे थे लेकिन अब बड़े नाम भी इस दौड़ में कूद पड़े हैं. इस रैस में बाजी मारी है राहुल गांधी ने, जो इस सेग्मेंट में टॉप पर रहे हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी पर इसी बात को लेकर जमकर निशाना साधा है. एक्टर पायल रोहित्गी ने भी इस बारे में ट्वीट कर अपने जज्बात बताए हैं. @RahulGandhi I finally got it. The BJP and the RSS… … Read more

मैंने पीएम से बहस करने की कई बार मांग की, उन्होंने हर बार मना कर दिया: राहुल गांधी

politalks.news

देश में 7वें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया. प्रचार समाप्त होने के कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने प्रेस कॉन्फेंस की. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को उनके सवालों के जवाब दिए. एक ओर जहां पीएम मोदी ने पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. वहीं राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों के सामने मोदी और बीजेपी पर जमकर जवाबी हमले किए. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी … Read more

लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण की 59 सीटों पर थम गया प्रचार का शोर

PoliTalks news

देश में आज शाम पांच बजते ही लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोर पूरी तरह से बंद हो गया है. सातवें और आखिरी चरण में देश की 59 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने हिंसा के कारण कल रात 10 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी. इस वजह से वहां तय समय से एक दिन पूर्व ही चुनाव प्रचार बंद हो गया था. बता दें, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा भड़क गई थी. असके बाद चुनाव आयोग ने अनुच्छेद-324 का इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रचार के समय … Read more

‘नाथूराम देशभक्त’ बयान पर अनंत हेगड़े ने किया साध्वी प्रज्ञा का बचाव, बाद में पलटे

PoliTalks news

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के ‘नाथूराम देशभक्त’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगडे ने कहा कि मैं खुश हूं कि सात दशक बाद नई पीढी बदलाव के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर कर रही है. इस चर्चा को सुन नाथुराम गोडसे अच्छा महसूस कर रहे होंगे. सीधे तौर पर कहें तो हेगड़े ने साध्वी का बचाव किया है. गुरूवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बारे में बयान देते हुए कहा था, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे. साध्वी के इस बयान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया था. यहां तक की बीजेपी … Read more