priyanka gandhi
priyanka Gandhi news and updates, priyanka Gandhi Photos and Images, priyanka Gandhi videos, priyanka Gandhi stories, priyanka Gandhi News Headlines, priyanka Gandhi news related to Politics in India, priyanka Gandhi in Indian Politics | Politalks
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरु, राहुल गांधी दे सकते हैं इस्तीफा
दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरु हो चुकी है. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक है. इसमें पार्टी को मिली करारी हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एआईसीसी में साथ पहुंचे हैं. खास बात यह है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह … Read more
नतीजों से पहले EVM पर दंगल, कांग्रेस के बाद ‘आप’ और महबूबा ने भी उठाए सवाल
देश में लोकसभा चुनाव के बाद आए एग्ज़िट पोल ने विपक्ष की नींदे उड़ा दी है. अभी परिणाम आने शेष हैं लेकिन उससे पहले ही ईवीएम मशीन पर दंगल शुरू हो गया है. एग्ज़िट पोल ने केंद्र में एनडीए की सरकार क्या बनाई, पहले कांग्रेस और अब शेष विपक्ष के दलों ने लामबंध होकर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस के बाद आप पार्टी और महबूबा ने भी ईवीएम पर सवालिया निशान लगाया है. वहीं दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम-वीवीपैट पर फिर से सुनवाई से इनकार कर दिया है. कई दलों ने ईवीएम की गणना का मिलान 100 फीसदी वीवीपैट की पर्चियों से करने … Read more
प्रियंका गांधी ने नकारा एग्ज़िट पोल, कार्यकर्ताओं को दी यह नसीयत
लोकसभा चुनाव के सभी चरणों के समाप्त होने के बाद आए एग्ज़िट पोल्स ने कांग्रेस सहित सभी नेताओं की नींद उड़ाकर रख दी है. ऐसे में समय पर कुछ कांग्रेसी नेता ईवीएम का रोना रो रहे हैं तो कुछ दिलासा देने में लगे हैं. ऐसे भी कुछ लीडर्स हैं जो अभी भी एग्ज़िट पोल को नकार रहे हैं. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्हीं में से एक हैं जो कार्यकर्ताओं को एग्ज़िट पोल पर भरोसा न करने को लेकर नसीयत दे रही हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव का परिणाम 23 मई को आना है. प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से अफवाहों और एग्ज़िट पोल पर ध्यान न देने को कहा है. साथ … Read more
‘इटालियन रंग पर न इतना गुमान कर….ये रंग 23 मई को उतर जाएगा’
लोकसभा चुनाव के चुनावी दंगल में आज के रण में पंजाब सरकार में मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पूरे दिनभर छाये रहे. पीएम मोदी पर किया गया उनका बयान सबसे टॉप पर रहा. सिद्धू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक ऐसी दुल्हन है जो रोटियां कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि लोगों को लगे कि वह बहुत ज्यादा काम कर रही है. सिद्धू के इस बयान के बाद राजनीति के कई नेताओं ने सिद्धू को निशाने पर लेते हुए जमकर उनकी खिचाई की. सिद्धू पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान भी काफी चर्चा में रहा. ‘इटालियन … Read more
राहुल का मोदी पर पलटवार, कहा- राजीव गांधी पर बोलो पर अपना हिसाब भी दो
लोकसभा के चुनावी रण में कांग्रेस और बीजेपी दलों के प्रमुख एक दूसरे पर तलवारें खिंचने में कभी पिछे नहीं रहते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक दूसरे की टांग खिंचने का एक मौका नहीं छोड़ना चाहते और इस बयानों का इस्तेमाल अपनी चुनावी सभाओं में बखूबी करना जानते हैं. हाल ही में हुए चुनावी सभाओं में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर जमकर प्रहार किया है. इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर तंज कसा है कि चाहें जितना राजीव गांधी और मेरे बारे में बातें करो लेकिन युवाओं से जो वादे आपने किए हैं, उनके … Read more
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मोदी को कहा ‘जल्लाद’
देश में लोकसभा चुनावों का रोमांच चरम पर है. सभी राजनीतिक दलों के नेता इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इन बयान बाजी में कई बार नेता मर्यादा भी तार-तार कर देते हैं. ऐसा ही कुछ बयान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दिया है. राबड़ी ने बीजेपी और मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो सब जल्लाद है. ये बयान उन्होंने प्रियंका गांधी के बयान के संदर्भ में दिया. बता दें कि कल प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुर्योधन कहा था जिसपर राबडी ने कहा कि उन्होंने मोदी को दुर्योधन गलत बोला. उनको जल्लाद बोलना चाहिए था. प्रियंका ने यह बयान पीएम मोदी … Read more
राजस्थान: आलाकमान ने मांगे भितरघात करने वालों के नाम, होगी कार्रवाई
राजस्थान मेंं तमाम लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने भितरघात करने वालों के साथ मंत्रियों-विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तलब की है. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से राहुल गांधी ने फीडबैक रिपोर्ट मांगी है. आलाकमान के निर्देशों पर पांडेय ने तमाम उम्मीदवारों से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है. रिपोर्ट में खास बात यह है कि हाईकमान ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं की लिस्ट भी मांगी है. पहले चरण की 13 सीटों केे उम्मीदवारों ने तो भितरघात करने वाले नाम भी पांडेय को बता दिए हैं.
इन प्रत्याशियों ने सौंपे नाम
सूत्रों के मुताबिक, जालौर-सिरोही से रतन देवासी नेे निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की खुलकर खिलाफत करने की शिकायत आलाकमान से की है. बाड़मेर से उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने मंत्री हरीश चौधरी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. पाली से बद्री जाखड़ ने विधायक दिव्या मदेरणा पर मदद नहीं करनेे के आरोप जड़े हैं. वहीं, उदयपुर लोकसभा प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने गिरिजा व्यास और स्पीकर सीपी जोशी की निष्क्रियता की शिकायत की है.
इसी प्रकार, चितौड़गढ़ उम्मीदवार गोपाल ईडवा ने विधायक आरएस विधुड़ी पर मदद नहीं करने की शिकायत की है. बांसवाड़ा से प्रत्याशी ताराचंद भगौरा ने विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर पार्टी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए है. बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा प्रत्याशी रामपाल शर्मा ने विधायक रामलाल जाट और धीरज गुर्जर पर सहयोग नहीं करने की शिकायत की है. इसी तरह की शिकायतें अजमेर और झालावाड़ के प्रत्याशियों ने भी की हैं.
दूसरे चरण में ये करेंगे शिकायत
पहले चरण की तरह दूसरे चरण की स्थिति भी कुछ ज्यादा अलग नहीं है. कई कांग्रेस उम्मीदवारों को पार्टी नेताओं ने सहयोग प्रदान नहीं किया. जल्द ही ये प्रत्याशी भी हाईकमान को अहयोग करने वाले नेताओं की रिपोर्ट सौंपेंगे. बीकानेर प्रत्याशी मदन मेघवाल अपनी लिस्ट में विधायक गोविंद चौहान, वीरेंद्र बेनीवाल और मंंगालाराम गोदारा का नाम शामिल कर सकते हैं. उम्मीदवार भरत मेघवाल श्रीगंगानगर में शंकर पन्नू और विनोद गोठवाल को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते है. झुंझुनूं से श्रवण कुमार विधायक बृजेन्द्र ओला और हाकिम खान, वहीं जयपुर शहर से उम्मीदवार ज्योति खंडेलवाल पार्टी विधायक अमीन कागजी, महेश जोशी और अर्चना शर्मा की शिकायत कर सकती हैं.
तीन स्तर पर मांगी रिपोर्ट
कांग्रेस हाईकमान ने तीन स्तर पर पार्टी नेताओं पर सीसीटीवी की तरह निगरानी बनाए रखी. इसके लिए दूसरे राज्य के नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. प्रदेश प्रभारी पांडेय को भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे. प्रत्याशियों से भी फीडबैक देने के लिए कहा था. तीनों की रिपोर्ट के मिलान के बाद हर लोकसभा सीट की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयारी की जाएगी जिसे बाद में पांडेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपेंगे.
मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के थे निर्देश
लोकसभा चुनाव से पहले हाईकमान ने तमाम प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि जिस भी विधायक और मंत्री की विधानसभा में परफॉर्मेंस खराब होगी, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. कार्यवाही से मतलब मंत्री पद से छुट्टी और भविष्य में टिकट नहीं देने के सख्त निर्देश दिए गए थे. कड़े निर्देश के पीछे हाईकमान की मंंशा पार्टी के खिलाफ जाकर काम नहीं करने देने का संदेश था. अब देखना है कि विपरित परिणाम आने पर हाईकमान कड़ी कार्यवाही करते है या नहीं.
पीएम मोदी की कांग्रेस को चुनौती, कहा – राजीव गांधी के नाम पर लड़ो चुनाव
प्रधानमंत्री मोदी ने आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा कोयला घोटाला कांग्रेस की देन है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ-साथ नामदार के परिवार को, राग दरबारियों को, उनके चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि वो राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाएं. साथ ही कहा कि कल मैने एक शब्द बोला और आपको बिच्छू काट गया. यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कल पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कथित बोफोर्स घोटाले का जिक्र किया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना राहुल गांधी से कहा कि … Read more