वीडियो खबर: दिल्ली पहुंचा RCA का घमासान, पायलट की रिपोर्ट का इंतजार

रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)को पत्र लिखकर RCA मामले की शिकायत की, सोनिया गांधी ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot)से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

यूपी: पूर्व विधायक ने कांग्रेस की स्थिति से दुखी होकर प्रियंका को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ढाई साल बाद होंगे. भाजपा ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है. हर बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए भाजपा की जीत फिर से सुनिश्चित की योजना बनने लगी है, लेकिन कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है. कई पुराने कांग्रेसी या तो निष्क्रिय हो गए हैं या पार्टी छोड़ रहे हैं. कार्यकर्ताओं मे उत्साह और ऊर्जा भरने वाला कोई सक्षम नेता आज उत्तर प्रदेश में नहीं है. कांग्रेसी इस स्थिति से बहुत दुखी हैं. उप्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सिराज मेहदी ने इस सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा को एक पत्र भेजा है. पूर्व विधायक सिराज मेहदी उप्र में कांग्रेस के अल्पसंख्यक … Read more

बिहार और कर्नाटक में आई बाढ़ के बाद अब राजनीति शुरू

लगता है इस बार मानसून आवारा हो गया है, इसलिए निर्धारित समय के बाद भी देश के अनेक हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है और कहीं-कहीं बाढ़ के हालत बन गए हैं. जहां कभी भी मानसून की मेहरबानी नहीं रही, वहां भी बाढ़ के नजारे देखे जा सकते हैं. बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक इससे बहुत प्रभावित रहे हैं. नवरात्र का त्योहार चल रहा है और कई इलाकों के लोग बाढ़ जनित समस्याओं से जूझ रहे हैं. अब इस बाढ़ को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. बिहार के पटना में पहले कभी ऐसी बाढ़ नहीं देखी गई थी, जैसी पिछले हफ्ते दिखी. वहां का जनजीवन ठप हो … Read more

RCA चुनाव की इनसाइड स्टोरी: सरकार है तो मुमकिन है

लगभग एक महीने चले घमासान के बाद आखिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव सम्पन्न हो गए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत RCA के अध्यक्ष चुन लिए गए और अब वे BCCI में राजस्थान क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करेंगे. अगले तीन साल तक वैभव RCA की पिच पर अपना राजनीतिक अनुभव मजबूत करेंगे. लेकिन असल में RCA चुनाव में चले इस घमासान में आखिर कौन जीता? वैभव गहलोत की जीत हुई या सरकार की? वैभव को जीत दिलाने वाले नेता, विधायक, मंत्री, IAS, IPS को मिलेगा इनाम? पीसीसी चीफ पायलट क्यों हुए नाराज? बेनीवाल ने सच में डूडी की मदद की या खुद का राजनीतिक फायदा उठाया? ये कुछ … Read more

करंट से एक व्यक्ति की मौत के बाद शुरू हुई लाहोटी की राजनीति

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति की बिजली के करंट से मौत होने के बाद सांगानेर के भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने अपनी राजनीति चमकाने का मौका खोज लिया. त्रिवेणी नगर स्थित एक बस्ती में हाईटेंशन लाइन के नीचे बने एक मकान में शनिवार देर रात करंट दौड़ गया जिससे एक आदमी की मौत हो गई. इस पर विधायक अशोक लाहोटी अस्पताल पहुंच अपनी राजनीति चमकाने के लिए परिजनों के लिये 5 लाख के मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. जबकि परिजन मृतक का शव लेकर अपने गांव जाने लगे थे. हादसा शनिवार देर रात का है, त्रिवेणीनगर स्थित सीताराम बस्ती में हाईटेंशन लाइन के निचे बने … Read more

RCA विवाद पहुंचा कांग्रेस आलाकमान तक, सोनिया गांधी ने पायलट से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के बीच चला विवाद अब कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है. आलाकमान ने RCA चुनाव में प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई पर उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) से रिपोर्ट तलब की है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव उन्हें लड़ना था. इस … Read more

वीडियो खबर: पायलट ने गहलोत को दिया करारा जवाब- ‘2 क्यों बन सकते हैं 5 उपमुख्यमंत्री’

राजस्थान कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत किसी भी तरह से प्रदेश में सचिन पायलट के बढ़ते कद को कम करने के भरकस प्रयास में लगे हुए हैं. सीएम गहलोत ने पहले मंत्री हरीश चौधरी के द्वारा एक व्यक्ति एक पद का मुद्दा उठा कर पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाना चाहा लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने इस पर दो टूक जवाब देते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद से लगातार खबरें आ रहीं हैं कि मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाकर पायलट के अधिकार कम करना चाह रहे हैं. लेकिन चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री पद को छोड़कर पायलट हर मोर्चे पर गहलोत पर इक्कीस ही पड़े हैं.

हरियाणा: विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर 50 से अधिक महिला उम्मीदवार लड़ेंगी सियासी जंग

इस बार विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिभाशाली महिलाओं के चुनाव मैदान में उतरने से हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) रोचक और मनोरंजक हो गया है. अजय चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLO) ने सबसे ज्यादा 15 महिलाओं का प्रत्याशी बनाया है. भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों में नौ महिलाएं हैं, जबकि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपा) के टिकट पर सात महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. इन महिलाओं में अभिनेत्री से लेकर पहलवान तक शामिल हैं. जो प्रमुख महिलाएं इस बार चुनाव मैदान में हैं, उनमें दादरी से पहलवान बबीता फोगाट, आदमपुर से टीवी अभिनेत्री सोनाली फोगाट, पुन्हाना … Read more

वीडियो खबर: टिकटॉक क्वीन से कैसे पार पा पाएंगे कुलदीप बिश्नोई

टिकटॉक एप पर सोनाली के वीडियो को 6.3 लाख लोगों ने लाइक किया, 1.4 लाख फालोअर, आदमपुर से भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रत्याशी, आज तक परिवार ने कभी नहीं हारा कोई चुनाव

मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिहार पुलिस ने देश के जाने माने 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह, जनता में दुर्भावना फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हैं. यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर अदालत के आदेश से दर्ज की गई है. इन लोगों ने देश भर में भीड़ की तरफ से हिंसा (मॉब लिंचिंग) के बढ़ते मामलों की शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था. एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने 27 जुलाई को चीफ मेट्रोपोलिटन … Read more