अखिलेश से नाराज चल रहे शिवपाल ने आजम खान से मुलाकात के बाद नेताजी पर साधा सियासी निशाना

‘सपा ने नहीं लड़ी आजम के लिए लड़ाई’

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के प्रमुख यादव कुनबे में आपसी कड़वाहट बढ़ती जा रही है. चुनाव में हार के बाद भतीजे अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव से एक बार फिर दूरी बनाई तो इस बार चाचा ने भी अपने तेवर दिखा दिए हैं. बीजेपी से नजदीकी की सुर्खियों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा से विधायक शिवपाल यादव ने आज सीतापुर जेल जाकर समाजवादी पार्टी के अन्य दिग्गज नेता आजम खान से मुलाकात की. गौर करने वाली बात यहां यह है कि कभी अखिलेश के सबसे करीबियों में गिने जाने वाले आजम खान भी इन दिनों सपा प्रमुख से नाराज चल रहे हैं. यही … Read more

मैं हूं BJP के संपर्क में तो निकाल क्यों नहीं देते मुझे पार्टी से?- अखिलेश के बयान पर शिवपाल का पलटवार

चाचा-भतीजे की रार खुलकर आई सामने

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. विधानसभा चुनाव में मुहं की खाने के बाद अब समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के कई नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं तो वहीं अब चाचा शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच खींची सियासी लकीर भी पूर्णतया दिखाई देने लगी है. बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज भरे लहजे में शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘जो भाजपा में है वो सपा में कैसे हो सकता है.’ भतीजे के इसी बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव से कहा कि, ‘अगर उन्हें लगता है कि मैं BJP के संपर्क में हूं … Read more

बजरंगबली मस्जिद में चले गए हैं क्या- राजभर का BJP पर तंज तो चाचा-भतीजे के रिश्ते पर किया खुलासा

भाजपा नहीं मानती संविधान को- राजभर

Politalks.News/OmPrakashRajbhar. हाल ही में हुए उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन को मिली करारी हार के बाद समीक्षा बैठकों दौर जारी है. इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा की और आगामी 8 महीने में सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य भी रखा. इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ‘अब भगवा मंदिर तक पहुंच गया है. महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार अब बुलडोजर चलवा रही है.’ इसके साथ ही राजभर … Read more

राजभर यूटर्न मार अखिलेश को देंगे झटका? शाह से मुलाकात के चर्चे, ‘मिशन लोकसभा’ में जुटी भाजपा

राजभर यूटर्न मार अखिलेश को देंगे झटका?

Politalks.News/UP/RajbharUturn. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के एक बार फिर यूटर्न लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है. अब ऐसा क्यों हो सकता है इसका कारण यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़े ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar)  की बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. ऐसे में … Read more

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर, झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है नागपुर- राजभर का BJP पर निशाना

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर

Politalks.News/UttarPradesh. केंद्र सरकार ने आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के दोनों सदन लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajaysabha) से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास करा लिया है. लेकिन दोनों सदनों में इस कानून पर चर्चा ना करने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election) की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जालौन के उरई में हुई पत्रकार वार्ता में बीजेपी (BJP) को जमकर कौसा. राजभर ने पत्रकारों से कहा कि, ‘भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है. इनके झूठ बोलने का ट्रेनिंग … Read more

ओवैसी से राजभर ने किया किनारा, अब ‘शिव-रावण’ से आस, बोले- किसी के जाने से नहीं पड़ता फर्क

ओवैसी से राजभर ने किया किनारा

Politalks.News/UttarPradesh. जैसा की पॉलिटॉक्स पहले ही बता चुका है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगा. बीजेपी हो या कांग्रेस, सपा हो या बसपा इन सभी पार्टियों को प्रदेश के अन्य छोटे दलों की कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में जरुरत जरूर है. सियासी जानकारों का कहना है कि योगी सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी चरम पर है तो वहीं सपा में अब पहले जैसे बात नहीं रही कि वह एकतरफा चुनाव जीत जाए. तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के साथ साथ देश में अपने वजूद को मजबूत करने पर तूली है तो बसपा प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की … Read more

अखिलेश-राजभर एक मंच पर, बोले- दिल्ली व लखनऊ में कुछ लोग हो रहे होंगे लाल-पीले, अब होगा खदेड़ा

पूर्वांचल बना यूपी का 'कुरुक्षेत्र'!

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश के चुनावी घमासान में आज का दिन महत्वपूर्ण है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने मंच पर बुलाकर चुनावों में सियासी तड़का लगा दिया है. राजभर की ओर से प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे बड़े दलों के गठबंधन को मंच मुहैया कराने की कोशिश की है. मंच से ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, ‘वह भावी सीएम को आपके सामने लेकर आए हैं हम समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश यादव के साथ रैली में ओपी राजभर ने कहा कि, ‘बंगाल में … Read more

राजभर ने दिए भाजपा की ‘गोद’ में बैठने के संकेत- मोदी शाह से करुंगा बात, ओवैसी पर दिया बड़ा बयान  

राजभर ने दिए भाजपा की 'गोद' में बैठने के संकेत

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अब कुछ ही समय शेष है. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल सियासी उधेड़बुन में लगे हैं. लेकिन सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एक बयान ने यूपी की सियासत को गरमा दिया है. हमारे मुद्दों के साथ जो पार्टी होगी, हम उसका साथ देंगे और अगर बीजेपी इनका समर्थन करती है तो उसका भी स्वागत है. कल तक राजभर को बीजेपी एक फूटी आंख भी नहीं सुहाती थी उसी बीजेपी के साथ गठबंधन के बयान ने सभी को चौंका दिया है. हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता. क्योंकि की जिस तरह के बयान राजभर की तरफ … Read more

क्या है राजभर के दिल में ‘राज’, बीजेपी और योगी पर बरसे तो अखिलेश के शान में पढ़े कसीदे

क्या है राजभर के दिल में 'राज'

Politalks.news/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने यूपी फतेह करने के लिए कमर कस ली है. अब विधानसभा चुनाव में महज 6 महीनों का समय बचा है. ऐसे में सभी सियासी दलों की ओर से जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर साइकिल यात्रा निकाल चुनावी शंखनाद किया और 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया. तो वहीं बीजेपी ने अखिलेश के इन दांवो को खोखला बताया. अब इसी कड़ी में यूपी चुनाव में हूंकार भर रही रही सुभासपा के अध्यक्ष सुहेलदेव सिंह ने एक नया राग अलाप … Read more

BJP के बड़े नेताओं ने अपनी बहन-बेटियों की शादी मुसलमानों से की है तो DNA को एक होगा ही- राजभर

rajbhar copy

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, प्रदेश में सियासी हलचलों के साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज भी बहुत हो गई है. रविवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिन्दू-मुस्लिम को लेकर दिए गए बयान के बाद सभी सियासी दलों में खलबली मच गई है. इसी बीच भारतीय सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने हिंदू-मुस्लिम पर विवादित बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिए बयान कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है पर बोलते हुए राजभर ने है कि भागवत ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बीजेपी के जितने बड़े नेता हैं उन्होंने अपनी … Read more