उत्तर प्रदेश: सातवें चरण की 13 सीटों में से किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा

PoliTalks news

यूपी में लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के योद्धा तय हो गए हैं. आखिरी चरण की जिन 13 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी और सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र की गोरखपुर सीट भी शामिल है. इस चरण की सभी सीटें जातीय गणित पर सधने वाले पूर्वांचल में हैं. ऐसे में मोदी मैजिक व गठबंधन की अर्थमैटिक दोनों ही कसौटी पर है. इन सभी 13 सीटों पर किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, यह तो 23 मई को पता चल ही जाएगा. इससे पहले 7वें चरण के इन सीटों पर डालते हैं एक नजर … वाराणसी : मोदी को विपक्ष का … Read more

राज्यवर्धन का विवादित बयान, कहा- सारी सेना मोदी जी के साथ खड़ी है

politalks news

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की ओर से यूपीए सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पलटवार करते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि फौज में तो हम थे न, हमें पता है न क्या हुआ, क्या नहीं हुआ. सारी सेना आज भारतीय जनता पार्टी, मोदी जी के साथ खड़ी है, ऐसे ही नहीं खड़ी हुई, हम जानते हैं वहां क्या होता है. राठौड़ के इस बयान पर विवाद हो सकता है. Union Minister RS Rathore on Congress says 6 surgical strikes were conducted in our tenure: Fauj mein toh hum the na, hume pata hai na kya hua kya … Read more

सुब्रमण्यम स्वामी का बयान फिर बना BJP के लिए परेशानी का सबब

Politalks

सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते है. उनका अंदाज यही है कि बेबाक किसी के बारे में टिप्पणी कर देते है. कई बार तो उनके बयान खुद बीजेपी के लिए ही गले की फांस बन जाते है. उनका हालिया दिया हुआ बयान भी बीजेपी की मुसीबत बढ़ाने वाला है. स्वामी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बीजेपी को इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. बीजेपी सिर्फ 220-230 सीटों के बीच सिमट जाएगी और उसे सत्ता मे बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में एयर स्ट्राइक नहीं होती … Read more

‘मोदी को जिताने के लिए जवान को अयोग्य घोषित कर दिया’

PoliTalks news

इन दिनों सोशल मीडिया राजनीति का अखाड़ा बन चुका है. बने भी क्यूं न, आखिर इस बार का लोकसभा चुनाव सोशल मीडिया पर ही तो लड़ा जा रहा है. इस तेज और वायरल माध्यम से आमजन खुद राजनीति के मैदान में एक लड़ाई ही तो लड़ रहा है. फिर क्या फर्क पड़ता है कि वह प्रत्यक्ष तौर पर चुनावी मैदान में नहीं है लेकिन अपनी भड़ास तो सबसे सामने निकाल ही सकता है और उसे नोटिस भी किया जाता है. आज सोशल मीडिया पर जो हलचल बनी रही, वह है तेज बहादुर यादव. यह वही तेज बहादुर है जिसने कुछ सालों पहले बॉर्डर से एक वीडियो वायरल किया था जिसमें … Read more

कांग्रेसी मुझे मारने के सपने देख रहे हैं: मोदी

poliltalks.news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इटारसी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेसी मुझसे नफरत करने लगे है और वो मुझे मारने के के सपने देख रहे है. प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति (जाकिर नाईक) देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है, कांग्रेस के दिग्गी राजा उनकी तारीफ में खुलेआम कसीदे पढ़ते हैं. एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि आतंक के आकाओं को हमने ऐसा घाव दिया है, जो उनसे न बताते बन रहा है न छिपाते बन रहा है. कांग्रेस उनके साथ खड़ी है जो … Read more

स्मृति ईरानी ने वीडियो अपलोड कर प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव का रोमांच चरम पर है. अब तक चार चरण संपन्न हो चुके हैं और आगामी तीन चरणों का मतदान शेष है. किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता अपने चुनाव प्रचार मेें कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते. कोई रैलियों के तो कोई सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष पर नुकीले प्रहार कर रहे हैं. वैसे कहा जाए तो इस बार का चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया पर ही हो रहा है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. स्मृति ने ट्वीट में वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है, … Read more

बीकानेर संभाग: तीनों सीटों पर सीधा मुकाबला, राहुल-मोदी दिखा रहे दम

politalks news

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपना पूरा ध्यान शेष रही बारह सीटों पर केंद्रित कर लिया है. बीकानेर संभाग की तीनों सीटों पर भी 6 मई को ही मतदान होना है. खास बात यह है कि तीनों सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है जबकि पड़ौसी जिले नागौर में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच चुनावी जंग है. संभाग की बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू संसदीय सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है.

बीकानेर संभाग की तीनों सीटों पर कांग्रेस व बीजेपी ने अपना पूरा दम लगा रखा है. दोनों बड़े दल संभाग में अपने शीर्ष नेता के साथ मैदान में उतर चुके हैं. कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को चूरू में एक आमसभा को संबोधित कर चुके हैं जबकि बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी तीन मई को बीकानेर के सार्दुल क्लब मैदान में सभा को संबोधित करने वाले हैं.

निहालचंद-भरत मेघवाल में टक्कर
संभाग की श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर बीजेपी से चार बार सांसद रहे निहालचंद चौहान का मुकाबला कांग्रेस के भरतराम मेघवाल से है. श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में सादुलशहर, गंगानगर, करनपुर, सूरतगढ़, रायसिंह नगर विधानसभा और हनुमानगढ़ जिले की सांगरिया, हनुमानगढ़ और पिलीबंगा विधानसभा सीट शामिल हैं. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 8 सीटों में से 4 पर बीजेपी, 3 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय उम्मदीवार ने जीत दर्ज की. इसे देखते हुए इस बार मुकाबला टक्कर का माना जा रहा है.

राहुल कस्वां-रफिक मंडेलिया मुकाबला
चूरू लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां पर भरोसा जता मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने रफीक मंडेलिया पर दांव खेला है. यहां भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है. इस लोकसभा क्षेत्र में जिले की सादुलपुर, तारानगर, सुजानगढ़, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़ विधानसभा सीटों के अलावा हनुमानगढ़ जिले की नोहर व भादरा क्षेत्र शामिल है. हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों में इन 8 में से 5 पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी और 1 पर सीपीएम ने जीत दर्ज की है.

सूरज की तपन का पड़ेगा असर
बता दें कि श्रीगंगानगर व चूरू, दोनों जिलों में ग्रामीण मतदाता सर्वाधिक है. इन दिनों यहां के ग्रामीण क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है. ऐसे में सूर्यदेव के तपते रूख के चलते मतदान प्रतिशत पर गर्मी का असर देखा जा सकता है जिसका सीधा असर दोनों ही राजनीतिक दलों पर पड़ने वाला है. बढ़ते तापमान के आंकड़ों के आकलन के अनुसार मतदान के दिन 45 डिग्री तापमान रहने की आशंका है. ऐसे में मतदान पर असर पड़ना लाजमी है.

बीकानेर में बीजेपी का अंतिम शॉट ‘मोदी’
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार थमने से ठीक चौबीस घंटे पहले प्रधानमंत्री और वर्तमान में बीजेपी के तारणहार नरेंद्र मोदी स्वयं सभा को संबोधित करने आ रहे हैं. पीएम मोदी की सभा के लिए बीजेपी ने एक लाख समर्थकों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में मोदी की सभा का यह लक्ष्य तय बीजेपी के अंतिम शॉट पर बड़ी उपलब्धि हो सकती है. इससे न सिर्फ बीकानेर शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनने के आसार हैं.

फिलहाल यही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी का ग्रामीण क्षेत्र में खासा विरोध है. इसी बीच पार्टी अगर एक लाख लोगों का लक्ष्य पूरा करती है तो इसका सत्तर फीसदी हिस्सा गांव-ढ़ाणियों से ही आना वाला है. वहीं अगर पीएम मोदी की इस सभा में तय लक्ष्य के अनुसार भीड़ नहीं उमड़ी तो यह बीजेपी प्रत्याशी के लिए परेशानी का सबब भी हो सकता है.

बीकानेर आए पर रूके नहीं राहुल
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार थमने से ठीक चौबीस घंटे पहले प्रधानमंत्री और वर्तमान में बीजेपी के तारणहार नरेंद्र मोदी स्वयं सभा को संबोधित करने आ रहे हैं. पीएम मोदी की सभा के लिए बीजेपी ने एक लाख समर्थकों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में मोदी की सभा का यह लक्ष्य तय बीजेपी के अंतिम शॉट पर बड़ी उपलब्धि हो सकती है. इससे न सिर्फ बीकानेर शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बीजेपी के पक्ष में माहौल बनने के आसार हैं. फिलहाल यही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी का ग्रामीण क्षेत्र में खासा विरोध है. इसी बीच पार्टी अगर एक लाख लोगों का लक्ष्य पूरा करती है तो इसका सत्तर फीसदी हिस्सा गांव-ढ़ाणियों से ही आना वाला है. अगर पीएम मोदी की इस सभा में तय लक्ष्य के अनुसार भीड़ नहीं उमड़ी तो यह बीजेपी प्रत्याशी के लिए परेशानी का सबब भी हो सकता है.

देवीसिंह भाटी का भरोसा
कांग्रेस के लिए जितना प्रचार स्वयं पार्टी के नेता नहीं कर रहे हैं, उससे ज्यादा तो बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम का विरोध करके पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी मदन गोपाल मेघवाल की राह आसान कर रहे हैं. बीकानेर शहर के अलावा नापासर सहित अन्य क्षेत्रों में भाटी की सभाओं में उमड़ रहे लोग विरोध को बढ़ा रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेताओं ने कोई खास दमखम अब तक नहीं दिखाया है. भाटी अपने प्रचार में बीजेपी का विरोध कर रहे हैं. ऐसे में परोक्ष रूप से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील हो रही है.

नोटा का रहेगा बोलबाला
बीकानेर संभाग की तीन सीटों बीकानेर, श्रीगंगानगर व चूरू में से नोटा का सर्वाधिक उपयोग बीकानेर में होता लग रहा है. खासकर शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग नोटा पर विचार कर रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी से स्थानीय लोगों की नाराजगी को कांग्रेस अब तक भुनाने में विफल रही है. अंतिम दिनों में कांग्रेस बाजी पलटने की कोशिश कर सकती है.

श्रीगंगानगर-चूरू में गांव पर निर्भरता
संभाग की श्रीगंगानगर व चूरू लोकसभा क्षेत्र में मतदान का बड़ा हिस्सा गांवों से आता है. ग्रामीण क्षेत्र पर ही कांग्रेस-बीजेपी दोनों काम कर रहे हैं. कांग्रेस का दावा है कि गांवों में मोदी व स्थानीय प्रत्याशी का भारी विरोध है जबकि बीजेपी यही मानकर चल रही है कि शहर व गांव दोनों क्षेत्रों में मोदी लहर समान रूप से चल रही है. संभाग की लोकसभा सीट बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है. शहरी क्षेत्र में जहां बीजेपी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने सेंधमारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. खासकर श्रीगंगानगर व चूरू संसदीय क्षेत्रों की बात करें तो मतदान प्रतिशत ही तय करेगा कि किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहने वाला है.

बुर्का बेन पर गरमाई राजनीति, आपस में भिड़ीं बीजेपी-शिवसेना

PoliTalks news

लगता है कि बुर्के का भूत एक बार फिर से देश की आबो हवा पर छाने लगा है. अबकी बार इसकी शुरूआत की है शिवसेना ने. शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं के बुर्के पहनने पर रोक लगाने की मांग की है. शिवसेना की इस मांग पर अब बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हो गए हैं. कुछ ने इस मांग का समर्थन तो कईयों ने शिवसेना की बात का विरोध जाहिर किया है. बीजेपी ने शिवसेना की मांग का पूर्णतया विरोध करते हुए बुर्का पर प्रतिबंध को गैरजरुरी करार दिया है. बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि भारत में बुर्के पर पाबंदी की कोई जरूरत नहीं है. वहीं … Read more

‘समाजवाद का नारा देने वाले टोंटी भी नहीं छोड़ते हैं’

PoliTalks news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो गठबंधन बना वो महागठबंधन नहीं महामिलावट है. साथ ही सपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवाद का नारा देने वाले ऐसा समाजवाद लेकर आए जो टोंटी भी नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने जनता से कहा कि अगर सरकार महामिलावट की बनेंगी तो देश के हालातों का अंदाजा आप भी लगा सकतें है. वहीं इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा में संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि आप बिहार … Read more