कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका खारिज

Floor Test in Maharashtra

सुप्रीम कोर्ट ने आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए निर्वाचन आयोग के खिलाफ दी गई शिकायत की याचिका को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इन पर आयोग पहले ही फैसला दे चुका है. अगर इस पर आपत्ति है तो दूसरी याचिका दायर की जाए. कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट को निर्वाचन आयोग के खिलाफ शिकायत दी थी कि आयोग पीएम नरेंद्र मोदी व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लघंन मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों के विभिन्न नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आए. निर्वाचन आयोग … Read more

‘मोदी के सिर्फ 16 दिन बचे, जल्द डूबते जहाज से कूदेंगे चूहे’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी सरकार बनने का दम भर रही हैं. साथ ही विपक्ष पर टिप्पणी और छिंटाकशी करने से भी नहीं हट रही. पीएम से लेकर सीएम और नेताओं से लेकर कार्यकर्ता, सब एक दूसरे पर कीचढ़ उछालने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते. ऐसे ही कुछ बयान सोशल मीडिया में भी वायरल होकर सुर्खियां बटौर लेते हैं. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया के जरिए बयान दिया है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं … Read more

पांच चरण के मतदान के बाद देश में गठबंधन सरकार के आसार

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव 2019 के पांच चरणों का मतदान समाप्त हो गया है. अब सियासी दलों के साथ आमजन भी इस गुणा भाग में जुट गए हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है. पॉलिट़ॉक्स न्यूूज़ ने भी वोटिंग ट्रेंड, जानकारों और विभिन्न राज्यों के संभावित परिणाम के आधार पर तह में जाकर संभावित जनादेेश तक पहुंचने की कोशिश की है. इसमें जो बात निकलकर आई है, वो यह है कि इस बार शायद ही किसी सियासी दल को पूर्ण बहुमत मिले. सबके जेहन में बस अब एक ही सवाल है कि अब तक 424 सीटों पर हुआ मतदान क्या कहता है और शेष बची 118 सीटों पर क्या होने वाला है.

एक-दो राज्यों को छोड़कर इस बार मतदान में कोई लहर नहीं दिखी. लहर अगर थी भी तो वह साइलेंंट चल रही होगी, लेकिन पिछली बार की तरह ओपन किसी को नजर नहीं आई. ऐसे में जानकार इसे अंडरकरंट मान रहे हैं. आपको बता दें कि बिना लहर वाले मतदान में वोटर्स सुुस्त रहते हैं. वह वोट इसलिए डालने में रुचि नहीं दिखाता कि उसे वोट देने का कारण नहीं दिखता. लहर वाले मतदान में वोटर्स बेहद एक्टिव रहते हैं और बदलाव की जबरदस्त इच्छा उसकी मंशा होती है.

नहीं दिख रही लहर
इस बार मतदान प्रतिशत के आधार पर लहर गायब होने या लहर रहित चुनाव जैसे फैक्टर का आकलन करना जल्दीबाजी हो सकता है. यानि न तो इस चुनाव में मोदी लहर दिख रही है और न ही मोदी विरोधी लहर दिखती है. 2014 और 2019 के तीन-चार चरणों के हुए मतदान प्रतिशत का आकलन करेंगे तो कईं चीजें निकलकर सामने आएगी. इस बार फर्स्ट फेज में कुल 69.50 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 की तुलना में महज 1.5 फीसदी ज्यादा था. दूसरे चरण में बराबर 69.44 वोट पड़े. तीसरे चरण में 2014 की तुलना में 1.8 फीसदी प्रतिशत बढ़कर 68.40 फीसदी वोट पड़े. पांचवें फेज़ में 62.22 फीसदी मतदान हुआ है.

भारत के लोकसभा चुनाव में 1977 में बदलाव की लहर के साथ पहले की तुलना में 5 फीसदी अधिक मतदान हुआ. 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या की सहानुभूति लहर और 2014 में मोदी लहर के चलते पहले की तुलना में 8 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई. अब तक के चरण में उन राज्यों में अच्छा मतदान हुआ है जहां क्षेत्रीय दल प्रभावी हैं. बीजेपी का वोटर मुखर होकर मतदान करता है जबकि क्षेत्रीय दलों के समर्थक कम मुखर होते हुए भी अपने दल के लिए वोटिंग करते हैं.

दो चरणों में क्या होगा?
चुनाव अभी भी खुला हुआ है जहां अभी मतदान बाकी है, वहां कुछ भी हो सकता है. स्थानीय मुद्दे और स्थानीय नेताओं की पकड़ चुनाव को मोड़ सकती है. बीजेपी शासित राज्यों में इस बार मोदी 100 में से 100 नंबर नहीं ला पाएंगे क्योंकि इन सीटों पर क्षेत्रीय दलों का आधार बेहद मजबूत है. लिहाजा बीजेपी को इस नुकसान का अनुमान हो चुका है और पार्टी इसकी भरपाई बंगाल, उड़ीसा और नॉर्थ ईस्ट राज्यों से पूरा करने में जुट गई है.

बन रहे तीन समीकरण
• पहला समीकरण या आकलन यह मान लिया जाए कि बीजेपी इस चुनाव में 225 से 240 के बीच सीटें जीतेगी. बहुमत के लिए बची सीटों की भरपाई एनडीए के सहयोगी घटक दल करेंगे. अगर ऐसा होता है तो नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर वापसी निश्चित है.
• दूसरा समीकरण यह बन रहा है कि अगर बीजेपी 180 से 200 सीटों के बीच अटक जाती है तो ऐसे हालात में सत्ता की चाबी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के पास होगी, जो नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दूसरा लचीला प्रधानमंत्री बनाने की डिमांड करेंगे. सूत्रों के मुताबिक संघ ने भी बीजेपी की सिंगल 200 सीटें आने की खुफिया रिपोर्ट तैयार की है. संघ नेता राम माधव भी एक विदेशी मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में सहयोगी दलों के भरोसे सरकार बनाने का संकेत भी दे चुके हैं. हालांकि अमित शाह एंड टीम को अभी भी 250 सीटें जीतने की उम्मीद है.
• तीसरा समीकरण यह है कि गैर एनडीए और गैर यूपीए दल 150 सीटें जीतें और इमरजेंसी के बाद हुए 1977 जैसी स्थिति बने. तब इंदिरा गांधी को हटाने के लिए सारे क्षेत्रीय नेता, जनता पार्टी के साथ हो गए थे. जब देश में कोई ताकतवर नेता राजनीति को अपनी शर्तों पर परिभाषित करने लगता है और बाकी नेताओं के कद बहुत छोटे हो जाते हैं, तब इस तरह की स्थितियां उत्पन्न होती हैं. इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि काफी हद तक मिलती है. यदि इस चुनाव के बाद ऐसा होता है तो देश को गैर यूपीए-एनडीए वाली सरकार देखने को मिल सकती है.

इन तमाम बन रहे समीकरणों के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी ने गैर यूपीए और एनडीए दलों से संपर्क साधना शुरु कर दिया हैै. टीआरएस, वाइएसआर और बीजद से दोनों दलों के नेता टच में हैं. बीजेपी मजबूरी में ही सही लेकिन टीडीपी और बसपा से संपर्क साध सकती है.

पीएम मोदी की कांग्रेस को चुनौती, कहा – राजीव गांधी के नाम पर लड़ो चुनाव

PoliTalks news

प्रधानमंत्री मोदी ने आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा कोयला घोटाला कांग्रेस की देन है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ-साथ नामदार के परिवार को, राग दरबारियों को, उनके चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि वो राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाएं. साथ ही कहा कि कल मैने एक शब्द बोला और आपको बिच्छू काट गया. यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कल पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कथित बोफोर्स घोटाले का जिक्र किया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना राहुल गांधी से कहा कि … Read more

राजस्थान: दूसरे चरण में 2.3 करोड़ मतदाता, जयपुर में सबसे ज्यादा, दौसा में सबसे कम

PoliTalks news

राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. दूसरे चरण में प्रदेश की 12 सीटों के लिए मतदान होना है. मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. आज प्रदेश की जनता जर्नादन सत्ता चाहने वालों का फैसला वोट देकर तय करेगी. इन 12 सीटों पर 134 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें 118 पुरूष और 16 महिला उम्मीदवार हैं. इस लिस्ट में कांग्रेस से 12, बीजेपी से 11, बसपा से 10, कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया से एक, माक्सवाद से तीन और आरएलपी से एक, अन्य दलों से 29 और 68 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. प्रदेश में चुनाव का पहला चरण 29 अप्रैल को … Read more

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

Politalks News

देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव यानि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान आज शुरू हो गए हैं. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. इस चरण में विभिन्न राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राजस्थान में भी दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. चौथे चरण में 59.25 फीसदी मतदान हुआ था. 5वें चरण में वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की पूरी उम्मीद है. इस चरण में होने वाली वोटिंग कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी की संसदीय सीटों पर भी वोटिंग होनी है. इस चरण में यूपी की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बिहार की सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, राजस्थान की … Read more

‘फैनी’ के संबंध में पीएम ने ओडिशा सीएम से तो बात की लेकिन ममता से नहीं…

PoliTalks news

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इन दिनों फैनी तुफान ने आतंक मचा रखा है. इससे करोड़ों रुपए की संपत्ति का नाश हो चुका है. कई मौत भी हुई हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुकसान की जानकारी लेने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की लेकिन पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोई बातचीत नहीं की. इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने पीएम मोदी और बीजेपी की केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है. टीएमसी के नेताओं के इस दावे को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़े सूत्रों और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खारिज किया है. पीएमओ के अधिकारियों ने कहा कि … Read more

तीन सरकारी छुट्टियां न बन जाएं जी का जंजाल, बीजेपी-कांग्रेस परेशान

देश में लोकसभा चुनाव का 5वां चरण का मतदान कल है. इस दौरान राज्यों की 51 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. सोमवार को ही प्रदेश में लोकसभा चुनावों का दूसरा चरण है जिसमें प्रदेश की 12 सीटों पर 2.30 करोड़ से अधिक मतदाता सत्ताधारियों की किस्मत का फैसला करेंगे. लेकिन दौरान कांग्रेस और बीजेपी के चेहरों पर चिंता की गहरी लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं. वजह है तीन सरकारी अवकाश, जो लगातार आ रहे हैं. 5 मई को रविवार, 6 मई को मतदान और 7 मई को अक्षय तृतीया की सरकारी छुट्टी है. ऐसे में दोनों ही राजनीतिक दलों को यह चिंता सता रही है कि अधिकांश … Read more

पांचवें चरण की 51 सीटों पर थमा प्रचार का शोर, 6 मई को मतदान

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव के मतदान के चार चरण संपन्न हो चुके हैं. पांचवें चरण के लिए मतदान 6 मई को है जिसमें 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार आज खत्म हो चुका है. मतदान का ये चरण अहम है क्योंकि इसी चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी की किस्मत का फैसला होगा. इस चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल-गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा और बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर सीट पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इसी चरण में होगा. राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, … Read more

क्या यूपी में बीजेपी के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है कांग्रेस?

PoliTalks news

पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर बड़ा बवाल हुआ. बयान ये था कि हमने यूपी में जो उम्मीदवार खड़े किए हैं, वो इस रणनीति पर किए है – या तो वे जीतने में सक्षम होंगे या बीजेपी का नुकसान करेंगे. प्रियंका ने यह भी कहा कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों को कांग्रेस से नुकसान नहीं होगा. प्रियंका के इस बयान के बाद बवाल तो मचना ही था. आनन-फानन में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेस करते हुए कांग्रेस को वोट-कटवा पार्टी करार दे दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी यूपी में जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी के वोट काटने के … Read more