गहलोत के दिल्ली दौरे के बाद पायलट के सुर पड़े नरम, बसपा से आए विधायकों के प्रति बदला नजरिया

Sachin Pilot and Ashok Gehlot

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए छः विधायकों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) का नजरिया अब बदल गया है. इन सभी विधायकों पर किसी समय बेबाकी से बयान दे रहे पायलट के सुर अब नरम पड़ते दिख रहे हैं. रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने इन सभी विधायकों की तरफदारी करते हुए कहा कि, “बसपा छोड़ कांग्रेस में आये सभी छः विधायक अब हमारी पार्टी का हिस्सा हैं, उनका विलय हो चुका है. वे संगठन में आए हैं तो उन्हें जिम्मेदारी भी दी जाएगी.”

आपको बता दें इससे पहले इन छः विधायकों के बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर सचिन पायलट ने मीडिया से कहा था कि, “वे बगैर किसी शर्त, बगैर किसी प्रलोभन और लोभ-लालच के कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो उनका स्वागत है. राजनीतिक नियुक्तियों में पार्टी के सच्चे और मेहनती कार्यकर्ताओं को ही आगे लाया जाएगा“. पायलट ने अपनी इस बात को मीडिया के सामने एक नहीं बल्कि कई बार दोहराया था. इस तरह पायलट (Sachin Pilot) ने स्पष्ट सन्देश दिया था कि कांग्रेस सरकार में पार्टी बदलने वाले बसपा विधायकों (BSP MLAs) को राजनीतिक नियुक्तियों से कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब गहलोत और पायलट में बढ़ेगी रार

वहीं रविवार शाम निकाय चुनावों को लेकर पीसीसी में हुई बैठक से पहले राजधानी के एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच लम्बी मंत्रणा हुई जहां बसपा से कांग्रेस में विलय हुए छः में से पांच विधायक राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), और विधायक दीपचंद खेरिया भी मौजूद रहे. इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ बैठकर इन सभी विधायकों से लंबी मंत्रणा की. इस बैठक में सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल, अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरने, राजनीतिक नियुक्तियों, आगामी निकाय चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. यहीं यह निर्णय भी हुआ कि उक्त सभी विधायकों को संगठन स्तर पर पूरा सम्मान दिया जाएगा.

इसके बाद रविवार शाम पीसीसी में हुई बैठक के बाद पायलट ने मीडिया को बताया कि सभी छह बसपा विधायकों ने लिखित में माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय सीपी जोशी को आग्रह किया था कि वे सभी कांग्रेस में विलय करना चाहते हैं, जिस पर जोशी ने सोच समझकर अपना निर्णय विधायकों के पक्ष में सुनाया जो की अंतिम होता है. इस निर्णय के बाद उनका सीधे ही कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया है. जहां तक कांग्रेस की बात है, सभी विधायक एक नए संगठन में आए हैं. पायलट ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस पार्टी उन सभी विधायकों को जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे वे ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि इसमें औपचारिकता की कोई बात नहीं है लेकिन उनके कांग्रेस में विलय होने से निकाय चुनावों में निश्चत तौर पर पार्टी को लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में फिर उजागर हुई गहलोत और पायलट के बीच की अदावत

इससे पहले जब बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय हुआ था, तब पायलट ने उन सभी के कांग्रेस की सदस्यता न लेने की बात पर नाराजगी भी जाहिर की थी. यहां तक कि बसपा विधायकों के कांग्रेस में इस तरह विलय की जानकारी न तो संगठन के आला अधिकारियों को थी और न ही राजस्थान कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को. इसके बाद पायलट और मुख्यमंत्री गहलोत के बीच की खींचतान भी खुलकर सामने आई थी. इस दौरान पायलट ने साफ तौर पर कहा था कि खून-पसीना बहाकर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लाने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए. राजनीतिक नियुक्तियों में पार्टी के सच्चे और मेहनती कार्यकर्ताओं को ही आगे लाया जाएगा. इसके अलावा रविवार से पहले तक पायलट की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि अभी तक इन सभी 6 विधायकों ने न तो कांग्रेस की सदस्यता ही ग्रहण की है और न ही पीसीसी चीफ (Sachin Pilot) से मुलाकात.

यह भी पढ़ें:- राजस्थान में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने के निर्देश

रविवार को पीसीसी में हुई बैठक के बाद अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश के बाद ही इन 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय हुआ है और अब ये सभी कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं. पांडे ने भी ये भी साफ किया कि सत्ता और संगठन में इन विधायकों को पूरा सम्मान मिलेगा और प्रदेश के निकाय चुनाव में भी इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी. इस तरह अविनाश पांडे्य और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के रविवार को सामने आए ताजा बयानों के बाद अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि इस महीने में होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में इन सभी छः विधायकों को सम्मानजनक पद मिलना तय है. जिसके तहत इनमें से 2-3 को मंत्री पद और 3-4 को राजनीतिक नियुक्ति के तहत मलाईदार पद मिलना पक्का है.

कुलगाम में आतंकी हमला दुनिया के सामने भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश मात्र है!

Terrorist attack in Kashmir

कश्मीर के कुलगाम इलाके के कटरासू में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक आतंकी हमला हुआ जिसमें कुछ दहशतगर्दियों ने छह बाहरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पांच की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है. ये सभी मजदूर पश्चिमी बंगाल के रहने वाले बनाए जा रहे हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. गौर करने वाली बात ये सामने आ रही है कि आखिर ये हमला तब क्यों हुआ जब यूरोपियन सांसदों का एक डेलिगेट वहां के हालातों को करीब से जानने और स्थानीय लोगों से बात करने आया था. इसके दूसरी ओर, 5 अगस्त को यहां से अनुच्छेद 370 और 35ए … Read more

‘गैरों पे करम अपनो पे सितम, ऐ जान-ए-वफ़ा तु ज़ुल्म न कर’

Asaduddin Owaisi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. यूरोपीय यूनियन के 28 सांसदों का एक दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजाजत से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचा हुआ है. ये सभी सांसद जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और घाटी के युवाओं समेत कई लोगों से मुलाकात करेंगे. हाल में कश्मीर पुलिस प्रशासन ने देश के कुछ आला नेताओं को वहां का दौरा करने से रोका था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद भी इस लिस्ट में थे जिन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए श्रीनगर एयरपोर्ट से वापिस लौटा दिया गया. अब यूरोपियन डेलिगेशन के वहां जाने और स्थानीय लोगों से मिलने को लेकर विपक्ष ने … Read more

कश्मीर में यूरोपियन डेलिगेशन पर शुरू हुआ दंगल, ओवैसी ने बताया ‘नाजी लवर’

European delegates in Kashmir

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. यूरोपियन संसद के 28 सांसद (European Delegates in Kashmir) मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचा. सांसद इस दौरान जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, राज्यपाल सत्यपाल मलिक और घाटी के युवाओं समेत कई लोगों से मुलाकात करेंगे. मोदी की इजाजत से जम्मू कश्मीर पहुंचे इस यूरोपियन डेलिगेशन पर विपक्ष का दंगल शुरू हो गया है. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर सरकार की दोहरी नीति और राजनीतिकरण पर सवालिया निशाना उठाया. ओवैसी ने दल में शामिल सांसदों को ‘नाजी लवर’ बताया. बता दें, जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य … Read more

‘क्या यूपी के हाथी इतने बेअक्ल होते है?’

जयपुर में बसपा के प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार को हुआ घटनाक्रम आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सभी सोशल मीडिया पर ये घटनाक्रम ही चर्चा का विषय बना रहा. हुआ कुछ यूं कि प्रदेश की गहलोत सरकार में 6 बसपा विधायकों के शामिल हो जाने का दंश मायावती अब तक नहीं भूल पाई है. बीते दिनों बसपा कार्यालय में बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच लात घूंसे चलते के बाद उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी. इसी संबंध में आज फिर प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और राज्य इकाई के प्रभारी सीताराम के साथ दो पदाधिकारी भी पहुंचे. उनके यहां पहुंचते ही … Read more

बसपा नेताओं को गधे पर बैठाया, पहनाई जूतों की माला

BSP Leaders

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. जयपुर में बहुजन समाज पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार सुबह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और राज्य इकाई के प्रभारी सीताराम के चेहरे पर काली स्याही पोत उन्हें जूतों की माला पहना दी. कार्यकर्ताओं का आक्रोश यहीं नहीं थमा. उन्होंने दोनों नेताओं को गधे पर जबरन बैठाकर गलियों में घुमाया. उत्तरप्रदेश से जयपुर पहुंचे दो अन्य पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. राजस्थान में अपनी पार्टी के नेताओं साथ हुए इस घटनाक्रम का जब बसपा सुप्रीमो मायावती को पता चला तो उन्होंने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली. बसपा … Read more

मॉब लिंचिंग के खिलाफ मोदी को पत्र लिखने वाले 49 दिग्गजों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा फर्जी

Mob Lynching

देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ बिहार में एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने देशद्रोह का जो मुकदमा दर्ज करवा दिया था, पुलिस ने जांच के बाद उसे फर्जी बताया है. पुलिस अब फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील ओझा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. ओझा ने मुजफ्फरपुर में इन गणमान्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. मॉब लिंचिंग के खिलाफ पत्र लिखने वाले अपने क्षेत्र के जाने-माने दिग्गजों में फिल्मकार श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और इतिहासकार रामचंद्र गुहा शामिल … Read more

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कहीं न बन जाये ‘मौन की बात’: शशि थरूर

लोकसभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए एक खुला खत लिखकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग को लेकर 49 हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के बाद उनके खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है. ऐसे में किसी की आलोचना को देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है. Urging all those who believe in #FreedomOfExpression to send this or similar letters to @PMOIndia @narendramodi urging him to … Read more

मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिहार पुलिस ने देश के जाने माने 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह, जनता में दुर्भावना फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हैं. यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर अदालत के आदेश से दर्ज की गई है. इन लोगों ने देश भर में भीड़ की तरफ से हिंसा (मॉब लिंचिंग) के बढ़ते मामलों की शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था. एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने 27 जुलाई को चीफ मेट्रोपोलिटन … Read more