यूपी में दुष्कर्म पीड़िता की मौत से गरमाई सियासत, प्रियंका-मायावती-अखिलेश ने योगी सरकार को ठहराया दोषी

politics in UP due to rape victim's death

Politalks.News/UP. उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप और प्रताड़ना का शिकार बनी युवती की मौत के बाद सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को दुखद बताया. दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बताते हुए कहा कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है और अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं. इधर, यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये की सहायता दी है. वहीं मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा … Read more

बिहार चुनाव: मायावती के दलित वोट बैंक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सियासी ‘सेंधमारी’

Img 20200905 Wa0190

Politalks.News/Bihar. सत्ता का सुख पाने के लिए हमारे नेता कितने प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं कि अभी तक ‘आम वोटर‘ भ्रमित होता रहा है. नेताओं के लंबे-चौड़े वायदों का जनता आकलन नहीं कर पाती है. ‌राजनीतिक पार्टियों और नेताओं में चुनाव के दौरान सत्ता पर काबिज होने के लिए ‘सियासी दांव‘ चलने की होड़ लगी रहती है. नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों बिहार में ‘राजनीति गर्म‘ है. पिछले दिनों जब चुनाव आयोग ने बिहार के विधान सभा चुनाव 29 नवंबर से पहले कराने की घोषणा की तभी से भाजपा, जेडीयू, राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी में लोकलुभावन, प्रलोभन, आश्वासन और जातिगत समीकरण समेत … Read more

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में मची ब्राह्मणों को हथियाने की सियासी होड़

उत्तर प्रदेश की राजनीति

Politalks.News/Rajasthan. आइए आज उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की जाए. देश में यह उत्तरप्रदेश एक ऐसा राज्य है जो केंद्र सरकारों के निर्माण का फैसला करता रहा है. यानी केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए रास्ता यहीं से जाता है. यूपी में चाहे लोकसभा या विधानसभा चुनावों में नेताओं का मुख्य हथियार जातिगत आधार ही माना जाता रहा है. ऐसे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में जातिगत (ब्राह्मणों को रिझाने का) सियासी खेल उफान पर है. हालांकि प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव होने में डेढ़ वर्ष बचा है लेकिन सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने ब्राह्मणों का गुणगान करना शुरू कर दिया है. उत्तरप्रदेश की राजनीति … Read more

100 से 106 वाली ‘राजनीतिक जादूगरी’ पर संकट का साया

Ashok Gehlot (2)

PoliTalks.news/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा का चुनाव-2018 तो सबको याद ही होगा. कांग्रेस के 100 विधायक चुनाव जीतकर आए. अशोक गहलोत ने अपनी जादूगरी से कई विधायकों को जुटाकर सरकार बनाई. इनमें 6 विधायक बहुजन समाजवादी पार्टी के भी थे. गहलोत की जादूगरी यहीं नहीं रूकी. 17 सितंबर, 2019 को की रात 10 बजे बीएसपी के इन 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय हो गया. इस तरह कांग्रेस के विधायकों की संख्या 100 से बढ़कर 106 हो गई. यानि कांग्रेस का अपना पूरा बहुमत हो गया. बीएसपी के इन 6 विधायकों के कांग्रेस में मर्ज होने के बाद कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (जिन्हें हाल ही में कांग्रेस ने पद … Read more

तो क्या बसपा फिर आ गई कांग्रेस के साथ? NRC के मुद्दे पर मिलाया सुर में सुर

politalks news

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में हुए घटनाक्रम के बाद एक बार तो ऐसा लग रहा था कि जैसे चाहे कुछ भी हो अब बसपा कभी कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं होगी. कांग्रेस को न जाने क्या-क्या नहीं कहा था बसपा सुप्रीमो मायावती ने. गौरतलब है कि राजस्थान में बसपा के छः के छः विधायक राजनीति के जादूगर माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक इशारे पर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. जिसके बाद मायावती का गुस्सा कांग्रेस पर फूट पड़ा था. लेकिन अब NRC के मुद्दे पर फिर एक बार बसपा ने विपक्षियों के साथ सुर में सुर मिलाया है. लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब … Read more

अखिलेश यादव को नहीं रहा कांग्रेस पर भरोसा, सपा अकेले लड़ेगी अगला चुनाव, भाजपा पर खोला सवालों का पिटारा

Akhilesh Yadav

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को शायद अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा. यही वजह है कि अखिलेश यादव ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया. पिछले विधानसभा चुनावों में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हो गई. इस बारे में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी. इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता अभी से ही … Read more

वीडियो खबर: नोटबंदी की वर्षगांठ पर क्या बोले पायलट

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मीडियाकर्मियों के समक्ष अपनी राय रखी. पायलट ने कहा कि देश में आयी आर्थिक मंदी नोटबंदी (Demonetisation) की वजह से हुई है और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की मोदी सरकार की है.

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने को गहलोत और पायलट ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण तो बेनीवाल ने सराहनीय कदम

SPG Security of Gandhi family

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से SPG सुरक्षा वापस ले ली है और अब उन्हें सिर्फ सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ वाली सुरक्षा दी जाएगी. यह महत्वपूर्ण फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकलौते शख्स होंगे जिन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती रहेगी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार के इस फैसले (SPG Security of Gandhi family) को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तो उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इसे राजनीति से प्रेरित कृत्य बताया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की (SPG Security of … Read more

‘दो तुगलकों ने देश की मुद्रा को ऐसा बेकार किया कि देश आज तक भुगत रहा है’

#DeMonetisationDisaster

आज का सोशल मीडिया पर सबसे वायरल टॉपिक है नोटबंदी. दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोट को बंद किए तीन साल पूरे हो गए. 8 नवंबर, 2016 को काले धन को रोकने के लिए मोदी सरकार का ये फैसला सही हो या न हो लेकिन आज सोशल मीडिया पर ये टॉपिक सुबह से टॉप पर चल रहा है. #DeMonetisationDisaster और #3YrsOfDeMoDisaster हैशटैग से ये मुद्दा काफी वायरल हो रहा है. इस विषय पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मायावती और ममता बनर्जी के अलावा लोकल यूजर्स ने भी जमकर ट्वीट किए. कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कुछ समाचार पत्रों की कटिंग … Read more

वीडियो ख़बर: गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने पर पायलट ने की मोदी सरकार की घोर निंदा

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि, “गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाना राजनीति से प्रेरित कृत्य है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ और डिमांड करता हूँ कि इसको रिस्टोर किया जाए..”
पूरी खबर के लिए देखें वीडियो👆