बंगाल चुनाव के मध्यनजर किसान सम्मेलन में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, विपक्ष पर लगाए आरोप

किसान सम्मलेन के बहाने-पीएम मोदी ने लगाए निशाने

Politalks.News/Bharat. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त के तौर पर 18000 करोड़ रुपये देश के 9 करोड़ किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए हैं. पीएम मोदी आज किसान सम्मेलन के लिए महरौली पहुंचे जहां उन्होंने किसानों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने भाषण में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां सीएम ममता बनर्जी की विचारधारा ने बंगाल को बर्बाद कर दिया. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे आज इस … Read more

बीजेपी एक चीटिंगबाज पार्टी है और राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं- ममता का शाह पर पलटवार

बीजेपी एक चीटिंगबाज पार्टी है- ममता का शाह पर पलटवार

Politalks.News/WestBengal. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा है कि, ‘आप गृह मंत्री हैं, आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता है.’ बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि, ‘बीजेपी एक चीटिंगबाज पार्टी है और राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही नागरिकता कानून का विरोध कर रही है, बीजेपी लोगों के भाग्य का फैसला नहीं कर सकती, उसे खुद के भविष्य का फैसला करने दीजिए. तृणमूल कांग्रेस सीएए, एनपीआर, और एनआरसी के खिलाफ है.’ केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, ‘रविवार को अमित शाह झूठ … Read more

हर हाल में बंगाल पर कब्जा करने में जुटी बीजेपी के लिए कई मायनों में अहम रहा अमित शाह का सियासी दौरा

अमित शाह का बंगाल दौरा

Politalks.News/WestBengal. अगले साल अप्रेल-मई में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. चुनाव से पहले जहां एक ओर सत्तारूढ़ टीएमसी को जबरदस्त झटके लग रहे हैं वहीं बीजेपी अपने बढ़ते जनाधार से जबरदस्त उत्साहित है. इस बीच दो दिन बंगाल के दौरे पर रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. दौरे के पहले दिन शनिवार को अमित शाह ने टीएमसी छोड़कर आए शुभेंदु अधिकारी जैसे दिग्गज नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया तो रैली को संबोधित करते हुए ‘जय श्रीराम‘ के नारे के साथ टीएमसी को उखाड़ फेंकने का प्रण लिया. वहीं दौरे के दूसरे … Read more

सुवेंदु को साथ ले टीएमसी को बंगाल से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया अमित शाह ने, जय श्री राम के लगे नारे

टीएमसी को बंगाल से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया अमित शाह ने

Politalks.News/WestBengal. दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले दिन शनिवार को मिदनापुर की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने रैली में अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय‘ के उद्घोष के साथ शुरुआत की तो रैली के अंत में ‘जय श्री राम‘, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम‘ के साथ भाषण खत्म किया. इस दौरान रैली में मौजूद लोगों से अमित शाह ने कहा कि दोनों हाथ उठाए और बदलाव की मुठ्ठी भिचे और इतनी जोर से नारा लगाएं कि कलकत्ता में ममता दीदी के कान तक आवाज चली जाए. … Read more

बंगाल में बिखरी टीएमसी से अब आर-पार के मूड में भाजपा, अमित शाह बिछाएंगे चुनावी बिसात

बंगाल दौरे पर अमित शाह

Politalks.News/WestBengal. भाजपा नेताओं का पिछले कुछ महीनों से बंगाल का ताबड़तोड़ दौरे करना बताता है कि अब मोदी सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आर-पार के मूड में आ गई है. ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता राजधानी दिल्ली से बंगाल पहुंचकर ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं’. अब इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज रात बंगाल पहुंच रहे हैं. यहां आपको बता दें, दौरे के पहले दिन ही अमित शाह पूर्वी मिदनापुर में एक किसान के घर जाकर दोपहर का भोजन कर देशभर में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल … Read more

‘आज तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ जो असद्दुदीन ओवैसी को खरीद सके’- ममता पर ओवैसी का पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी V/S ममता बनर्जी

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही AIMIM के प्रमुख असुदुद्दीन औवैसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि, ‘आज तक ऐसा कोई इंसान पैदा नहीं हुआ जो असदुद्दीन ओवैसी को खरीद सके.’ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ममता बनर्जी के आरोप सरासर झूठे हैं, अभी तक ऐसा कोई इंसान पैदा ही नहीं हुआ जो मुझे खरीद सके. ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी खुद अपने घर में डरी हुई हैं, ममता के खुद … Read more

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की कोशिशों को लगा झटका, कहीं नहीं जाएंगे शुभेंदु अधिकारी, रहेंगे ममता के साथ

Subhendu Adhikari And Mamata Banerjee

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की कोशिशों को उस समय धक्का लगा जब मंगलवार को खबर आई कि तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) TMC में ही रहेंगे और वे किसी हाल में बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. टीएमसी नेता सौगात रॉय ने ये जानकारी दी. सौगात रॉय ने कहा कि “शुभेंदु अधिकारी भाजपा में नहीं जा रहे हैं. यह एक मूर्खतापूर्ण धारणा थी. आज मैंने, उनके संग एक सार्थक बैठक की, इस बैठक में प्रशांत किशोर, सुदीप बनर्जी और अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे, चीजें सुलझी हुई हैं. अधिकारी टीएमसी के साथ हैं और हम ममता को फिर से जीतने के लिए मिलकर काम करेंगे.” ममता सरकार … Read more

बंगाल: मतुआ समुदाय पर तृणमूल और बीजेपी दोनों की पैनी नजरें, क्या है वजह?

Mamata Banerjee And Bjp See On Matua community

Politalks.News/Bengal/MamataBanerjee. कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच है लेकिन कांग्रेस और ओवैसी की AIMIM के साथ स्थानीय पार्टियां भी मैदान में हैं. गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना मुख्य फोकस बंगाल की मतुआ समुदाय पर लगाया हुआ है. अब सवाल ये उठता है कि मतुआ समुदाय में ऐसा क्या है कि दोनों पार्टियों की रणनीति यहीं आकर ठहरी है. तो वजह है कि मतुआ समुदाय का किसी भी राजनीतिक दल की जीत हार में प्रमुख भूमिका रहती … Read more

ममता बनर्जी की TMC के टूटने की वजहों में क्यों आ रहा है प्रशांत किशोर का नाम? जानिए कारण

Prashant Kishor Named In Mamata Banerjee's Tmc Breakdown

Politalks.News/Bengal/PrashantKishor. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में करीब 8 माह का ही समय शेष है. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ बीजेपी भी अपनी चुनावी तैयारियों पर जोरशोर से काम कर रही है. इसी बीच टीएमसी खेमे से अच्छी खबरें नहीं आ रही है और पार्टी अजीब कश्मकश से जूझ रही है. टीएमसी के वरिष्ठ नेता धीरे-धीरे बगावत पर उतर आए हैं. सूबे की सीएम ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी शुवेन्दु अधिकारी के बगावती तेवरों के बाद तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी बीजेपी में शामिल हो गए. कथित तौर पर डूबते जहाजरूपी तृणमूल पार्टी में हो रही टूट के लिए अभी तक ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को … Read more

बंगाल में ‘सौरव गांगुली’ होंगे बीजेपी का चेहरा! यूथ आइकन हैं ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’

Saurav Ganguly (सौरव गांगुली)

Politalks.News/Bengal. पश्चिम बंगाल में 8 माह का वक्त बाकी है लेकिन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन अभी से तैयार होने लगी है. पिछले साल हुए आम चुनाव में 18 सीटें जीतकर बीजेपी के हौसले बुलंद हैं और टक्कर में भी दिख रही है लेकिन ममता के एकछत्र राज के सामने बीजेपी के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला. ऐसे में बीजेपी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर दांव खेल सकती है. सौरव गांगुली को बंगाल में बीजेपी का चेहरा बनाया जा सकता है. काफी वक्त से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राजनीति … Read more