महाराष्ट्र में बीजेपी नेता की कांग्रेसी बेटी बनेगी ठाकरे परिवार की बहू, बाल ठाकरे के पोते की शादी 28 को

शिवसेना-भाजपा-कांग्रेस के बीच 'अजब गठबंधन'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में कई सालों तक चला बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच का सियासी गठबंधन भले ही टूट गया हो और दोनों पार्टियों के बीच सियासी दूरियां भले ही आ गई हों, लेकिन महाराष्ट्र के इन दोनों सियासी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ बीच अब एक ऐसा रिश्ता बनने जा रहा है जिसके गठबंधन की गांठ में कांग्रेस (Congress) नेत्री द्वारा बंधेगी. दरअसल, महाराष्ट्र में अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे हर्षवर्धन पाटिल की बेटी अंकिता पाटिल की शादी बाल ठाकरे के पोते निहार ठाकरे से तय हुई है. यह हाई प्रोफाइल शादी मुंबई के एक होटल में 28 दिसंबर को होने वाली … Read more

मलिक ने छोड़ी सस्ती सुरसुरी, मैं फोडूंगा न्यूक्लियर बम- आजम बोले मेरी पत्नियां निकलीं बांग्लादेशी तो…

महाराष्ट्र में 'सियासी बम' वाली राजनीति!

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में इन दिनों अलग ही तरह की ‘बमों’ वाली सियासत देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र की राजनीति की धुरी NCP नेता और ठाकरे सरकार के मंत्री नवाब मलिक बने हुए हैं. मलिक के निशाने पर NCB अधिकारी वानखेड़े, भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस हैं. नवाब मलिक आर्यन ड्रग्स केस के बाद रोजाना कोई ना कोई बड़ा सियासी धमाका कर रहे हैं. इसी क्रम में मलिक ने अब भाजपा के दिग्गज नेता हैदर आजम को गुंडा बताते हुए उनके बांग्लादेश से संबंध होने का आरोप लगाया है. तो वहीं मलिक के इन आरोपों पर भाजपा नेता हैदर आजम तिलमिला उठे. मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे … Read more

दिवाली बाद फूटेगा बम, नवाब के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन- फडणवीस के बयान पर बोले ठाकरे- इंतजार क्यों?

ड्रग केस में 'सियासी आतिशबाजी'

Politalks.News/Maharashtra. क्रूज ड्रग्स केस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप में तब्दील हो गया है. महाराष्ट्र में दिवाली से पहले ‘सियासी आतिशबाजी’ हो रही है. एक तरफ सोमवार को सुबह ही एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दिवाली से पहले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का संबंध ड्रग पेडलर्स से बताकर बम फोड़ा. वहीं पलटवार में फडणवीस ने नवाब मलिक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘दिवाली से पहले नवाब मलिक फुस्सी बम लेकर आए हैं. नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों खुलासा मैं दिवाली गुजरने के बाद करूंगा.‘ अब फडणवीस के इस बयान पर सीएम उद्धव ठाकरे ने तंज कसा और कहा कि,’राजनीतिक पटाखे को दिवाली … Read more

‘थप्पड़’ बयान पर बोले राणे- ‘नहीं डरता किसी से, ठाकरे के गिनाए ‘बड़े बोल’, सेना में मेरा भी योगदान’

महाराष्ट्र में 'महारण'

Politalks.news/Maharashtra. इस वक़्त अगर देश की राजनीतिक गलियारों में जिस राज्य की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो महाराष्ट्र. महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जनआशीर्वाद रैली के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बोले गए अपशब्द के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ महाराष्ट्र में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया, साथ ही राणे के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राणे को चिपलुन से गिरफ्तार किया. लेकिन देर रात करीब 11 बजे नारायण राणे को जमानत मिल गई और उन्होंने राहत की सांस ली. जमानत मिलने के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने प्रेसवार्ता करते हुए ठाकरे … Read more

राणे से बदला लेने की फिराक में बैठे ठाकरे ने भी योगी के लिए सरेआम कही थी ‘चप्पल’ से मारने की बात

नारायण राणे से बदला लेने की फिराक में बैठे उद्धव ठाकरे ने योगी के लिए सरेआम कही थी यह बात

Politalks.News/MaharashtraPolitics. मोदी सरकार के आदेश पर देशभर में मोदी मंत्रिमंडल के नवनियुक्त मंत्रियों द्वारा निकाली जा रही ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ महाराष्ट्र में विवादों में आ गई है. जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि केंद्रीय मंत्री राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसने अदालत ने खारिज कर दिया. नारायण राणे की गिरफ्तारी पर अब बीजेपी के दिग्गजों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, तो वहीं आपको बता दें, नारायण राणे को जिस बात के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है, … Read more

जन आशीर्वाद यात्रा पर शिवसेना का बड़ा तंज, संजय राउत बोले- बीजेपी दे रही कोरोना को खुला निमंत्रण

img 20210818 wa0241

Politalks.News/Maharashtra. आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी नींव फिर से मजबूत करने में लग चुकी है. इसके लिए भाजपा ने सभी केंद्रीय मंत्रियों को पूरे देश में और विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में वहां के सांसदों को ‘जन आशीर्वाद यात्रा‘ निकालने के आदेश दिए हैं. अब भाजपा की इस आशीर्वाद यात्रा को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को लेकर शिवसेना के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने निशाना साधा है. राउत ने कहा कि ‘बीजेपी की ये यात्रा मतलब कोरोना की तीसरी लहर को खुला निमंत्रण है‘. संजय राउत यहीं नहीं रुके … Read more

महाराष्ट्र सरकार-राज्यपाल के बीच टला टकराव, ठाकरे के विरोध ने प्रदेश में रोका कोश्यारी ‘पावर सेंटर’

ठाकरे के विरोध ने प्रदेश में रोका कोश्यारी 'पावर सेंटर'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी लगातार कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिसकी वजह से उनके और ठाकरे सरकार के बीच तनाव बना रहता है. कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भेजे गए 12 नामों की सूची को नौ महीने से लटका रखा है. कुछ समय पहले राज्यपाल ने कोरोना प्रबंधन पर एक समीक्षा बैठक बुला ली थी, जिसके विरोध में शिव सेना के नेताओं ने दिल्ली तक संपर्क किया और तब जाकर वह बैठक टली थी. इसी तरह ‘अघाड़ी गठबंधन’ की उद्धव ठाकरे सरकार ने उनको राज्य सरकार के विशेष विमान से उतार दिया था, जिसे लेकर बहुत विवाद हुआ था. अब उन्होंने नया मोर्चा … Read more

फडणवीस के बयान से जगी ‘दोस्ती’ की उम्मीदों पर मानसून सत्र ने फेरा ‘पानी’, शिवसेना पर बरसे देव’इन्द्र’

'दोस्ती' की उम्मीदों पर मानसून सत्र ने फेरा 'पानी', शिवसेना पर बरसे देव'इन्द्र'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की सियासत में दो दिन के अंदर दो राजनीतिक दलों के बीच बनते, बिगड़ते संबंधों की दो अलग-अलग घटनाएं देखने को मिली. दोनों सियासी दलों के बीच रविवार को शुरू होती दिखी ‘दोस्ती‘ की शुरुआत पर दूसरे ही दिन सोमवार को शुरू हुए मानसून सत्र ने ‘पानी फेर‘ दिया. जी हां हम बात कर रहे हैं भाजपा और शिवसेना की. महाराष्ट्र की राजनीति में कभी-कभी लगता है यह दोनों सियासी दल ‘हाथ‘ मिलाने जा रहे हैं लेकिन अगले ही कुछ घण्टों में फिर दोनों की ‘राहें‘ जुदा हो जाती हैं. पिछले महीने जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अकेले में मुलाकात … Read more

पटोले के बयान पर भड़की शिवसेना ने पूछा- क्या मध्यावधि चुनाव कराने की है तैयारी में है कांग्रेस?

क्या मध्यावधि चुनाव कराने की है तैयारी में है कांग्रेस?

Politalks.news/Maharashtra: देश भर के कई राज्यों में चल रहे सियासी घमासान के बाद महाराष्ट्र में भी राजनीतिक घटनाक्रम अपने चरम पर. 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा खुद के दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस शिवसेना के निशाने पर आ गई है. नाना पटोले के बयान पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिये कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि क्या आपकी मध्यावधि चुनाव कराने की कोई योजना है. साथ ही सामना में ये भी कहा गया कि महाराष्ट्र के हित और विकास के लिए शिवसेना और NCP को एकसाथ मिलकर अगला चुनाव लड़ना होगा. शिवसेना … Read more