एमपी: सांवेर जा रही कार में 51 लाख की नकदी मिलने के बाद राजनीति में उबाल
Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे पास आती आ रही है, जुबानी बयानबाजी और सियासत दोनों तेज हो चली है. इसी कड़ी में इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास एक कार में 51 लाख रुपये की नकदी मिलने के बाद राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है. यह कार इंदौर से सांवेर की ओर जा रही है. घटना का पता चलने के बाद यहां से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने तुलसी सिलावट की ओर इशारा करते हुए बीजेपी पर नोट के बदले वोट खरीदने की कोशिश करने का आरोप जड़ दिया. गुड्डू ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट के होने का दावा किया. … Read more