दूषित पानी से मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार- राहुल गांधी, पीड़ितों को मुआवजा दे सरकार

full video temp (1200 x 650 px) (6)

दूषित पानी से मौतों के लेकर चर्चा में आये इंदौर के भागीरथपुरा में शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मरीजों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. राहुल गांधी पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी से पीड़ित मरीजों और उनके परिजन से कुशलक्षेम पूछी. राहुल गांधी भागीरथपुरा में दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिले। इसके बाद राहुल गांधी संस्कार गार्डन पहुंचे। यहां भी उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने सभी पीड़ितों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए सहायता राशि के चेक सौंपे. ये नये मॉडल का स्मार्ट सिटी- राहुल गांधी इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में … Read more

PoK तक यात्रा निकालें राहुल, राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर BJP का कॉपीराइट नहीं- उमा भारती का बड़ा बयान

img 20221231 202532

Uma Bharati Continue on BJP. पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने बयानों को लेकर और खासकर अपनी ही पार्टी बीजेपी पर दिए बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म पर बीजेपी का पेटेंट नहीं है. कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है. अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ हानि से परे होती है. उमा भारती ने कहा कि राम, तिरंगा, गंगा और गौ इन पर मेरी आस्था बीजेपी ने तय नहीं की … Read more

कपड़ों को हाथ कैसे लगाया, मंत्री आए तो क्या हमारे कपड़े फेंक दोगे? महिला सांसद ने किसे लगाई फटकार?

भाजपा की राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश की राजनीति में भी कोई न कोई सियासी किस्सा सुर्खियों में बना रहता है. हाल ही में मध्यप्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वह सर्किट हाउस के केयरटेकर पर नाराज होती दिखाई दे रही हैं. प्रदेश की प्रमुख विपक्षी कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति की महिला का अपमान बताते हुए शिवराज सरकार पर हमला बोला है. दरअसल, मध्यप्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि प्रदेश में जारी नगरीय निकाय चुनावों के चलते सागर में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंची थी. वहां वाल्मीकि सर्किट हाउस में ठहरी हुई थीं. प्रचार-प्रसार कर सांसद वाल्मीकि … Read more

आ जा नहीं तो मैं कर देता हूं क्रियाकर्म भी, सब जानते हैं मेरे बारे में- भड़के ‘माननीय’ के बिगड़े बोल

भड़के 'माननीय' के बिगड़े बोल

Politalks.News/Madhyapradesh. देश की राजनीति में राजनेताओं के बिगड़े बोल आम हो गए हैं. अबकी बार मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Politics) के शिवपुरी में भाजपा (BJP) विधायक वीरेंद्र रघुवंशी (Virendra Sing Raghuvanshi) की नाराजगी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रघुवंशी जनता दरबार में रोजगार सहायक को फोन पर धमकाते नजर आ रहे हैं, साथ ही कॉल काटने के बाद अपशब्द भी बोल रहे हैं. MLA रघुवंशी ने कहा कि, ‘कितनी देर लगेगी… आ जा नहीं तो मैं क्रिया-कर्म भी कर देता हूं… सब जानते हो मेरे बारे में’ इसके बाद उन्होंने गाली भी दी. विधायक इस बात से नाराज थे कि जानकारी के बाद भी रोजगार सहायक वहां … Read more

आदिवासी कलाकारों के साथ जमकर थिरके सिंधिया, एक बार फिर कमलनाथ को लिया आड़े हाथ

fcdisnbxiailun4

Politalks.News/MadhyPradesh. देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी दिग्गजों को मैदान में उतार रखा है. उपचुनाव के रण में उतरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां शनिवार को एक ग्रामीण के घर भोजन किया और रात एक बैंडबाजे वाले के घर मे गुजारी, तो वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को वोटर्स को रिझाने के लिए बुरहानपुर में आदिवासी कलाकारों के साथ जमकर डांस किया. दरअसल, मोदी सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां डोईफोड़िया में एक चुनावी सभा को संबोधित … Read more

किसानों और अन्नदाता के खिलाफ नहीं होगा अन्याय सहन, शिवराज मेरे दोस्त, जरूर सुनेंगे बात: किरोड़ी

किसानों और पशुपालकों के लिए मध्यप्रदेश में गरजे- किरोड़ी लाल मीणा

Politalks.News/Rajasthan-MP. बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर पशुपालकों और किसानों के हित में हुंकार भरी है. इस बार मध्य प्रदेश के वीरपुर कृषि उपज मंडी (श्योपुर ज़िले) में हुई सभा में मीणा ने पशुपालकों और किसानों के खिलाफ अन्याय सहन नहीं करने और उनके हितों के लिए हर कदम पर संघर्ष करने का ऐलान किया है. इस दौरान किरोड़ी मीणा में कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके दोस्त हैं और उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएंगे. आपको बता दें, सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मध्यप्रदेश के श्योपुर … Read more

नायक के अनिल कपूर बने मामा शिवराज, मंच से ही किया अधिकारियों को निलंबित करने का एलान

img 20210914 225127

Politalks.News/MadhyaPradesh. अपनी एक अलग स्टाइल और बयानों के लिए अक्सर चर्चित रहने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर फ़िल्म नायक के अनिल कपूर स्टाइल में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार करने पर जेरोन नगर पंचायत के पूर्व सीएमओ और उपयंत्री को भरी सभा में मंच से एलान करते हुए निलंबित कर दिया. सीएम शिवराज सिंह मंगलवार को टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले के दौरे पर थे. मोहनगढ़ से पृथ्वीपुर तक मुख्यमंत्री की जनदर्शन यात्रा थी. वो पहले ओरछा पहुंचे और रामराजा सरकार के दर्शन किये, उसके बाद वो मोहनगढ़ रवाना हुए और जनदर्शन यात्रा शुरू की. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोगों से कोरोना का … Read more

कमलनाथ की अफसरों को हिदायत- ‘BJP का बिल्ला जेब में रखकर मत करो काम, सबकी खुलेगी फाइल’

शिवराज पर हमलावर कमलनाथ, छोड़े शब्दबाण

Politalks.news/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा सरकारी अफसरों को दी हिदायत सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. भोपाल में ‘संस्कृति बचाओ’ यात्रा के समापन अवसर पर कमलनाथ ने सरकारी तंत्र को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार निशाना साधा. कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगार और महिला अत्याचार के साथ साथ संस्कृति को बचाने के लिए उज्जैन से ‘संस्कृति बचाओं’ यात्रा निकाली थी. यात्रा के समापन समारोह पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकारी अफसरों को तल्ख़ अंदाज में कहा कि, ‘2 साल बाद जब सरकार बदल जायेगी और जब तुम रिटायर हो जाओगे तो भी आपकी फाइल खुल सकती … Read more

सिंधिया ने कांग्रेस के 70 साल पर उठाए सवाल तो दिग्गी ने पूछा किस बात का आशीर्वाद मांग रही है BJP

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की 'जन आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत

Politalks.News/MadhyaPradesh. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश पहुंचे बीजेपी के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिप्रा नदी के तट से तीन दिवसीय ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत की. पार्टी के निर्देश पर निकाली जा रही इस यात्रा के तहत सिंधिया 19 अगस्त तक 4 जिलों और 4 लोकसभा क्षेत्रों में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकालेंगे. ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में के लिए इंदौर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. इसके बाद सिंधिया इंदौर के सुपर कॉरिडोर पहुंच आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया. अपनी यात्रा को लेकर देवास पहुंचे सिंधिया ने पत्रकार वार्ता के दौरानं कांग्रेस पर जमकर निशाना … Read more

आज फिर वैक्सीन संकट, CM गहलोत ने शिवराज सरकार के एक दिन में 16 लाख डोज लगाने पर उठाए सवाल

img 20210630 072213

Politalks.News/Rajasthan-MP. प्रदेश में आज फिर वैक्सिनेशन बहुत चुनिंदा सेंटर्स पर ही हो सकेगा. पिछले तीन दिन से चले आ रहे वैक्सीन के संकट के कारण रविवार और सोमवार को लोगों को कम वैक्सीन लगी, यहां तक कि सोमवार को तो कई जिलों में तो वैक्सीनेशन प्रोग्राम बंद ही रखना पड़ा था. मंगलवार को भी अधिकांश जिलों में चुनिंदा सेंटर्स पर ही वैक्सीनेशन हुआ. अब यही स्थिति बुधवार को रहने वाली है. सोमवार को 2 लाख और मंगलवार को केवल 60 हजार डोज आई है, जिसमें से आधी डोज तो मंगलवार को ही लग गई. ऐसे में आज फिर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकांश सेंटर्स पर वैक्सीन नहीं लग पाएगी. … Read more