बिहार: मुंगेर में दूसरी बार हिंसा, भड़के लोगों ने दो थानों को फूंका, एसपी-डीएम को हटाया

Mungar Violence In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन में हुई हिंसा अभी तक शांत नहीं हुई है. गुरुवार को भी गुस्साई पब्लिक ने जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और थाने पर पथराव किया गया है. दो थानों को आग भी लगा दी है. मामले पर चुनाव आयोग ने एक्शन में आते हुए एसपी और डीएम को हटा दिया है. मनजीत सिंह ढिल्लो को नया एसपी और रचना पाटिल को मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है. इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि … Read more

‘हम नहीं कर सकते झूठ बोलने में मोदी की बराबरी’- चंपारण में राहुल गांधी ने पीएम पर बोला बड़ा हमला

Rahul Gandhi In Bihar

Politalks.News/Bihar Election. ‘हम सरकार चलाना जानते हैं, हम आपके मन की बात जानते हैं, हां.. हम झूठ बोलना नहीं जानते और ना कभी सीखेंगे. हम झूठ बोलने में पीएम मोदी की बराबरी नहीं कर सकते..’ कुछ इस अंदाज में बिहार के पश्चिमी चंपारण की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बोला बड़ा हमला. एक तरफ बिहार में पहले चरण का चुनाव चल रहा था और दूसरी तरफ राहुल गांधी एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धावा बोल रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. पहली बार देखने को … Read more

बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, 55 फीसदी हुआ मतदान, उम्मीद से काफी कम हुई वोटिंग

Bihar Elections 1st Phase

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर हो रहा मतदान खत्म हो गया है. चुनाव आयोग के अंतिम मतदान प्रतिशत के अनुसार कुल 55 फीसदी मतदान रिकॉर्ड हुआ है. 48 विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है. वैसे देखा जाए तो माहौल के अनुसार उम्मीद से काफी कम वोटिंग हुई है. कोरोना संकट को देखते हुए मतदान कम रहा है. पिछली बार हुई 56.23 फीसदी के मुकाबले थोड़ा कम है. धोरैया में सबसे अधिक 62.5 फीसदी वोट पड़े हैं जबकि सबसे कम वोटिंग वाली सीट संदेश रही जहां 43.8 फीसदी वोटिंग हुई. बिहार के जमुई जिले में सबसे अधिक 57.41 … Read more

पीएम मोदी ने तेजस्वी को बताया ‘जंगलराज का युवराज’, बोले- छट गया ‘लालटेन’ का अंधेरा

Pm Narendra Modi In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार में बुधवार को विधानसभा चुनाव का पहला चरण था. पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हुआ. एक तरफ फस्ट फेज का चुनाव था तो इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकेंड फेज के लिए महागठबंधन की घेराबंदी करने हुए तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने सबसे पहले दरभंगा, उसके बाद मुजफ्फरपुर और अंत में पटना में चुनावी हूंकार भरी और राजद सहित कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया. पीएम मोदी ने इस दौरान तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज कहकर संबोधित किया, साथ ही कहा कि अब लालटेल तले अंधेरा छट चुका है और चारों ओर प्रकाश ही प्रकाश … Read more

बिहार में पहले फेज की 71 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, मांझी सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Bihar Vidhansabha Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है. पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. पहले चरण के चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सबसे बड़े नेता हैं, जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी. वे इस बार इमामगंज से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार मांझी इमामगंज और मखदुमपुर से लड़े थे लेकिन मखदुमपुर से चुनाव हार गए थे. इस बार फिर से मांझी ने इमामगंज सीट से ताल ठोकी है. यहां उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी … Read more

‘हमें वो कितनी भी गाली दें, हम आशीर्वाद के तौर पर लेंगे’ नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Tejashwi Yadav Vs Nitish Kumar In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का प्रचार की गूंज थम चुकी है. कल 71 सीटों पर मतदान होना है लेकिन वार-पलटवार का शोर अभी भी जोशो-खरोश से जारी है. इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल एक चुनावी रैली में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘हमें वो कितनी भी गाली दें, हम आशीर्वाद के तौर पर लेंगे’. वहीं लालू यादव पर साधे निशाने को उन्होंने अपनी माता राबड़ी देवी की मर्यादा से जोड़ते हुए महिलाओं का अपमान बताया. जब बीजेपी ने नीतीश कुमार का बचाव किया तो तेजस्वी ने बड़ी चालाकी से बयान देते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ दिया … Read more

अगर बिहार का चुनाव लड़ते तो अपनी सीट भी नहीं बचा पाते चिराग: जदयू

Chirag Paswan vs Nitish Kumar

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब केवल एक रात का वक्त शेष है. चुनाव प्रचार शाम 5 बजे समाप्त हो चुका है. उससे पहले पक्ष और विपक्ष की एक दूसरे पर छीटाकशी और तीखी बयानबाजी का दौर बदस्तूर जारी है. एनडीए से अलग होने से पहले ही लोजपा चीफ चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होना जग जाहिर है. गठबंधन से अलग होने के बाद तो चिराग के तेवर पहले से कहीं ज्यादा तीखे हो चले हैं. हाल में चिराग ने एक चुनावी रैली में सीएम नीतीश कुमार को सत्ता में आने के बाद जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात कही … Read more

चुनावी रैली में बोले सीएम नीतीश- हम काम करने में करते हैं विश्वास तो तेजस्वी ने सौंपी प्याज की माला

Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों की रुचि बयानबाजी में है लेकिन हम सिर्फ काम में विश्वास करते हैं. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकार के माध्यम से अनाप-शनाप बोलते हैं. इसमें उनको प्रचार मिलता है लेकिन हमारे लिए हमारा काम ही प्रचार है. इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने प्रदेश में महंगाई का मुद्दा उठाया और कहा कि कभी ये लोग दाम बढ़ने पर प्याज की माला पहन कर घूमते थे. अब … Read more

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ बयान पर उखड़े चिराग, बोले ‘फिर 2014 से क्यों रखा साथ’

Chirag Paswan

Politalks.News/Bihar. बीजेपी के लोजपा के लिए दिए ‘वोट कटवा’ बयान पर चिराग पासवान बरस पड़े हैं. बीजेपी के इस बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो फिर 2014 से अपने साथ क्यों रखा हुआ है. लोजपा केंद्र की मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में सहयोगी पार्टी बनकर एनडीए के साथ रही है. रामविलास पासवान दोनों सरकारों में मंत्री थे. बिहार में भी लोजपा ने पिछला चुनाव एनडीए के साथ ही लड़ा है लेकिन इस बार चिराग ने नीतीश कुमार से अनबन के चलते साथ छोड़ दिया लेकिन बीजेपी के साथ रहने का फैसला किया. हाल में चिराग ने अपने … Read more

महागठबंधन ने ली बिहार के बदलाव की शपथ, जारी किया 25 सूत्रीय संकल्प पत्र, 10 लाख नौकरी का वादा

Mahagathbandhan Launched Menifesto For Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार में 243 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से 25 सूत्रीय साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है. नवरात्र के पहले दिन महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और अन्य वाम दलों ने एक मंच पर संगठन का संकल्प पत्र लॉन्च किया. राजद से तेजस्वी यादव और कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं शक्ति सिंह गोहिल ने महागठबंधन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. इस दौरान महागठबंधन के तमाम नेता भी मौजूद रहे. संकल्प पत्र में खासतौर पर युवाओं को लुभाने के लिए वादों की भरमार है जिसमें परीक्षा आवेदन शुल्क फ्री से लेकर परीक्षा केंद्र … Read more